Blog
-

वन विभाग ने चताड़ा गांव में किया पौधारोपण
ऊना/सुशील पंडित: वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत गांव चताड़ा में शामलात भूमि पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान में ऊना वन मंडल के सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारियों, रेंज स्टाफ तथा संतोषगढ़ ब्लॉक के तहत आने वाली वन उधोग इकाईयों जैसे कि आरा मशीन संचालक, फर्नीचर शाप संचालक ,टिम्बर डिपो संचालकों ने भाग लिया। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वन उद्योग इकाईयों के संचालकों में वनों के प्रति जागरूकता लाना है।इस अभियान में सभी वन उद्योग ईकाइयों संचालकों को भविष्य में भी इस प्रकार से पौधारोपण में भाग लेने व उन्हें सफल बनाने हेतु गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया। यह पौधारोपण अपने आप में एक अनुठी पहल है क्योंकि इस पौधारोपण में सरकार से प्राप्त किसी भी प्रकार के बजट का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह पूर्णतः जन सहयोग पर आधारित है। इस कार्यक्रम में रेंज अधिकारी ऊना राहुल ठाकुर, अधीक्षक ऊना वन मंडल सोमनाथ सैनी, वन खंड अधिकारी राजेश कुमार, वन खंड अधिकारी कुंगड़त संदीप राणा, डिप्टी रेंजर ऊना डिवीजन चरणजीत सिंह, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार एवं वन खंड अधिकारी संतोषगढ़ शशि बाला एवं समस्त वन रक्षक लिपिक स्टाफ तथा समस्त वन आधारित उद्योग संचालक मौजूद रहे। -

भगवान शिव पर अश्लील टिप्पणी करने वाला डॉक्टर नदीम अख्तर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
ऊना/सुशील पंडित: जिले के मैहतपुर कस्बे में अस्पताल चलाने वाले आई स्पेशलिस्ट डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है। डॉ. अख्तर ने अपनी फेसबुक आईडी से भगवान शिव पर अत्यंत अश्लील टिप्पणी की थी। डॉक्टर के उस कमेंट का पता चलने के बाद पूरे हिमाचल के हिंदुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था। डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरने प्रदर्शन हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन डॉ. नदीम हाईकोर्ट जमानत के लिए चला गया। 25 जुलाई मंगलवार को उसकी जमानत याचिका रद्द होने के बाद ऊना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत में पेश किया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया है कि अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।डॉक्टर को जेल भेजे जाने की खबर मिलने के बाद जिला ऊना के हिंदू एकता मंच व कार्यकर्ता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी डॉक्टर ने सारी सीमाएं लांघते हुए हमारे अराध्य शिव पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। हम जेल भेजने वाले उन न्यायाधीशों का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को समझते हुए यह फैसला सुनाया है। -

पंजाब : कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिओंन सिंह को नम आँखों से किया याद, देखें वीडियो
मोगाः आज पुरे देश में कारगिल में शहीद हुए उन सेनिको को याद किया जा रहा है जिन्होने अपने देश की रक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया और वतन को आंच नहीं आने दी। उन्ही शहीदों में एक नाम है जिला मोगा के कसबा धर्मकोट के गाव माहिवाल के जिओन सिंह का जिसके घर में आज भी परिवार वाले उसको नम आँखों से याद करते है।
परिवार वालो के मुताबिक भले आज वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन सरकार ने उनको जिन्दा रखा है। क्योंकि उनके नाम से स्कूल, सड़के और उनका आदम कद का बुत भी लगया है, जिसको देख कर नहीं लगता की वह इस दुनिया में नहीं है। वही उनको भगवंत मान सरकार ने उनको सन्मानित करने के लिए भी बुलाया है। वही बेटे ने कहा की भले मेने उनको अच्छी तरह नहीं देखा पर भी वह मेरे हमेशा अंग संग रहते है।
-

पंजाब : पुलिस ने 16 FIR दर्ज कर 18 तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगाः मोगा में आज caso आपरेशन के दौरान मोगा पुलिस को भारी सफलता मिली हैं। मोगा पुलिस ने अलग-अलग जगह पर तलाशी के दौरान थानों में 16 मामले दर्ज कर 18 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास हेरोइन, शराब, नशीली गोलियां, 6o किलो चुरापोस्त बरामद किया है। करीब 40 ग्राम हेरोइन, 13000 रुपए ड्रग मनी के इलावा एक ब्लैरो गाड़ी भी बरामद की है। यह जानकारी मोगा के एस.एस.पी. मोगा जे एलनचेलियन ने मीडिया को दी।
-

पंजाब: नगर निगम में लगेंगे जनता दरबार, मोके पर होगा समस्याओं का हल, देखें वीडियो
मोगाः मोगा के सभी बड़े मुद्दे और बड़ी समस्याओ का हल अब जल्दी होगा। जिसको लेकर मोगा की एम् एल ए अमनदीप कौर अरोड़ा की और से पूरी तरह कमर कस ली है। वही आज उन्होंने मोगा शहर की करीब 20 एन.जी.ओ और नगर निगम के पार्षदों के साथ एक एहम मीटिंग की। जिसमे एन.जी.ओ. दुवारा चलाये जा रहे जनता सहयोग हेतु कामो के बारे में चर्चा की गई। एम्. एल. ए. अमनदीप कौर अरोरा की और से नगर निगम द्वारा शेहर में करवाए जा रहे है।
विकास के कामो के बारे में भी एन.जी.ओ. के साथ चर्चा की वही सबी एन.जी.ओ. के मेम्बरों और पार्षदों ने पूर्ण सहयोग देने की बात की। मोगा को अब पंजाब का सब से सुंदर शहर बनाया जायेगा। इसके लिए सभी एन.जी.ओ. ने अपने सुझव भी दिए। मोगा वासियों को आ रही मुश्किलों का हल करने के लिए नगर निगम में जनता दरबार लगाये जायेगे। जहा मोके पर ही जनता की समस्याओ का हल किया जायेगा। वही मोगा को नशा मुक्त करने के लिए एन.जी.ओ. और मोगा वासियों के सहयोग से एक बड़ी नशा मुक्त मुहीम भी शुरू की जा रही है। ताकि मोगा का नाम पंजाब में नशा मुक्त शहर के नाम से आये।
-

Sidhu Moosewala Murder केस में शामिल गैंगस्टर UAE से गिरफ्तार
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एनआई ने गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गिरफ्तार कर लिया है। वह यूएई फरार हो गया था। एनआईए उसे भारत वापस लाने के लिए एनआईए की एक टीम संयुक्त अरब अमीरात गई थी। विक्रम की गिरफ्तारी कर आतंकी-गैंगस्टर-तस्कर सांठगांठ मामले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
विक्रम बराड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास है। वह मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या में शामिल रहा है। बराड़ को एनआईए ने हिरासत में ले लिया है। निर्दोष लोगों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग के अलावा वह खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था।
-

बददी में धूम धाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस
डीआरडीओ सेवानिवृत अधिकारी शशि भूषण मिश्रा और रमीत फौजी को दिया गया सैनिक सम्मान
बददी/सचिन बैंसल: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किशोर योग एकेडमी में सैनिक सम्मान का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत अधिकारी डीआरडीओ शशि भूषण मिश्रा रहे, वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर रिटायर्ड सैनिक रमीत सिंह फौजी उपस्थित रहे । सर्व प्रथम कारगिल युद्व में शहीद हुए वीेर सैनिकों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई । तथा उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया । रमीत फौजी ने सैनिकों की जीवनी पर बोलते हुए कहा कि भारतीय सैनिक जब सेना में जाता है तब उसके मां-बाप सगे संबंधी केवल भारत माता होती है जिसकी सुरक्षा की खातिर वह हर समय सीमा पर तैनात रहता है और घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के लिए काल बनकर उन पर टुट पड़ता है ।शशि भूषण मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत का सैनिक विश्व की सब सेनाओं से अलग है जो अपनी शूरवीरता और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है । उन्होंने कहा कि भारत वर्ष का इतिहास रहा है कि भारतीय सेना ने कोई भी लड़ाई लम्बी नहीं लड़ी है फिर वह लडाई राम-रावण की हो, महाभारत युद्व हो अथवा भारत-चीन या भारत-पाकिस्तान की हो, और विजय हमेशा भारत की ही हुई है । क्योंकि भारत के डीएनए में जल्द से जल्द निपटाना है । उन्होंने कहा कि आजकल हम देखते हैं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से चल रही है परन्तु कारगिल युद्व संसार के सब युद्वों में सबसे उंची पहाड़ियों पर लड़ा गया और 60 दिन तक चले इस युद्व में भारत के 527 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जबकि पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को भारतीय सेना ने मार गिराया था । और यह युद्व इतना जटिल था कि दुश्मन उंची पहाडियों पर बैठा था और भारतीय सेना नीचे से वार कर रही थी, लेकिन भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और साहस के दम पर हमने यह लड़ाई जीती और पाकिस्तान द्वारा कब्जा किया हुए द्रास, तोलोलिंग, कारगिल की पहाड़ियों को दुश्मन के चंगुल से मुक्त करवाया ।इस अवसर पर श्रीहरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डाक्टर श्रीकान्त शर्मा और पतंजलि योगपीठ प्रभारी देवेन्द्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे । समारोह के उपरान्त योग एकेडमी संचालक डाक्टर किशोर ठाकुर द्वारा अतिथियों को सैनिक सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान वरिन्द्र जैन, ज्योति जैन, नीतू पाल, रंजना शर्मा, रामचन्द्र रेड्डी, आलोक शुक्ला, श्रवण कुमार, प्रशांत कुमार, नीरज बंसल, सुनील शर्मा, लाल बाबू यादव, सोमनाथ पाल, सतीश शेखावत, दीपक वर्मा, जसवंत सिंह, सोनू बंसल, आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे । -

जालंधरः टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर से 23.50 लाख लूटने वाले 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के फ़रार चल रहे तीन सदस्य विपन कुमार, धर्मेन्द्र उर्फ सन्नी और गुरप्रीत उर्फ़ गोपी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सल्लन निवासी गांव मेहरमपुर वतौली थाना सदंर बंगा और गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव लोहारा थाना गोरायां के रूप में हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी मनप्रीत के कब्जे से 1,05,000 रुपये और आरोपी गुरजीत के कब्जे से 95 हज़ार रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था, जिसके बाद आरोपी मनप्रीत और गुरजीत को वह दो लाख रुपए दे बाक़ी के सारे पैसे ले कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है। जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फ़रार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी भी दिखा सकती है।
-

पंजाबः नशा करने से रोकने पर पत्नी पर फेंका तेजाब, हुई मौत
पटियालाः थाना पताडा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां इलाके में पति को नशा करने से रोकने पर पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। इस घटना के 20 दिन बाद यानि आज उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बीते दिन पति के खिलाफ केस दर्ज किया था। 26 जुलाई को मौत होने पर पुलिस ने धाराएं अपडेट करते हुए मृतका बलजीत कौर उम्र करीब 43 साल के पति बूटा सिंह निवासी दुगाल कलां को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने 6 जुलाई को अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया था। इसकी पुष्टि करते हुए थाना पातड़ां के इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला का 26 जुलाई को समाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को शव सौंप दिया है।
बलजीत कौर उम्र करीब 43 साल ने मरने से पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया था। बलजीत कौर के अनुसार, उसकी शादी करीब 22 साल पहले बूटा सिंह के साथ हुई थी। बलजीत कौर मेहनत मजदूरी का काम भी करती है और शादी के बाद परिवार में दो बेटियां व एक बेटा हुआ। पति बूटा सिंह नशे करने का आदी हो गया था और अक्सर ही नशा न मिलने पर घर में झगड़ा करने लगा था।
अक्सर ही झगड़ा के दौरान बूटा सिंह अपनी पत्नी को धमकियां देता था कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। छह जुलाई को घर पर नशे की हालत में बूटा सिंह ने झगड़ा किया था। झगड़े के बाद देर रात को बलजीत कौर सो रही थी तो उस पर तेजाब डाल दिया। शोर मचाने पर उसका पति मौके से फरार हो गया और परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। पातड़ां से राजिंदरा रेफर की गई बलजीत कौर की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां से उसे इलाज के बाद वापिस घर भेज दिया।
उधर, बूटा सिंह ने पत्नी की खामोशी को देख फिर से घर पर आकर उसे धमकाना शुरू कर दिया, जिस वजह से बलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने उक्त बयान के आधार पर कत्ल के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया था लेकिन केस दर्ज होने के अगले दिन मौत होने पर कत्ल की धारा लगा दी है।
घटना के बाद घर से फरार हुए आरोपी ने जहरीली वस्तु पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था। आरोपी कुछ समय अस्पताल में दाखिल रहा और छुट्टी मिलने के बाद घर लौटा। उधर घर के लोगों ने आरोपी की हालत देखने के बाद परिवार के लोग चुप कर गए थे लेकिन अस्पताल से घर लौटने के बाद फिर से झगड़ा करते हुए धमकियां देने लगा था।
पुलिस के अनुसार, तेजाब की वजह से जख्मी बलजीत कौर का करीब दो हफ्ते तक इलाज चला। हालात स्थिर होने पर उसके परिवार के सदस्यों ने पारिवारिक झगड़े का हवाला देते हुए पुलिस केस दर्ज नहीं करवाया था।
-

जालंधरः 30 तक तहसील व SDM दफ्तर रहेंगे बंद, जाने मामला
जालंधर,ENS: पंजाब भर में सभी तहसील व एसडीएम दफ्तर 30 जुलाई तक बंद रहेंगे तथा इस दौरान कोई काम नहीं होगा। पंजाब में हड़ताल पर गए राजस्व व अन्य स्टाफ कर्मियों ने यह एळान किया है। ये कर्मचारी आम आदमी पार्टी के रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा के खिलाफ रोष जता रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार औऱ बुधवार को भी कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल की थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण रजिस्ट्रियों से लेकर प्रमाण पत्रों, लाइसेंस, RC वगैराह सारा काम रूक गया है। सरकार के खजाने को भी प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है।
कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि रोपड़ के विधायक ने तहसील में जाकर कर्मचारियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया था, वह उसके लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगें।