Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: अलसुबह मॉडल टाउन में पुलिस की रेड, स्कूल मालिक काबू 

Jalandhar News: अलसुबह मॉडल टाउन में पुलिस की रेड, स्कूल मालिक काबू 

0
Jalandhar News: अलसुबह मॉडल टाउन में पुलिस की रेड, स्कूल मालिक काबू 

जालंधर: फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार तड़के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापेमारी कर एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने उनके घर पर रेड की और उन्हें गाड़ी में बैठाकर फाजिल्का ले गई।

बताया जा रहा है कि स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ी एक एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को पहले से सूचित किया था।

हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी रकम का विवाद है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here