Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Cyber Fraud मामले में पुलिस ने रिकवर किए 21.57 लाख रुपए, देखें वीडियो

Jalandhar News: Cyber Fraud मामले में पुलिस ने रिकवर किए 21.57 लाख रुपए, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Cyber Fraud मामले में पुलिस ने रिकवर किए 21.57 लाख रुपए, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने साइबर फ्रॉड मामले सुलझाते हुए 21.57 लाख की रिकवरी की है। दरअसल, पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 3 अलग-अलग मामलों को सुलझाया है। तीनों मामलों में पुलिस ने रिकवरी के बाद पैसा पीड़ितों को लौटा दिया गया है। एसएसपी खख ने कहा कि एसपी जांच जसरूप कौर बाथ द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत थाना साइबर क्राइम की एसएचओ अर्शप्रीत कौर की देखरेख में टीम बनाई गई थी। जिनकी देखरेख में ये केस सुलझाए गए। एसएसपी ने कहा कि 2024 में साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को 52,31,915 रुपये वापस किए हैं।

जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें और खुद को वित्तीय नुकसान से बचाए।एसपी इनवेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ ने बताया कि जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित अर्जन नगर निवासी संजीव गुप्ता से 7.50 लाख रुपए की ठगी हुई थी। डीएसपी रशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने धोखाधड़ी की गई 5,40,517 रुपए की राशि को फ्रीज करने में सफलता हासिल की। मामले में एफआईआर दर्ज कर ये कार्रवाई की गई थी।

दूसरे मामले में जालंधर के सेठ हुकम चंद कॉलोनी निवासी संजीव महेंद्रू से 14.16 लाख रुपये की ठगी हुई। साइबर सेल की टीम ने पूरी रकम का पता लगाकर उसे फ्रीज कर दिया और बाद में पीड़ित को लौटा दिया। तीसरे मामले में आदमपुर के गांव कडियाना निवासी गगनदीप कौर से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आज सुबह न्यायालय से प्रत्यर्पण आदेश प्राप्त होने के बाद साइबर सेल की टीम ने शिकायतकर्ता को राशि वापस कर दी है। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा- नागरिकों से आग्रह है कि वे साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करके दें। ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here