Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: होला मोहल्ला में पुलिस ने AK-47 वाली बाइक की काबू, देखें वीडियो

Jalandhar News: होला मोहल्ला में पुलिस ने AK-47 वाली बाइक की काबू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: होला मोहल्ला में पुलिस ने AK-47 वाली बाइक की काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: होला मोहल्ला मेले के दौरान हुल्लड़बाजी रोकने के लिए प्रशासन और महापुरुषों द्वारा लगातार अपील की जा रही है। लेकिन दोनों के बार-बार अनुरोध के बावजूद हुल्लड़बाजी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। वहीं शाहकोट के युवक की AK-47 लगी बाइक को पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब में रोक लिया। दरअसल, वह शाहकोट से अपने दोस्त के साथ होला महल्ला पर माथा टेकने के लिए आया था। उसकी पहचान दिलजीत के रूप में हुई है। श्री आनंदरपुर साहिब की एंट्री पर पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने के लिए स्पेशल नाकाबंदी कर रखी है। इस दौरान अजीब बाइक आती देख पुलिस ने युवकों को रोक लिया। बाइक के आगे-पीछे कहीं पर भी नंबर नहीं था।

इस पर पुलिस ने युवकों से पूछा कि कहां से आए हो तो उन्होंने बताया कि जालंधर के शाहकोट से माथा टेकने के लिए आए हैं। युवक ने बताया कि वह शाहकोट में ही वेल्डिंग का काम करता था। उसने बताया कि खुद ही AK-47 बनाकर बाइक पर फिट की थी। युवक ने बताया कि वेल्डिंग करते हुए ही उसने सरिए के पीस जोड़कर AK-47 तैयार की थी। होला महल्ला पर जाने से पहले इसे बाइक के आगे शॉकर के साथ वेल्डिंग से जोड़ लिया और इस पर लाइटें लगा लीं।

इसके अलावा भी पुलिस ने बाइक पर लगाए गए प्रेशन हॉर्न के बारे में पूछा तो युवक ने जवाब दिया कि ये भी उसने खुद ही लगाए हैं। पुलिस ने कहा कि तुम्हारी बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं है। जब पुलिस ने पीछे देखा तो नंबर प्लेट की जगह ही नहीं मिली। जब आगे देखा तो नंबर की जगह होला महल्ला लिखवा रखा था। पुलिस ने युवकों का चालान काटने और समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया। कितने का चालान काटा है इसकी जानकारी पुलिस की तरफ से साझा नहीं की गई। श्री आनंदरपुर साहिब में 5 मार्च को गुरु की लाडली फौज महल्ला सजाएगी। इस दौरान सिख युद्ध कला के जौहर दिखाए जाएंगे। इससे पहले श्री आनंदरपुर साहिब में दीवान चल रहे हैं।

यहां पर माथा टेकने के लिए पूरे पंजाब सहित देश-विदेश से सिख संगत पहुंच रही है। वहीं कुछ युवक बड़े-बड़े ट्रैक्टर सजाकर और उन पर स्पीकर लगाकर भी पहुंच रहे हैं। कई युवक ओवरस्पीड मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं। महल्ले के दौरान भीड़ में हादसे से बचाव के लिए जिला रोपड़ पुलिस ने जगह-जगह स्पेशल नाकाबंदी की है। जहां भी बिना नंबर, मॉडिफाई बाइक और ट्रैक्टर नजर आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है और चालान काटे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here