Blog

  • श्रीमद्भगवत कथा संसार के सभी ग्रंथों का सार: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी के सानिध्य में आश्रम कोटला कलां में चल रही भागवत कथा


    ऊना/सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध नगरी श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां के सानिध्य में चल रहे धार्मिक महासम्मेलन के श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की बौछार करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा संसार के सभी ग्रंथों का सार व योगशास्त्र है। क्योंकि प्राचीन काल से ही योग का अस्तित्व देखा जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमद्भागवत कथा ही है, जो सभी ग्रंथों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित इसमें व्यक्ति के जीवन का मूल सार है और इस ग्रंथ में महाभारत काल से लेकर द्वापर तक श्री कृष्ण की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। कथा व्यास ने बताया कि भगवत कथा में पहली बार योग शब्द श्रीकृष्ण (जिनको योगेश्वर श्रीकृष्ण भी कहते हैं) ने अर्जुन को अपने जीवन में असमर्थता पर काबू पाने के लिए प्रदान किया था और गीता में वर्णित 18 अध्याय हमको श्रीकृष्ण द्वारा उल्लेखित योग के बारे में बताते हैं। इन अठारह अध्यायों में से प्रत्येक को अलग-अलग नामों में नामित किया गया है वहीं भगवान द्वारा रचित प्रत्येक अध्याय हमारे शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करता है।


    उन्होंने कहा कि गीता के पहले अध्याय में अर्जुन विशाद योग है। चितकों को लगा कि कहीं विशाद भी योग बन सकता है। विशाद को आज की भाषा में डिप्रेशन कहते हैं। उन्होंने कहा कि गीता गोविंद की वाणी है। ऐसे में गीता को हमें अपने जीवन में धारण कर उसे व्यवहार व दिनचर्या में लाना चाहिए।


    उन्होंने कहा कि धर्म केवल प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे वेदों में कहा गया है कि सत्य बोलो, धर्म को आचरण में लाओ, जब हम अपनी कुंठा को त्याग कर इन बातों पर ध्यान देंगे तो हमें अपने आप गीता का ज्ञान मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੁੜੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਲੜਕੀ ਨੇ ਲਾਏ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ ਲਾਏ। ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਲੁਟੇਰੇ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਸੀ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਲੜਕੀ ਨੇ ਬੋਲਿਆ ਮੈਂ ਖੁਦ ਹੀ ਆਪਣਾ ਫੋਨ ਲਭਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਮੁੰਡੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਦੱਸ ਦਿੱਤਾ ਜਿੰਨੇ ਮੇਰਾ ਫੋਨ ਸਨੈਚਿੰਗ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੜਕੀ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਵੀ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।

    ਲੜਕੀ ਦਾ ਨਾਂ ਨੀਤੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਹੈ, ਜੋ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ, ਲੜਕੀ 4 ਤਾਰੀਕ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਲ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰੇ ਪਾਪਾ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਪੇਮੈਂਟ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਕੱਢ ਕੇ ਪੇਮੈਂਟ ਚੈੱਕ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੁੰਡਾ ਆਇਆ ਤੇ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ। ਮੈਂ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਪਰ ਮੇਰੇ ਆਸੇ ਪਾਸੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਨਹੀਂ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਖੁਦ ਹੀ ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਮੁੰਡੇ ਦੇ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਈ, ਕਿਉਂਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਫੋਨ ਤੇ ਜੀਪੀਐਸ ਲਾ ਰੱਖਿਆ ਸੀ, ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਪਤਾ ਚੱਲ ਗਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਕਿੱਥੇ ਚੱਲ ਹੈ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਮੈਂ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਪਰ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਲੇ ਤੱਕ ਮੁੰਡੇ ਨਾ ਹੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਤੇ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ। ਮੁੰਡਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਆਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਰਾਹ ਜਾਂਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਉਹ ਮੋਬਾਇਲ ਸਨੈਚਿੰਗ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਬਾਇਲ ਵੈਚ ਕੇ ਉਹ ਨਸ਼ਾ ਕਰ ਲੈਂਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है, वहीं आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 7 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनकी सूची इस प्रकार हैः-

  • इको कल्ब ने बद्दी स्कूल में लगाई कार्यशाला

    बच्चों को पोष्टिक आहार, उर्जा संरक्षण व ई वेस्ट मेनेजमेंट की दी जानकारी


    बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी के इको क्लब की ओर से  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पोष्टिक आहार, जड़ी बुटियां, ऊर्जा संरक्षण और ई वेस्ट मेनेजमेंट की विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी गई। इस मौके पर इको क्लब के छात्रों ने स्कूल के वर्कशाप के मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को पौधे भेंट किए।


    स्कूल परिसर में स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने बतौत मुख्य अतिथि शिविर में भाग लिया। कार्याशाला में पीजीआई की रिसर्च एसोसिएट रंजना रानी व इक्फाई विवि के विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. आरके  भारद्वाज ने छात्रों को जानकारी प्रदान की। रंजना रानी ने पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोटा आनाज का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे अपना आहार में शामिल करने से शुगर, बीपी व कलेस्ट्राल आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र ठीक रहता है। यही नहीं  हमें अपने आसपास में लगे पेड़ पौधों का ज्ञान होना चाहिे। तभी हम इसे दवाईयो में इस्तेमाल कर सकते है।


    डॉ. आरके भारद्वाज ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बदलते समय में ऊर्जा के प्रयोग व संरक्षण बदलता रहता है। पहले हम सौ वाट का वल्ब जलाते थे लेकिन अब एलईडी का इस्तेमाल करते है। पहले इलेक्ट्रानिक समान  के रिटिंग के बारे में जानकारी दी। अब लोग सामान देख कर उसका इस्तेमाल करते है। पहले एक मोबाइल के अलग अलग चार्जर होते थे लेकिन अब अब एक ही चार्जर से सभी मोबाइल चल सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान की वेस्टेज कम हुई है।  इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल, इको क्लब की प्रबारी अंजू देवी, सोमदत्त, संगीता, ममता ठाकुर, सरिता, परणिता, रजत ठाकुर, रूपलाल, सरोज, दिनेश, शिव कुमार कौशल, कर्मचंद समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • ऊनाः ट्रैफिक चालान की गति हुई तेज

    ऊनाः ट्रैफिक चालान की गति हुई तेज

    एक हफ्ते में आंकड़ा एक हजार के पार


    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस युद्ध स्तर पर ट्रैफिक चालान कर रही है। पहले रोजाना 100 से अधिक चालान किए जा रहे थे लेकिन अब गिनती 200 के आसपास पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में ऊना पुलिस 1000 से अधिक चालान कर चुकी है। बुधवार को जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले 191 वाहनों के चालान किए हैं। कोर्ट कचहरी से बचने के चलते 50 ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को बुधवार को सड़क पर ही जुर्माने के रूप में 36000 रूपए वसूल किए हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 7 लोगों से भी 500 रूपए वसूले हैं। इसके अलावा रेत बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था।


    उससे पुलिस ने जुर्माने के रूप में 5000 रूपए वसूले हैं। रोजाना ट्रैफिक चालानों के चलते अब कोर्ट में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग अपने चालान की राशि कम करवाने के यत्न भी करते दिख रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने ट्रैफिक नियमों पर सख्ती इसी वजह से की है कि सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। यातायात के नियम तोड़ने वाले लोग ही 90 प्रतिशत सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार होते हैं। अर्थात मात्र 10 प्रतिशत मामले ही ऐसे हैं जो मानव के नियंत्रण से बाहर हैं। लगभग सारे सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं।

  • फर्जी फर्म बनाकर लाखों की ठगी मारने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग हरियाणा, राजस्थान और मुंबई में सक्रिय था। अम्बाला निवासी को फर्म में इन्वेस्ट करने की एवज में 19 लाख 40 हजार सायबर ठग्गी की थी। साइबर पुलिस के एसपी अमित दहिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों से 10 मोबाइल फोन बरामद किए है। यह लोग आम व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर फर्जी फार्म रजिस्ट्रेशन करते थे। जांच के दौरान इनके मोबाइल से कई लोगों के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए है। यह आरोपी हरियाणा के अंबाला सहित राजस्थान और मुंबई में कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने इन 3 आरोपियों का 6 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हैं कई और खुलासे हो सकते है।

  • भड़ोलियांः दीवार तोड़ने से रोका तो पीटा

    भड़ोलियांः दीवार तोड़ने से रोका तो पीटा

    ऊना/सुशील पंडित : भड़ोलियां के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ोलियां खुर्द गांव के रहने वाले निखैर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी एक शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर पर भोजन कर रहा था। तभी उसने बाहर से कुछ टूटने की आवाज सुनी। उसने घर से बाहर आकर देखा तो उसका पड़ोसी जनक राज पुत्र सीता राम कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके आंगन की दीवार तोड़ रहा है। निखैर ने दावा किया है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसपर हमला हो गया। उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मार डालने की धमकियां भी दीं। ऊना सदर थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 427, 504, 506 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
  • चयन आयोग के बाहर उम्मीदवारों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर दो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाहर ग्रुप सी के उम्मीदवारों द्वारा प्रदर्शन किया गया। दस्तावेज अपलोड में टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दूसरे दिन भी हजारों उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए है, 
    सीईटी ग्रुप सी में एएलएम, स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थिएटर एसिटेट, फायर कम ओप्रेटर, बीएलडीए (पशु विभाग) एमपीएच डब्ल्यू फीमेल सहित सभी उम्मीदवार कर रहे प्रदर्शन।

    कुछ उम्मीदवार इस मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं। सभी उम्मीदवार रिजल्ट रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवारों को कहना है कि पत्र होने के बावजूद भी उन्हें लिस्ट में नहीं लिया गया। उम्मीदवारों ने मांग रखी है कि सभी दस्तावेज मैन्युअल चेक किए जाएं।

  • स्कूली बच्चों से भरी वैन और ट्रक की भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: कानपूर के अरौल थाना क्षेत्र में एक स्कूली वैन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि वैन की छत तक उड़ गई। वहीं इस वैन में स्कूल के करीब एक दर्जन स्टूडेंट बैठे थे। हादसा होते ही पुलिस को सूचना मिली। जहां पुलिस और राहगीरों की सहायता से घायल स्टूडेंट्स बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जहां कुछ स्टूडेंट्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    सड़क खून से रंगी थी, भयावह मंजर देख कांप गयी रूह

    अरौल थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की छुट्टी के बाद G P R D स्कूल वैन चालक वैन से स्टूडेंट को सबके अपने अपने निवास छोड़ने जा रहा था। इस वैन में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा स्टूडेंट और कई स्कूली छात्र भी सवार थे। वैन चालक वैन लेकर सरैया गांव के पास पहुंचा ही था। कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रॅक और वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रॅक की टक्कर इतनी तेज़ थी कि स्कूली वैन की छत उड़ गई और वैन चकना चूर हो गई।वैन में बैठे सभी स्टूडेंट घायल हो गए। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी घायल छात्रों को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • गगरेट में दो पक्षों में हाथापाई

    गगरेट में दो पक्षों में हाथापाई

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट में चार फरवरी को दो पक्षों में हुई हाथापाई में टटेहड़ा गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध गगरेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 4 फरवरी की रात दस बजे के करीब जब वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह से घर वापस आ रही थी तब उनके ऊपर हमला हो गया। महिला ने दावा किया है कि टटेहड़ा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू पीछे से आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया। जब उसके पति ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया व धमकियाँ भी दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।