Blog

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भतीजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भूपेंद्र सिंह हनी को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा भूपेंद्र सिंह हनी को मिली जमानत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसे हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ आपत्ति है कि ईडी को अपना जवाब देने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

    लेकिन इसके बावजूद अदालत इस मामले में दखल देने की इच्छुक नहीं है।  जांच एजेंसी ईडी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। भूपेंद्र सिंह हनी पर कथित रूप से अवैध रेत खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਂਤਕੀ ਹਮਲੇ ‘ਚ ਸ਼ਹੀਦ ਹੌਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਦੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ, ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਅਤੇ ਰੋਹਿਤ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ । ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਦਾ  ਉਸਦੇ ਵਿੱਚ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵੀ ਅੱਜ ਸ਼ਹੀਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜਿਆ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੈੱਕ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬਹੁਤ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਹੈ ਕਿ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਚਮਿਆਰੀ ਜ਼ਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਨੌਜਵਾਨ ਲੱਕੜ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਿਰਵਾਰਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਹਮਦਰਦੀ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਕੁਝ ਨਗਦ ਸਹਾਇਤਾ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਚੈੱਕ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 370 ਹਟਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਅੱਜ ਵੀ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਪੰਜਾਬ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਸੀ ਕਿ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਅਜੀਹਿਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹਿਫਾਜਤ ਕਰਨਾ, ਲੇਕਿਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਉਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਫੇਲ ਹੋਈ ਹੈ ।

  • पंजाबः चुनावों की तैयारियां शुरू, 10 हजार वाहनों में इंस्टॉल होंगे GPS सिस्टम 

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान सर्वप्रथम चुनाव में इस्तेमाल होने वालीं ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव में 10 हजार वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे। ये जीपीएस सिस्टम युक्त वाहन लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम से प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के अंतर्गत बनने वाले हर मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे, ताकि चुनावी प्रक्रिया में इन मशीनों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ या बीच रास्ते में इनको लूटा या क्षतिग्रस्त न किया जा सके।

    पंजाब के मुख्य निर्वाचन सिबिन सी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिहाज से भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार हमने व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के लिए टेंडर जारी किया है, जल्द ही कंपनी फाइनल कर इसका वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। इन जीपीएस युक्त 10 हजार वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। कंट्रोल रूम के जरिये इन जीपीएस युक्त वाहनों पर नजर रखी जाएगी। इसी के साथ एक ऐसा वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिस पर कोई भी इन वाहनों की मॉनिटरिंग कर सके और ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

    जीपीएस युक्त होने के चलते अगर कोई भी वाहन जो ईवीएम और वीवीपैट मशीनें मतदान केंद्र तक ले या वापस ला रहा है रास्ते में अगर कोई रूट बदलता है या दिशाहीन हो जाता है तो सुरक्षाकर्मी तत्काल उस तक पहुंच सकेंगे। राज्य चुनाव आयोग की ओर से 22 फरवरी को जीपीएस इंस्टॉल करने वाली आईटी के क्षेत्र में विशेषज्ञ कंपनी को फाइनल किया जाएगा। देशभर की आईटी सॉफ्टवेयर कंपनियों से इसके लिए ई टेंडर के जरिये आवेदन मांगे गए हैं। कंपनी का आईटी के क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव और वार्षिक टर्नओवर एक करोड़ रुपये होनी चाहिए। आवेदन करने वाली कंपनी या फर्म पर कोई केस या ब्लैक लिस्टेड न हो, इसका ध्यान रखना होगा।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर कर्मी को लगा करंट, कर्मी ने ठेकेदार पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले मजदूर को करंट लग गया। इस हादसे में पीड़ित का कहना है कि अब डॉक्टर उसे दोनों हाथ काटने का कह रहे है। वहीं ठेकेदार द्वारा ईलाज ना करवाने के कर्मी ने आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार ने उसके ईलाज के ठेकेदार ने कहा था कि कंपनी उसके ईलाजा का सारा खर्चा उठाएंगी। पीड़ित ने कहा कि उसका अब तक ईलाज के लिए 2 लाख रुपए लग चुका है। वहीं ठेकेदार द्वारा अभी तक 49 हजार रुपए ही दिया गया है। जबकि बाकी के ईलाज का ना तो ठेकेदार द्वारा खर्चा दिया जा रहा है और ना ही ईलाज करवाया जा रहा है। 

    पीड़ित के परिजनों का कहना है कि काम के दौरान वह 25 हजार हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया था। इस दौरान पीड़ित के हाथ-पांव में बड़े-बड़े जख्म हो गए। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के भाई ने बताया कि वह अब भी पीड़ित को एबुलेंस में लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने कहा कि पीड़ित के हाथ काटने पड़ेंगे।

    इस दौरान ईलाज के लिए भारी खर्च आएगा। पीड़ित ने भाई ने कहा कि अब ना ठेकेदार ठीक से बात कर रहा है और ना ही कोई कंपनी वाला बात करने को तैयार है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति को अब तक दिहाड़ी भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उनके पास सारे बिल मौजूद है। पीड़ित के परिजनों ने कहा कि डॉक्टर ने कहा कि व्यक्ति के हाथ-पांव दोनों काटने पड़ेंगे। ऐसे में आज जालंधर कैंट पीड़ित के परिजन पहुंचे है और वह एबुलेंस लेकर कैंट स्टेशन पर काम करने वाले स्थान पर ले गए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के इंसाफ की गुहार लगाई है।

    इस दौरान जब लाइव वीडियो में ठेकेदार मेहता से बात की गई तो ठेकेदार ने कहा कि कुछ पैसे दे दिए गए है, जबकि बाकी पैसों के बिल कंपनी को भेज दिए गए है। उन्होंने कहा कि सारा पैसा कंपनी लगा रही थी। जिसके बाद परिजन खुद पीड़ित की हालत देखकर घबरा उसे दिल्ली ले गए। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से एबुलेंस भी मुहैय्या भी करवाई की गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिवार वालों से बात की गई तो उन्होंने 15 हजार रुपए महीना देने की बात की।

    इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उन्होंने 15 हजार रुपए महीना उसका खर्चा और बाकी उसके ईलाज के अलग से कहे थे। पीड़ित के परिजन ने कहा कि 5 हजार से अधिक तो पट्टी का लग जाता है। उसके बाद दवाईंयों का खर्चा अलग से हो रहा है। मेहता ने कहा कि उन्होंने कंपनी को बिल भेज दिए है और सारा खर्चा उठानें का कंपनी की ओर से ठेकेदार को कहा गया है।

  • पंजाबः डिप्टी कमिश्नर की सोशल मीडिया पर बनाई Fake ID

    मोगाः शरारती तत्वों ने जिला मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इस संबंध में कुलवंत सिंह ने अपनी निजी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर कर आम जनता को सतर्क रहने को कहा है। अपनी अपील में उन्होंने कहा कि उनके नाम, तस्वीर और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके किसी ने यह प्रोफाइल बनाई है। अगर किसी व्यक्ति को इस फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या अन्य कोई डिमांड आती है तो उसे इसे स्वीकार नहीं करना और तुरंत इसकी सूचना पुलिस की साइबर क्राइम सेल को दे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पुलिस को सूचना दे दी है। अंजाम देने वाले शरारती अनंसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

    बता दें कि पिछले दिनों पठानकोट पुलिस प्रशासन ने एक सूची जारी कर लोगों से सावधान रहने की सलाह दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया के जरिए भारतीय बड़े पैमाने पर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान हो जाएं। जरूरी नहीं कि फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, वह देश का  दुश्मन भी हो सकता है। बता दें कि पठानकोट जिले का कई किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान से सटा हुआ है। जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के युवा आसानी से इनके जाल में फंस जाते हैं। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट से सावधान रहने की जरूरत है।

  • पंजाब : सलमान खान ने कैंसर पीड़ित बच्चे की इच्छा की पूरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : कैंसर पीड़ित बच्चे की विश को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पूरा किया।​​ सलमान खान पहले मुंबई में टाटा कैंसर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान बच्चे से मिलने पहुंचे। फिर ठीक होने पर उसे अपने बंगले में बुलाया। इस दौरान बच्चे के साथ उसकी मां भी मौजूद रही।  9 वर्षीय बच्चा जगनदीप जग्गू लुधियाना के मॉडल टाउन का रहने वाला है। वह कैंसर की चौथी स्टेज को 7 महीने में मात देकर घर लौटा है। उसे साढ़े 3 साल की उम्र में 2018 में कैंसर हुआ था। इससे उसकी आंखों की रोशनी तक चली गई थी, लेकिन इलाज के बाद उसे दिखना शुरू हो गया।

     जग्गू ने कहा कि उसके परिवार ने उसे हौसला दिया। मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में उसे दाखिल करवाया। वहां मेक माय विश फाउंडेशन ने उससे उसकी विश पूछी कि उसे क्या चाहिए तो उनसे कहा कि वह सलमान खान को मिलना चाहता है। संस्था के सदस्यों ने सलमान खान तक जग्गू की वीडियो पहुंचाई। 7 नंबर 2018 में सलमान जग्गू से मिलने पहली बार टाटा कैंसर अस्पताल में पहुंचे। जग्गू ने कहा कि कैंसर से ठीक होने पर उसकी मां को टाटा कैंसर अस्पताल से फोन आया। उन्होंने बताया कि सलमान खान उसे बांद्रा में स्थित बंगले में मिलना चाहते हैं। इसके बाद वह 1 दिसंबर 2023 को अपनी मां सहित सलमान खान से मिलने गया। सलमान खुद उसका वेलकम करने के लिए बंगले के दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने उससे कहा कि सरदार जी आने में बहुत देर कर दी, मैं खुद आपका इंतजार कर रहा था।

    करीब डेढ़ घंटे वह सलमान खान के पास रहा। उसने इस समय दौरान सलमान को अपने क्रिकेट की वीडियो, स्केटिंग की वीडियो आदि दिखाई। सलमान खान ने उससे पूछा कि वह क्या खाएगा तो उसने उन्हें कहा कि वह घर से लंच करके आया है। जग्गू ने कहा कि सलमान खान ने उसे दो टी-शर्ट और दो पेंट दिए हैं। एक रुमाल पर सलमान ने उसकी सेहत तंदुरुस्ती के लिए मैसेज लिखा है। जग्गू की मां सुखबीर कौर ने कहा कि 2018 में बेटा अपनी दादी के साथ पार्क में सैर कर रहा था। इस दौरान अचानक से वह गिर गया। कुछ दिनों बाद अचानक से 18 से 20 घंटे तक सोता रहता। उल्टी करता तो खुलकर उल्टी होती नहीं थी। मुंह से जाग निकलती। सरहिन्द में गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में माथा टेकने के बाद जगबीर को आंखों से दिखना बंद हो गया।

    उसी समय लोकल डॉक्टरों को दिखाने के बाद मुंबई में टाटा कैंसर अस्पताल लेकर पहुंचे। जगनबीर का वहां 7 महीने उपचार चला। उस समय पता चला कि उसके माथे में ट्यूमर है जो कैंसर का रूप ले चुका है। जगबीर ने बहादुरी दिखाते हुए कैंसर जैसी नामुराद बीमारी पर जीत हासिल की। हर साल मुंबई में जग्गू का मेडिकल चेकअप अस्पताल में करवाया जाता है। जगनबीर सिंह UKG कक्षा में राजगढ़ इंडस वर्ल्ड स्कूल में पढ़ता है।

  • जालंधरः दिल दहलाने वाला हादसा, चालक ने व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई कार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के घास मंडी चौक के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत्त व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था। इस दौरान गाड़ी चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति के ऊपर से कार निकाल दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी लापरवाही से कार चालक गाड़ी चला रहा था। जिसे सामने सड़क पर गिरा व्यक्ति भी नहीं दिखाई दिया। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामला उनका ध्यान में आ गया है। जल्द ही इस मामले की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : गैंगस्टर हैरी चट्ठा के साथी विदेशी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस ने फिरौतियां मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान  जगमीत सिंह उर्फ जगी पुत्र अजायब सिंह वासी भागोवाल थाना किला लाल सिंह और वरिन्द्र सिंह उर्फ सन्नी उर्फ फतेह पुत्र बलविन्द्र सिंह वासी किला लाल सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से 4 पिस्तौल, 35 कारतूस, 2 कारें और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों के गैंगस्टर हैरी चट्ठा से संबंध बताए गए हैं। एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि पुलिस ने शहर व आसपास के क्षेत्र में फिरौतियां मांगने और गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में गोली सिक्का बरामद किया है।

    आरोपियों ने गत दिनों एक रेस्तरां के बाहर गोलियां चलाई थीं और बाद में मालिक से फिरौती मांगी थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। आरोपी जगमीत सिंह उर्फ जगी और वरिन्द्र सिंह उर्फ सन्नी उर्फ फतेह को नामजद किया गया था। इस संबंधी सीआईए स्टाफ बटाला तथा थाना सिविल लाइन की टीम गठित की गई थी, जिन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में माना है कि उनके सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा से संबंध हैं।

    उसी के कहने पर वे फिरौतियां मांगते थे। उन्हें हथियार भी हैरी चट्ठा ही भेजता था। पकड़े गए आरोपितों से एक पिस्टल 9 एमएम गलोक और पांच जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 30 बोर और 25 जिंदा कारतूस 30 बोर, एक पिस्टल 32 बोर 5 जिंदा कारतूस 32 बोर, 2 गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।एसएसपी ने कहा कि एक कार आरोपितों ने हरिद्वार से चोरी की थी, जबकि दूसरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जगमीत सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में करीब 21 मामले दर्ज हैं, जबकि वरिन्द्र सिंह के खिलाफ भी पांच मामले दर्ज हैं।

  • पंजाबः 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस हुआ जारी, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में लोगों को मेडिकल सविधाए मुहैय्या करवाने मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए है। वहीं लुधियाना से मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 28 मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि मोहल्ला क्लीनिकों में आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) के आंकड़ों में गड़बड़ी मिल रही है। इस कारण क्लिनिक जांच के घेरे में हैं। पता चला है कि 75 मोहल्ला क्लीनिकों में से 28 में मरीजों की संख्या काफी कम है, कुछ में दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

    लेकिन, फिर भी इन मोहल्ला क्लीनिकों का एंट्री डाटा काफी अधिक है। कई क्लीनिकों में मरीजों की संख्या काफी अधिक रिपोर्ट की गई है। इस कारण कुल 75 क्लीनिकों में से 28 क्लीनिकों को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है। इन अत्यधिक विजिट वाले क्लीनिकों में OPD की संख्या में कम से कम 40 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार मोहल्ला क्लीनिकों में नियुक्त डॉक्टरों को प्रति मरीज 50 रुपए देती है। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंटों को प्रत्येक मरीज को देखने के लिए 12 रुपए और 10 रुपए मिलते हैं। डॉक्टरों को लगभग 63,000 रुपए का निश्चित मासिक वेतन भी मिलता है, जबकि क्लीनिक असिस्टेंटों और फार्मासिस्ट को 11 हजार रुपए और 12 हजार रुपए का न्यूनतम वेतन दिया जाता है।

    अधिक कमीशन पाने के लिए कई क्लीनिक फेक डाटा लॉग कर रहे हैं। नए सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने सुपरवाइजरी सीट में तीन महीने के खाली पद के बाद 15 दिसंबर को चार्ज लिया है। उन्होंने असामान्य रूप से रोजाना अधिक मरीजों की संख्या रिपोर्ट करने वाले क्लीनिकों को नोटिस जारी किया है। उदाहरण के तौर पर जीके एन्क्लेव, केहर सिंह रोड, ललहेड़ी रोड, खन्ना स्थित एएसी में दिसंबर में 4,662 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 4,035 हो गए। इसी तरह, पाथकेयर लैब को भेजे जाने वाले लैब परीक्षणों की संख्या भी 1,282 से कम हो गई। दिसंबर से घटकर जनवरी में 851 हो गई, जो ओपीडी में लगभग 630 रोगियों और 400 से अधिक लैब परीक्षणों की कमी दर्शाता है। 

    इसी तरह धर्मशाला स्ट्रीट नंबर 1, न्यू कुलदीप नगर स्थित एएसी में दिसंबर महीने में 4,859 मरीज देखे गए, जो जनवरी 2024 में घटकर 3,936 हो गए, जिससे ओपीडी में लगभग 923 मरीजों की कमी हुई। सिविल सर्जन ने पत्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सह नोडल अधिकारी आम आदमी क्लिनिक डॉ. मिनिषा खन्ना को इस मामले में तुरंत जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि उनके ध्यान में आया है कि जिला लुधियाना में अब तक 75 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की दैनिक ओपीडी संख्या अलग-अलग है। इसलिए उन चिकित्सा अधिकारियों पर ऑडिट करना जरूरी है। सिविल सर्जन ने आगे निर्देश दिया कि ऑडिट रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए।

  • जालंधरः महिला के साथ दुष्कर्म मामले में ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन खैहरा पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट के खिलाफ महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस नाभा के ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा (पटियाला) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354 और 511 के तहत केस दर्ज किया है। 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर शिकायत दी थी। वहीं महिला थाने के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जालंधर की रहने वाली सपना (काल्पनिक नाम) ने पुलिस कमिश्रर आफिस में 4 जनवरी 2024 को शिकायत देकर आरोपी गुरसिमरन सिंह खैहरा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी राजगढ़, नाभा के खिलाफ जबरन संबंध बनाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की अपील की थी। पुलिस ने इस मामले में में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354 और 511 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी छापामारी कर रही है।

    महिला ने सीपी से मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उक्त शिकायत को तुरंत महिला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया और जांच के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। जिसके बाद महिला थाना के जांच अधिकारी द्वारा बयान रिकॉर्ड किए गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, मगर पति के साथ झगड़ा चल रहा है। किसी जानकार के जरिए वह इमीग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा के साथ मिली थी। जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि गुरसिमरन सिंह से बातचीत में पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है तो वह उसे कार्ड देने आया है। उक्त आरोपी कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आ गया। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढ़ाई साल की बच्ची और नौकरानी भी मौजूद थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता था। जिसके बाद महिला को स्टडी रूम में ले गया।

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह दोनों स्टडी रूम में थे तो आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपने लाइसेंसी वेपन निकाल लिया। जिसके बाद वेपन के जोर पर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि किसी तरह उसने आरोपी फ्लैट से बाहर निकाला। मगर जाता जाता आरोपी धमकी देने लगा कि ये बात किसी को बताए नहीं, वह फिर आएगा।