Blog

  • गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स गिरफ्तार

    गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स गिरफ्तार

    नई दिल्ली : पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा दिल्ली के पंजाब बाग इलाके में रहते हैं। 3 दिसंबर को उनके घर पर फायरिंग की गई थी। हालांकि इस फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग के बाद पंजाबी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस छानबीन के दौरान गोलियों के 6 खोखे बरामद हुए थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर भी जांच की गई थी। इसके बाद टीम को मौके से कुछ साक्ष्य भी मिले थे। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान पता चला था कि 2 हमलावर पैदल ही आए थे और पूर्व विधायक के घर पर फायर कर फरार हो गए थे।

    सीसीटीवी में कैद हुए थे आरोपी फायरिंग को लेकर जब पूर्व विधायक से बात की गई थी तो उन्होंने किसी भी तरह की धमकी मिलने से इनकार किया था। इसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे पहले अक्टूबर महीने में पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठेकों पर भी गोलीबारी की गई थी। इसको लेकर पुलिस की तरफ से शक जताया गया था कि दोनों जगह हमला करने वाले आरोपी एक ही हो सकते है। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। वहीं कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश भी की जा रही थीं। 

  • पंजाबः पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुआ जबरदस्त हंगामा, देखें Live

    पठानकोट/ अनमोलः पंजाब में सियासी पार्टियों में चुनावों को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। वहीं आज तीन पार्टियों के कार्यकर्ताओं में हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान आप पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त हंगामा किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने डीसी पर गंभीर आरोप लगाए है। इसी के साथ मंत्री कटारूचक्क के खिलाफ भाजपा ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रशासन को कब तक सीएम मान बचाएंगे। इस दौरान डीसी के खिलाफ भाजपा ने जमकर नारेबाजी की। 

    इस दौरान भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह विधायक है, लेकिन उसके बावजूद उद्धाघटन के लिए कोई पत्र नहीं दिया गया। वहीं उन्होंने आप पार्षद के वहां पर उद्धाघटन करने के आरोप को लेकर कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाए है कि आप कार्यकर्ता उद्धाघटन करने के लिए पहुंचे। जिसके चलते वह भी वहां पर आ गए। इस दौरान उन्होंने डीसी पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने डीसी पर आरोप लगाए हुए कहा है कि वह सीएम मान को खुश करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि यह ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं  है। उन्होंने कहा वह विधायक है लेकिन उन्हें उद्धाघटन करने के लिए अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जा रही। जिसके चलते भाजपा में रोष है।

  • होंडा सिटी ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, व्यक्ति की मौ’त

    होंडा सिटी ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, व्यक्ति की मौ’त

    नई दिल्ली : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है, जिसमें एक होंडा सिटी कार चालक ने 72 साल के बुजुर्ग को ना सिर्फ अपनी गाड़ी से टक्कर मारी, बल्कि उन्हें कई मीटर तक घसीट भी दिया। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7 बजे पुलिस को ग्रेटर कैलाश-1 पर एक बुजुर्ग के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली वह बेहोश पड़ा हुआ था पुलिस अमला मौके पर यानी पुराने थाने के पीछे की तरफ पहुंचा, जहां से घायल को अस्पताल ले जाया गया पूछताछ करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मारी है इस बीच बुजुर्ग अजीत लाल टंडन की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की मौत हो चुकी है हादसे के बाद जिला अपराध टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया जांच के दौरान आखिरकार अपराधी की पहचान हो गई

    गिरफ्तारी के बाद मिल गई जमानत

    जांच में पता चला कि बुजुर्ग को होंडा सिटी कार से टक्कर मारने वाला शख्स तरुण अरोरा (50) है, जो कालकाजी इलाके में रहता है सबूत मिलने के बाद पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में प्रक्रिया के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया

  • पंजाबः इलाके में तेंदुआ के घूमने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर बने सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में तेंदुआ घुसने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं सोसायटी में लगे कैमरों में तेंदुआ कैद हो गया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात तेंदुआ इलाके में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को तेंदुए को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके में तेंदुआ के घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि इसकी सीसीटीवी उनके पास आ गई है। जिसके बाद वह इलाके की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया था कि उसके पास से घूम कर तेंदुआ गया है। जिसके बाद उसने सोसायटी के लोगों को मामले की सूचना दी। तेंदुआ की खबर सुनते ही सोसायटी लोग सहमे हुए है। जसपाल सिंह ने बताया कि सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में बेसमैंट में तेंदुआ के होने की आंशका है। जिसकी जांच की जा रही है।

  • भूकंप के झटकों से हिलने लगी इमारतें,  सुनामी की चेतावनी

    भूकंप के झटकों से हिलने लगी इमारतें, सुनामी की चेतावनी

    नई दिल्ली : मेक्सिको में भूकंप के झटके से एक बार फिर धरती कांपने लगी देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान संस्थान के मुताबिक गुरुवार (7 दिसंबर) दोपहर (स्थानीय समय) सेंट्रल मेक्सिको में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की वजह से मेक्सिको सिटी की इमारतें हिलने लगी। जानकारी के मुताबिक भूकंप को लेकर शहर भर में अलार्म बजने लगे और अफरा-तफरी मच गई लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई हालांकि मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक भूकंप मेक्सिको सिटी से 200 किलोमीटर दूर दक्षिण की ओर चियाउतला डी तापिया गांव के पास आया था

     वानुअतु में सुनामी चेतावनी

    दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित द्वीप राष्ट्र वानुअतु में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र देश की राजधानी पोर्ट विला से 338 किलोमीटर दूर था प्रशांत सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा इस भूकंप से वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया के समुद्री किनारों पर खतरनाक लहरें आ सकती हैं

  • जालंधरः इस मामले में विवादों में घिरा SHO, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक थाने का एसएचओ विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में मामले में पुलिस ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त अधिकारी थाने के एसएचओ के पद पर तैनात है। इस मामले को लेकर जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है  वहीं राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कमीशनरेट पुलिस का कोई भी अधिकारी प्रतिकिया नहीं दे रहा है।

    हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी कोई अधिकारी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 2 पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है। वहीं पता चला है कि एफआईआर नंबर 337 में तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः फ्लेट्स में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम, देखेें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेंदुआ के आ जाने के लिए लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगों में मामले की सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को दी दे दी है। मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी में व्यक्ति बताया कि उसने तेंदुए को इलाके में देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में लगे कैमरों में तेंदुआ कैद हुआ है।

    वहीं एक व्यक्ति ने मोबाइल से वहां लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज तुदेंआ के वहां आने की तस्वीर सही से दिखाई नहीं दे रही है। इसकी सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाका सील कर दिया। थाना सदर के एसएसओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि तेंदुआ सोसायटी में आया है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि तेंदुआ वहां से निकल गया है, लेकिन फिर भी इलाके की चेकिंग की जा रही है।

  • Painkiller दवाई को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

    Safety Alert: अकसर हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई न कोई पेनकिलर खा लेते हैं। ये पेनकिलर दवाएं शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने मेफ्टाल पेनकिलर को लेकर सेफ्टी अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि मेफ्टाल के ज्यादा सेवन से DRESS सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर मिलता है। इससे आपके शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं।

    इस दवा का इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर के तौर पर किया जाता है। मेफेनैमिक एसिड रुमेटाइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, दर्द, सूजन, बुखार और दांत दर्द की दर्द निवारक दवाओं में यूज किया जाता है। ड्रेस सिंड्रोम कुछ दवाओं के कारण होने वाली एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया है। इसकी वजह से त्वचा पर लाल चकत्ते, बुखार और लिम्फैडेनोपैथी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ये परेशानियां दवा लेने के दो से आठ सप्ताह के बीच हो सकती हैं। हालांकि यह ड्रग ओवर द काउंटर मिलने वाली दवा नहीं है और इसे डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से ही दिया जाता है। भारत में इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। मेंस्ट्रुअल पेन, सिरदर्द, मसल्स और जॉइंट पेन के अलावा तेज बुखार के मामलों में बच्चों को भी यह दवा दी जाती है।

  • देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों भूकंप की घटनाएं खूब सामने आ रही है। इस बीच आज यानी कि शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिन राज्यों में भूकंप आया, उनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और मेघालय शामिल है तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है

    एनसीएस के मुताबिक कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था फिलहाल किसी तरह की नुकसान की सूचना नहीं मिली है गुजरात के कच्छ और राजकोट में सुबह 9 बजे झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 बताई गई है भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर अंदर थी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर 3.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए

  • इस मंदिर में कोड से मिलेगी एंट्री, जानिए कैसे मिलेगा ये

    नई दिल्ली :   राम मंदिर में एंट्री के लिए सिर्फ निमंत्रण पत्र ही काफी नहीं है बल्कि न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। जिस पर रजिस्टर करने के बाद एक कोड आएगा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। पीएम मोदी भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा करने जा रहे है। इस मौके पर देश के तमाम वीवीआईपी मेहमान यहां मौजूद रहेंगे।

    ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक कार्यक्रम में जिन मेहमानों को न्योता दिया जाएगा उन्हें न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ये पंजीकृत हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक बार कोड आएगा, जिसके बाद ही आप राम मंदिर में एंट्री ले सकेंगे

    भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4 हजार संतों समेत अलग-अलग हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है इन मेहमानों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैंश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 7 हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है इसके अलावा भी 25 हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है