Blog

  • JEE की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

    JEE की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

    कोटा: राजस्थान के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि इस साल कोटा में छात्रों की आत्महत्या का यह 11वां मामला है। उसने बताया कि कोटा के जवाहर नगर इलाके के राजीव गांधी नगर में भार्गव केशव का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला।

    पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का रहने वाला केशव 11वीं कक्षा का छात्र था और पिछले दो महिनों से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। जवाहर नगर सर्किल ऑफिसर व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)अमर सिंह ने बताया कि छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसके माता-पिता नाश्ते की व्यवस्था करने के लिए बाहर गए थे। छात्र के माता-पिता उससे मिलने के लिए सुबह ही कोटा पहुंचे थे। 

    डीएसपी ने बताया कि कथित आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और न ही माता-पिता ने कोई कारण बताया। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़ित के एक सहपाठी ने बताया कि केशव पढ़ाई के प्रति ईमानदार था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी)की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

    आत्महत्या की नई घटना के सामने आने के बाद इस साल कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या का 11वां मामला है, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 15 था। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए इस शैक्षणिक सत्र में 2.25 लाख से अधिक छात्रों के शहर के विभिन्न कोचिंग केंद्रों में दाखिला लेने का अनुमान है।

  • CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को करनाल के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित करने और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा करनाल शहर के थाना प्रभारी कमलदीप राणा और सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक महावीर का नारनौल तबादला कर दिया गया है।

  • जालंधरः रोहित सुसाइड मामले में 3 पर FIR दर्ज

    जालंधरः रोहित सुसाइड मामले में 3 पर FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः थाना 5 के अंतर्गत आते लसूड़ी मोहल्ला में 20 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या करली थी। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लसूडी मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई है। मृतक कि माता कमल ने बताया कि उसका बेटा सलून का काम करता था और रविवार शाम जब वह कमरे के अंदर दाख़िल हुए तो उसके बेटा रोहित पंखे से लटका हुआ था।

    इस मामले की छानबीन कर एसीपी गगनदीप सिंह घुमण के आदेशों पर थाना 5 की पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सहित परिवार के अन्य 2 सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कारवाई मृतक की माता कमल पत्नी सुभाष कुमार के ब्यान हुई है। पुलिस ने तिलक राज उर्फ मुकरी, सुनील और दीपिका के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रवास पर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 13 जून को घालूवाल स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जल शक्ति विभाग, सहकारिता विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 14 जून को प्रातः 10 बजे पंजावर में सीर नाला के तटीयकरण कार्य की आधारशिला रखने के उपरांत बाद दोपहर 2 बजे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • डॉ नदीम अख्तर द्वारा की गई भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन

    डॉ नदीम अख्तर द्वारा की गई भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन

    अस्पताल के बाहर किया शिव विवाह का गुणगान 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत पड़ते मैहतपुर में आंखों के अस्पताल के संचालक डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान भोले शंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। आज फिर हिंदू समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया व जंगमों द्वारा भगवान भोले शंकर के विवाह का गुणगान किया गया।

    जबकि हिंदू संगठनों ने विशेष समुदाय के डॉ द्वारा भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर माफी मांगने की कही थी। ऊना में डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर यह  मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।कल डॉ द्वारा हाई कोर्ट से जमानत लिए जाने के बाद पुलिस इन्वेस्टिगेशन में शामिल होने के उपरांत हिंदू समाज और भड़क उठा है उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपी डॉ भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध जारी रहेगा उन्होंने कहा है कि अगर डॉक्टर भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सच्चे मन से माफी मांगते हैं और अपनी गलती कबूल करते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे वहीं उन्होंने डॉक्टर के अस्पताल को न खोले जाने की भी चेतावनी दी है उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर को पूरे हिमाचल में ही प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी ।वहीं उन्होंने धार्मिक संगठनों पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा है एक विशेष समुदाय के डॉक्टर द्वारा भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की है लेकिन धार्मिक संगठनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।कल इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा था कि पुलिस ने इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की है डॉक्टर द्वारा जमानत हासिल करने के उपरांत वह इन्वेस्टिगेशन में शामिल हुआ है इन्वेस्टिगेशन के दौरान जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। अब इस मामले में हिंदू संगठनों के साथ-साथ जंगमों ने भी नाराजगी जाहिर की है और अस्पताल के बाहर भगवान शिव विवाह का गुणगान किया गया। बिट्टू जंगम ने बताया कि भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और हमें आशा है कि प्रशासन न्याय करेगा इस मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों विश्व हिंदू परिषद, जंगमों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

    इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से विनय राणा, शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे शिवदत्त वशिष्ठ ,मनन, इंटक सचिव कामरेड जगत राम शर्मा इनके साथ शामिल  हैं हिंदू चेतना मंच के संयोजक चंदन शर्मा, दीपक लंबा, संजीव सचदेवा, संजय भारद्वाज, रोमी मेनन, तरुण प्रभाकर, विनोद राणा, दिनेश, दीपक जोशी, जगदीप राणा, विकास अहूजा, तनु शर्मा, श्याम मुरारी, विक्रम ठाकुर, गोल्डी कौंडल, विनोद कुमार, विनय राणा, उमंग ठाकुर, गोल्डी, अंतरिक्ष शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर समेत अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • नकडोह में जठेरे पूजने पंजाब से आई महिला की हार्ट अटैक से मौत

    नकडोह में जठेरे पूजने पंजाब से आई महिला की हार्ट अटैक से मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत गांव नकड़ोह में जठेरे पूजन के कार्यक्रम में शिरकत करने आई पंजाब की की 37 वर्षीय एक महिला की हार्ट अटेक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनिया पत्नी राजेश कुमार निवासी मकान नंबर 836/ई-6 गली प्रेमवाली पुराना नरैणगढ़ शियाटा जिला जालंधर के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजन के हवाले करके जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर निवासी सोनिया रविवार को अपने स्वजन के साथ नकड़ोह में जठेरे पूजन के धार्मिक अनुष्ठान में आई हुई थी। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसकी तबियत खराब होने से वह अचेत हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मृतक का सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें उन्होंने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
  • जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: महेन्द्र पाल गुर्जर

    जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: महेन्द्र पाल गुर्जर

    जल शक्ति विभाग पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें 
    15 से 30 जून तक मनाया जाएगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा  
    ऊना/सुशील पंडित: डायरिया के कारण बच्चों की मौत की घटनायें को रोकने के लिए 15 से 30 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े (आईडीसीएफ) का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़िला में 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों की दस्त लगने के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना है। 
    उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में पूरे ज़िला के 0 से 5 वर्ष की आयु  वाले बच्चों को आशावर्कर के माध्यम से ओआरएस के पैकेट वितरित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त ज़िला के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ियों में भी ओआरएस वितरण कार्नर लगाए जाएंगे जहां ओआरएस में पानी मिलाने की मात्रा तथा रखरखाव सम्बन्धी पूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता दस्त पीड़ित बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक टैबलेट भी बांटेगी तथा इस दौरान मां तथा बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के सम्बन्ध में जागरुक करेंगी।
    महेन्द्र पाल गुर्जर ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक ज़िला में दस्त से हुई मृत्यु का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन फिर भी सतर्कता रखना आवश्यक है। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिये कि वे पेयजल स्रोतों का रखरखाव तथा नियमित क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा स्कूलों में भी शिक्षक बच्चों को हैंडवाश करने के सही तरीके और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने बारे जागरुक करें। उन्होंने ज़िलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए अपने आस पास के वातावरण व रिहायशी इलाकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    बैठक में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, चिकित्सा अधिकारी सुखदीप सिंह सिद्धू, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, डाॅ. रिचा कालिया तथा ज़िला के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अतिरिक्त शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • चिंतपुरनी में सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर, पांच घायल

    चिंतपुरनी में सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर, पांच घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी बाजार में एक कार ने सड़क किनारे चल रहे पांच श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग जख्मी हुए है। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
    हादसे के उपरांत घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजस्थान निवासी कैलाश शर्मा ने इस बाबत पुलिस थाना चिंतपूर्णी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश शर्मा निवासी राजस्थान अपनी पत्नी प्रेम लता शर्मा, बेटे समर व कैलाश शर्मा के साथ चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेककर पैदल वापिस जा रहे थे। चिंतपूर्णी बाजार में पहुंचने पर एक कार चालक ने उन्हें व आगे चल रहे दो श्रद्धालु विकास कुमार व सचिन गुप्ता को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों का उपचार चिंतपूर्णी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी अम्व वसूधा सूद ने बताया कि घायलों का इलाज चिंतपूर्णी अस्पताल से करवाया जा रहा है व आरोपित कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • बाल मजदूरी से होने वाले बुरे प्रभावों बारे स्कूली बच्चों को जागरूक

    बाल मजदूरी से होने वाले बुरे प्रभावों बारे स्कूली बच्चों को जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा दौलतपुर चैक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चलेट में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।  जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस भी मनाया गया तथा बच्चों को बाल मजदूरी के बच्चों पर बुरे प्रभावों बारे जागरूक किया तथा बाल मजदूरी को पूरे भारत में समाप्त करने का संकल्प भी लिया गया। 
    इस मौके पर रावमापा दौलतपुर चैक के प्रधानाचार्य सनम, रावमा कन्या विद्यालय संघनेई के प्रधानाचार्य राज कुमार, लीगल प्रोबेशन आॅफिसर अरूण कुमार शर्मा, जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊना के सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
  • पंजाबः लुटेरों की गोली लगने से ज्वैलर की मौत, लोगों ने लगाया धरना

    पंजाबः लुटेरों की गोली लगने से ज्वैलर की मौत, लोगों ने लगाया धरना

    मोगा : रामगंज मंडी में आज ग्राहक बनकर आए 5 नकाबरोश लुटेरों ने एशियन ज्वैलर्स में कारोबारी पर गोली चला दी। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जहां देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम लगा कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। लोगों कहना है कि भीड़ भाड़ वाले बाजार में सरेआम लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देना काफी चिंताजनक है।

    लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज के हालत ऐसे हो गए कि पंजाब छोड़ने तक की नौबत आ गई है। पंजाब में कानून व्यवस्था जैसी को चीज नहीं है। सरकार आती मुआवजा दे देती है लेकिन जिन मां-बाप का बच्चा चला गया या बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया उनका क्या होगा। लोगों द्वारा प्रदर्शन के दौरान इंसाफ और सुरक्षा की मांग की जा रही है। बता दें कि मृतक ने अभी नई-नई दुकान खोली थी। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बाजार को बंद करवा दिया गया है।

    बता दें कि आज दोपहर को 5 नकाबरोश नौजवानों ने एशियन ज्वैलर्स में काम कर रहे कारोबारी को गोली मार दी गई। लुटेरे ग्राहक बन कर आए थे। जिसके बाद लुटेरों ने सुनार को गोली मार दी और काउंटर में रखी नकदी और गहने लूट कर फरार हो गए। हालांकि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें लूटेरों के चेहरे रिकार्ड हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मोगा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।