Blog

  • National Highway के पास हुआ हादसा, होटल कारोबारियों की Scorpio को लगी आग, देखें वीडियो

    National Highway के पास हुआ हादसा, होटल कारोबारियों की Scorpio को लगी आग, देखें वीडियो

    झज्जरः हरियाणा के झज्जर से मनाली जा रहे होटल कारोबारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल कारोबारियों की स्कॉर्पियो कार को रोपड़ के कीरतपुर साहिब में अचानक आग लग गई। यह हादसा कीरतपुर साहिब-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गांव कल्याणपुर में दरगाह बाबा बुढण शाह जी की लिंक रोड पर हुआ। इससे गाड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अंदर बैठे होटल कारोबारियों ने तुरंत गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के अनुसार गांव झज्जर के रहने वाले देविंदर कुमार और प्रवीण कुमार अपनी चंडीगढ़ नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में मनाली जा रहे थे। उन्होंने कीरतपुर साहिब के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से गाड़ी में जेल भराया और आगे निकल गए। चलते-चलते अचानक उनकी स्कॉर्पियो से आवाजें आने लगी। उन्होंने इसको चैक कराने के लिए आसपास पूछा। जिसके बाद वह गांव कल्याणपुर वेयरहाउस से श्री कीरतपुर साहिब की ओर जाने लगे। जब वे बाबा बुड्‌ढन शाह की दरगाह की ओर जाती सड़क के पास पहुंचे तो गाड़ी में अचानक आग लग गई।

    यह देख दोनों ने तुरंत दरवाजे खोले और बाहर निकल आए। उन्होंने गाड़ी से सामान निकालने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ज्यादा सामान नहीं बचा पाए। उन्होंने आग बुझाने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इसका पता चलते ही थाना श्री कीरतपुर साहिब से पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने जली कार का मुआयना किया और उसमें सवार होटल कारोबारियों के बयान दर्ज किए। ASI बलवीर चंद ने बताया कि आग लगने के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कर रहे हैं।

  • लॉरेंस बिश्नोई मामले में PM और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई मामले में PM और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी

    नई दिल्लीः मुंबई पुलिस को धमकी भरा एक मेल मिला है। इसमें प्रधानमंत्री और अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमाके से उड़ाने की वार्निंग दी गई। वीरवार रात मिले इस मेल में सेंडर ने इसके बदले भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहाई भी मांगी गई है। मालूम हो कि बिश्नोई दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कई मैच होने हैं। ईमेल में कहा गया कि आतंकी गुट ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही अपने लोगों को तैनात कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजा गया था जिसकी सूचना उसने मुंबई पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि यह मेल यूरोप से भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एनआईए से हमें ईमेल मिला है। इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था। फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है। हालांकि, सभी क्रिकेट मैचों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है।


    धमकी भरे मेल में कहा गया, ‘अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है और हमने भी कुछ खरीदा है। तुम कितना भी सुरक्षित रहो मगर हमसे नहीं बच पाओगे। अगर कोई बात करना चाहते हो तो इस ईमेल पर ही करो।’ गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी विश्व कप मैचों पर हमले की धमकी दे चुका है। पन्नू के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। उसने तीन सप्ताह पहले ही शाहीद निजार की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी। अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने FIR में कहा कि पन्नू ने किसी विदेशी नंबर से पहले से रिकॉर्ड किए संदेश के जरिए देश के लोगों को धमकी दी। साइबर अपराध शाखा के उप निरीक्षक एचएन प्रजापति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया, ‘संज्ञान में आया है कि कई लोगों को फोन नंबर +447418343648 से पहले से रिकॉर्ड धमकी भरा संदेश मिला है। 

  • इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत,  60 से अधिक जख्मी

    इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 60 से अधिक जख्मी

    नई दिल्ली : मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा कि इमारत में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि 7 मंजिला इमारत की छत और विभिन्न मंजिलों से 30 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि आग गोरेगांव पश्चिम के उन्नत नगर में आजाद मैदान के पास ‘जय भवानी एसआरए बिल्डिंग’ में रात करीब 3 बजे लगी।

    उन्होंने कहा कि इसके भूतल पर बहुत सारे पुराने कपड़े रखे थे। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 निवासियों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जबकि 42 को जोगेश्वरी में नगरपालिका द्वारा संचालित एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में और 15 को जुहू में बीएमसी द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 घायलों को 3 निजी अस्पतालों में ले जाया गया।

  • लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। नेताओं का घर वापसी, एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला भी जारी है। अब पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद कांग्रेस में जा रहे हैं। आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम नेताओं के तौर पर जाने जाने वाले इमरान मसूद पहले कांग्रेस में ही थे। बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में हाल ही में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। कांग्रेस में वापसी पर इमरान मसूद ने कहा है कि मौजूदा हालात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उसके बाद परिवर्तन का युग शुरू हुआ।

    पहले भी जब मैं पार्टी में था तो काम करने का एक शानदार अनुभव रहा है। दुर्भाग्य से एक डेढ़ साल तक मैं पार्टी का हिस्सा नहीं था। अब मैं घर वापसी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं 2024 के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण समझता हूं। यह विपक्षी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही जरूरी है। आज देश में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। पहले विपक्ष की बात को सही से सुना जाता था, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं है। देश में आज बदलाव की जरूरत है। मैं संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करता हूं। अगर अलग राज्य बनता है तो देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने पर इमरान मसूद को मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था।

    विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इमरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश प्रभारी का पद छोड़कर सपा में चले गए थे, लेकिन वहां उन्हें या उनके किसी साथी को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सपा में जाकर संतुष्ट थे, लेकिन हमारी दाल ज्यादा नहीं गल पाई। इसके बाद हमारे समर्थकों का बहुत दबाव था। इसके बाद हमने ने पार्टी छोड़ दी। फिर बसपा में आ गए। उस पार्टी ने हमें खुद ही निष्कासित कर दिया। तो मैं अपनी पुरानी पार्टी में वापस जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काफी अच्छा भविष्य है। पार्टी को मजबूत करूंगा अगर पार्टी टिकट देगी तो देखा जाएगा। अभी सात अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।

  • Plane Crash हादसे में भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 की मौत

    Plane Crash हादसे में भारतीय ट्रेनी पायलट समेत 3 की मौत

    नई दिल्लीः कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। पायलट अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय लड़की गायब, देखें वीडियो 

    पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय लड़की गायब, देखें वीडियो 

    परिवार को अगवा करने का शक

    लुधियानाः राम नगर इलाके में करीब 14 साल की लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रही है। जबकि परिवार का आरोप है कि कोई लड़का उनकी बेटी को तंग करता था, जिसने कथित तौर पर उसे अगवा किया है। 

    पंडित बच्चों के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 2 अक्टूबर से गायब है। कुछ दिन पहले एक लड़के द्वारा उसे छेड़ा गया था, जिसके बाद मां उसे स्कूल छोड़ने जाती थी। लेकिन 2 अक्टूबर को वह कहीं गायब हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। उन्हे शक है कि किसी ने उनकी लड़की को अगवा किया है।

    जबकि क्षेत्र के लोगों को कहना था कि परिवार को लड़की की फोटो के साथ देखकर मदद करने का प्रयास किया है। इस घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि लड़की को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया 3 दिन पहले शाम को 8 बजे लड़की खेल रही थी। इस दौरान लड़की खेलती खेलती अचानक लापता हो गई, जिसकी तालाश जारी है।

  • सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

    सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : मैक्सिको में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्थानीय समयानुसार मैक्सिको में एक बस पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे को वहीं 2 महिलाएं हैं। अधिकारियों की मानें तो अब तक कारणों की तलाश नहीं हो सकी है और अधिकतर मृतक प्रवासी थे।

    जानकारी के मुताबिक ओक्साका राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सभी मृतक वेनेजुएला और हैती के रहने वाले हैं। हादसे में करीब 27 लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः विवादों में फंसे सिंगर Kamal Khan, Shiv Sena ने CP को दी शिकायत

    पंजाबः विवादों में फंसे सिंगर Kamal Khan, Shiv Sena ने CP को दी शिकायत

    लुधियानाः पंजाबी गायक कमल खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कमल खान के खिलाफ शिव सेना ने सीपी को शिकायत दी है। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन व उनके साथियों ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गायक कमल खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और लड़कियों के बारे भजन में बोली गलत शब्दावली के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

    राजीव टंडन ने कहा कि जागरण करते समय कमल खान के भजन गाते समय बेटियों के बारे गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है जिसे सुनना भी पाप है। वह इसकी घोर निंदा करते है। जागरण में गाते समय कमल खान ने तालियां बजादें की जगह बेटियों के बारे गलत शब्द बोला है। इस बात से कमल खान की मानसिकता का पता चलता है कि वह बेटियों के प्रति किस तरह की मानसिकता रखते है। हिन्दू नेता भानू प्रताप ने कहा कि शिव सेना चुप बैठने वाली नहीं है।

    गायक कमल खान जहां कही भी कोई धार्मिक समारोह करने पहुंचेगा उसका पूरजोर विरोध किया जाएगा। आज पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो हिन्दू समाज संघर्ष करेगा। शिव सेनिकों ने खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाद में ये गीत डिलीट भी करवाने की कोशिश की, लेकिन वायरल होने के कारण वह नाकामयाब रहे। कुछ शरारती लोग हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा को खराब करना चाहते है लेकिन शिव सेना इस तरह के शरारती लोगों का विरोध करती रहेगी।

  • वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    Beauty Tips :  कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ गई हैं। लगातार वर्क फ्रॉम होने करने से महिलाओं की त्वचा काफी बेजान होने के साथ स्किन की चमक भी चली जाती है। कई बार महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान इतनी बिजी रहती है कि स्किन का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती है। वर्क फ्रॉम होम में महिलाओं को लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम करना पड़ता है। इस कारण स्किन पर इसका सीधा असर पड़ता है। इस दौरान महिलाएं अक्सर ब्यूटी रूटिन फॉलो नहीं करती है। जिसका सीधा असर उनकी स्किन पर पड़ता है। इस कारण स्किन पर पिंपल्स के साथ डार्क सर्कल्स, झाइयां और स्किन भी ढीली हो जाती हैं। इन सब समस्याओं को दूर करने के सिए वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिला को ये खास ब्यूटी टिप्स फॉलो करनी चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन टाइट होने के साथ स्किन चमकदार बनेगी और झाइयां भी दूर होगी। आइए जानते हैं वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

    अक्सर लोगों के मन में ये धारणा होती हैं कि बाहर निकलने पर ही सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें, कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है और कमजोर कर सकती है। जिससे एजिंग के लक्षण स्क्रीन पर जल्दी नजर आने लगते हैं। गैजेट की रोशनी से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है।

    हर 15 मिनट में अपने काम से ब्रेक लें

    वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान महिलाएं अक्सर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहती है। जिस कारण डायबिटीज से लेकर मोटापे का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही नहीं उठने के कारण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी दिक्कत करता है। इस कारण एजिंग के लक्षण बहुत जल्दी शुरू हो सकते हैं

    एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू करें

    अगर आप 30 से ऊपर हैं, तो एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू कर सकते हैं। लंबे समय तक लैपटॉप और कंप्यूटर किरणों के संपर्क में आने से त्वचा तेजी से बूढ़ी होने लगती है। महीन रेखाएं और झुर्रियाँ अपेक्षा से अधिक तेजी से दिखाई देने लगती हैं। इस कारण स्किन के अनुसार एंटी- एजिंद उत्पाद को खरीदें।

    मास्क का प्रयोग करें

    स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट करने और मुलायम बनाने के लिए सोने से पहले मास्क का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से त्वचा को पोषण मिलता है। अगर मास्क नहीं लगाना चाहते हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा जेल या फिर नारियल तेल से मसाज भी कर सकते हैं।

    चेहरे की मसाज करें

    लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठते हैं, तो आपकी त्वचा थकी हुई और सुस्त हो जाती है। ऐसे में चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए चेहरे का मसाज करना एक अच्छा ऑप्शन है। अपनी स्किन के हिसाब से क्रीम का चुनाव करने के साथ रोलर-मसाजर के जरिए भी स्किन की मसाज कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम करने वाली वूमेन इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

  • भारत के Gold मेडल जीतने पर जालंधर में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    भारत के Gold मेडल जीतने पर जालंधर में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में पिछले बार की एशिया चैंपियन जापान को 5-1 से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता। वही हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर जालंधर में मनप्रीत, वरुण और मनदीप के घर जश्न का माहौल बना हुआ है। इस जीत के बाद खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की माता का बयान आया है। जहां उन्होंने मनप्रीत के शुरुआती समय के हालातों के बारे में जिक्र किया, भाई उन्होंने टीम इंडिया को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत की माता ने कहा जिस तरह एशियाई गेम्स में टीम ने गोल्ड मेडल जीता है, इस तरह भी चाहते हैं की टीम ओलंपिक गेम में भी गोल्ड मेडल में जीत हासिल करें।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक व पूर्व हॉकी टीम के कोच परगट सिंह ने भी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और उड़ीसा सरकार का भी धन्यवाद किया। इस दौरान मैच में पहला गोल डालकर भारत को बढ़त दिलाने वाले मनप्रीत के परिवार के सदस्य मनप्रीत की इस परफॉर्मेंस से बहुत खुश है। मनप्रीत की पत्नी व माता ने कहा कि पेरिस की टिकट भारतीय टीम के लिए कटवा दी गई है और अब अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड जीतकर लाना है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम बहुत बढ़िया खेल रही है मनप्रीत बहुत बढ़िया खेल रहे हैं इस बार गोल्ड भारत का ही होगा।

    भारत के क्वालीफायर कर जाने के बाद जालंधर में पूर्व ओलंपियन परगटा सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी उन्होंने कहा कि इस बार टीम का यंग व एक्सपीरियंस खिलाड़ियों  का combination बहुत बढ़िया बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 10 प्लेयर उड़ीसा के प्लेयर व अन्य भारत से प्लेयर इस बार खेल रहे हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया ओलंपिक में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करेगी। वह भारत के लिए गोल्ड लेकर आएगी। उन्होंने भारत की जीत के बाद वह क्वालीफाई करने के बाद हॉकी के प्लेयर पंजाब सरकार उड़ीसा सरकार में भारत सरकार व हॉकी लवर को बधाई दी।