Blog

  • पंजाबः केजरीवाल को लेकर मजीठिया ने किया खुलासा, कही ये बड़ी बात 

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने जमकर निशाना साधा है। आज उन्होंने ट्वीट के जरिए केजरीवाल को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, ट्वीट के जरिए मजीठिया ने कहा कि आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के खर्चे पर हवाई यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के खजाने से 50 करोड़ रुपये सिर्फ केजरीवाल की यात्रा पर ही खर्च कर दिए। मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के खजाने के साथ दूसरे राज्यों में प्रचार कर रही है। ये दावे विपक्षी दल अकाली दल की ओर से किए जा रहे हैं।

    इस संबंध में बिक्रम मजीठिया ने हाल ही में ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। मजीठिया ने लिखा कि – ”लालाजी अरविंद केजरीवाल के स्पेशल जेट के सफर का खर्चा पंजाब क्यों उठा रहा है?” भगवंत मान जी, इस बात का पंजाबी जवाब मांग रहे हैं…क्या आप दस्तावेजों में लिख रहे हैं कि सुपर सीएम के सफर का यात्रा खर्च है? 50 करोड़ रुपये मांगे गए रोड़ दित्ते लालाजी जी की खुशामद पर…कुछ तो शर्म करों भगवंत मान साहिब”।

  • पराली जलाने का मामला : सरकार ने वसूला 32 लाख रुपये का जुर्माना

    नई दिल्ली : दिल्ली की हवा में इन दिनों प्रदूषण का हाल बेहाल है। दिल्ली के अलावा उत्तर पश्चिम के कई राज्य वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं इसका जिम्मेदार हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली है। राजस्थान के भिवाड़ी में भी आज सुबह 459 AQI दर्ज किया गया और हरियाणा के भी कई जिले गंभीर श्रेणी में हैं फ़रीदाबाद, जिंद, कैथल, सोनीपत सभी में AQI 400 के पार मापा गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हवा दिल्ली की तरफ आती है, जिससे दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर में आ जाता है  यानी दिल्ली के प्रदूषण के लिए इन राज्यों में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार माना जाता है

    इसी के चलते हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं इसमें पराली जलाने वालों के खिलाफ 1,256 चालान जारी किए हैं, 32 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया है और 72 एफआईआर दर्ज की हैंएक आधिकारिक बयान के अनुसार बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव द्वारा बुलाई गई एक बैठक के दौरान, कौशल ने यह भी कहा कि राज्य में धान की 90 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है और राज्य सरकार पराली जलाने से निपटने के लिए अपने उपायों को सक्रिय रूप से बढ़ा रही है। कौशल ने कहा सरकार ने खेतों में पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, 32.55 लाख रुपये से अधिक के जुर्माने के साथ 1,256 चालान जारी किए हैं और 72 एफआईआर दर्ज की हैं और 44 खेतों की आग बुझाई गई।

  • पंजाब : मिठाइयों की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    तरनतारन : पंजाब सरकार के दिशा निर्देश पर चलते हुए दिवाली के त्यौहार पर सेहत विभाग अधिकारी सुखबीर कौर लगातार अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान जारी रखे हुए है। आज भी उन्होंने नकली मिठाई रंग वाली और जो ना खाने वाली उसे फेंक दिया। जो गड़ बनाते हैं उनको भी चेक किया गया। उन्होंने कहा के लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बीते दिन भी सरसों के तेल की दुकान और फैक्ट्री चेकिंग की गई। आज उन्होंने नकली मिठाई पकड़ी गई।

    सुखबीर कौर और उसकी टीम तरनतारन में लगातार काम कर रही है और यह सब को हिदायत है कि अगर किसी ने भी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अपनी दुकानों में साफ सफाई रखें और उसके साथ जो आपको पंजाब सरकार द्वारा जो हिदायत जारी होती है, उनका पालन करें।

  • दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में Reliance Jewelers में करोड़ों की डकैती

    हाई अलर्ट के बावजूद 10 मिनट में घटना को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार

    देहरादूनः राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। वीरवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर 2 घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

    सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। 5 लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

  • पंजाब : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 को किया गिरफ्तार

    तरनतारन : माननीय अश्विनी कपूर एसएसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रहे है। जिसमें से इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह प्रभारी सीआईए द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर काबू पाने के लिए विभिन्न टीमें तैयार करके भेजी गईं। जिसके तहत एसआई चरणजीत सिंह सीआईए सहित पुलिस पार्टी पट्टी, चीमा, बरवाला, दुबली, कोट बुड्ढा आदि स्थानों पर जा रही थी। कि जब पुलिस पार्टी कोट बुड्ढा के बाद राधा स्वामी डेरा के पास पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी46-यू-8588 आती हुई दिखाई दी।

    वह पुलिस पार्टी को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मोटरसाइकिल फिसलने के कारण 2 व्यक्ति गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे 705 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपियों पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः इस दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब में 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके चलते राज्य के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में गजेटेड छुट्टी घोषित की गई है।

  • टैक्सी चालक ने साथियों सहित चाकू की नोक पर व्यक्ति से की लूट

    डेराबस्सी : गांव हरिपुर कूड़ा में चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। टैक्सी में बैठे 3 लुटेरों ने 27800 रुपये नकद, आधार कार्ड और फोन छीन लिया। शिकायतकर्ता भानू वासी हिसार (हरियाणा) ने पुलिस को बताया कि वह बैंक की ट्रेनिंग के लिए मोहाली आया था। रात करीब 9 बजे वह सिंघपुरा-जीरकपुर बस स्टैंड से टैक्सी में बैठा, जिसमें 2 व्यक्ति पहले से ही सवार थे। कुछ देर बाद एक और व्यक्ति टैक्सी में आकर बैठ गया। रात करीब 10 बजे जब कार डेराबस्सी से थोड़ा आगे आई तो चालक ने कार को गांव हरिपुर कूड़ा स्थित भूषण फैक्टरी की ओर मोड़ दिया।

    तभी कार सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1800 रुपये, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड ले लिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर उससे डेबिट पिन लिया और मोबाइल भी छीन लिया। फिर वह लोग उसे डेराबस्सी स्थित एक निजी बैंक ले आए जहां उन्होंने उसके डेबिट कार्ड से 26 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

  • जालंधरः महंतों को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में महंतों को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर एक महंत ने घिन्नी नामक महंत पर चिट्टा पीने के आरोप लगाए है। महंत ने कहा कि उनके हलके में नकली महंत घूम रहे है और चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। उक्त महंत ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उक्त नकली महंत मौके से फरार हो गए। महंत ने कहा कि वह नकली महंत को लेकर थाना में शिकायत देने के लिए आए है। 

    उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी नकली महंत एक घर में घुस गया था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। उक्त नकली महंत को एक अन्य महंत ने द्वारा चेला बनाए जाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि चोरी की वारदातों को अंजाम दे। महंत ने आरोप लगाए है कि उक्त नकली महंत उन्हें धमकियां देता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त नकली महंत भार्गव कैंप के रहने वाले है। वह उनके अपने अंग के साथ छेड़छाड़ करके उनके ऊपर आरोप लगाने की धमकियां दे रहे है। 

  • जालंधरः सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार के बाद भी सामने आ रहे पराली जलाने के मामले, देखें वीडियो

    हरकरत में आया प्रशासन, दमकल विभाग को टीम के साथ मौके पर पहुंचे DSP

    जालंधर, ENS: पंजाब वर्तमान में प्रदूषण की मार झेल रहा है। प्रदेश में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। लेकिन उसके बावजूद अभी भी पराली जलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां गांव सैफाबाद में सरेआम पराली जलाई जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिसके बाद फिल्लौर के डीएसपी सिमरनजीत सिंह पुलिस पार्टी और दमकल विभाग की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत जलाई जा रही पराली को बुझाया।

    बता देंकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पराली जलाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है तो वहीं, उन्हें फटकार भी लगाई है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने के मामले में राजनीति करना बंद करें। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलियापेक्स की पीठ ने कहा कि हर समय राजनीतिक लड़ाई नहीं हो सकती और राज्य सरकार को पराली जलाना बंद करना होगा।

    हम चाहते हैं कि पराली जलाना रोका जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम नहीं जानते कि आप पराली जलाने के मामलों को कैसे रोक सकते हैं, यह आपका काम है, लेकिन इसे रोका जाना चाहिए और इस मामले में तुरंत कुछ करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे हालात देख रही है, जहां धान की फसल के कारण जल स्तर में भारी गिरावट आई है। इस पर अदालत ने कहा कि आप एक तरफ बाजरा को बढ़ावा दे रहे हैं और फिर धान को भूजल बर्बाद करने दे रहे हैं।

    इस बात पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है कि क्या इस तरह के धान को उस समय अवधि में उगाया जाना चाहिए, जिसमें इसे उगाया जाता है। कोर्ट ने आगे कहा कि 15 साल पहले यह समस्या नहीं थी क्योंकि ऐसी फसल नहीं होती थी। वहीं, पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकार पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए हर कोशिश कर रही है। किसान आर्थिक कारणों से पराली जला रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि हम नीतिगत मुद्दों में प्रवेश नहीं करते, लेकिन अगर लोग मर रहे हैं तो हम नीतिगत मुद्दों में प्रवेश करेंगे। उन्होंने तुरंत पराली जलाने की घटनाओं को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।

  • दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प, एक की मौत, एक गंभीर घायल

    नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात कुछ बदमाशों ने जमकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक शख्स की मौत होने की सूचना है। जबकि एक लोग बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। दिल्ली में आपराधिक वारदात की यह घटना बीती रात कालका जी थाना इलाके स्थित मछली मार्केट के पीछे की है जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई

    इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मृतक व उसके भाई पर हमला बोल दिया प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चाकूबाजी की इस घटना में एक शख्स इरशाद की मौत हुई है जबकि के एक गंभीर रूप से घायल है घायल युवक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। लोकल थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैथाना पुलिस ने बताया है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे