Blog

  •  थाना प्रभारी सुनील ने सलोह स्कूल के वच्चों को किया जागरूक

     थाना प्रभारी सुनील ने सलोह स्कूल के वच्चों को किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है । हरोली पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के वच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वाखूवी निभा रही है ।
     इसी कडी में आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीनियर सकेंडरी स्कूल सलोह पहुची व *पुलिस की पाठशाला* कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीकों का पाठ पढाया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग , सलोह के प्रधान श्री अनिल जसवाल भी मौजूद रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र मे जिज्ञासा वश या दोस्तों के वोलने पर या टैंशन मे आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसै नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर हल्के तक पहुचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । चिट्टे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी । हरोली पुलिस लगातार स्कूल व कालेज में जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें  जनता का भी सहयोग मिल रहा है ।
  • टिप्पर के पलटने से एक की मौत व एक घायल

    टिप्पर के पलटने से एक की मौत व एक घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के टाहलीवाल मे देर रात एक टिप्पर संख्या (पी वी 10-इ एस-6099) के पलटने से टिप्पर चालक की मौत हो गई व एक व्य्कति गंभीर रूप से घायल हो गया है । उक्त टिप्पर गोंदपुर से लुधियाणा जा रहा था। जोकि क्रिमीका फैक्टरी के नजदीक मेन रोड पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया । सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की पुलिस चौकी टाहलीवाल से एक टीम घटनास्थल पर पहुची व घटना स्थल का मुआयाना किया । मृतक की पहचान चालक मेजर सिंह(43) पुत्र गुलजार सिंह निवासी इन्डस्ट्रियल एरिया मशीन टूल्स लुधियाणा, के रूप में हुई है।  गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेन्द्र प्रसाद(51) पुत्र शिव ध्यान गांव-कमाहू,डा0-मोरसाये,जिला-रोहतास विंहार के रूप में हुई है। मृतक के शव का जिला ऊना अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।
  • हरोली के कांटे गांव मे महिला की संदिग्ध मौत

    हरोली के कांटे गांव मे महिला की संदिग्ध मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली थाना में आज सुंबह हरोली अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था जो अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु हो गई है,जिसे करंट लगना पाया जा रहा है । सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की एक टीम निर्मल पटियाल की अगुवाई में अस्पताल पहुंची व मृतका के परिवारजनों के ब्यान कलमबंद किये तथा कांटे गांव मे जाकर मौका का मुआयना भी किया । थाना प्रभारी व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने भी मृतका की लाश का मुआयना किया । मृतका की पहचान संतोष कुमारी(42) पत्नी स्व0 हरजिन्द्र सिंह, गांव व डा0-काटे त0-हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।मृतका के शव का जिला ऊना अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । प्राथमिक दृष्टि मे मामला शाट सर्किट होने के कारण करंट लगने का पाया जा रहा है ।
  • जेसीसी के लिए कर्मचारी नेताओं ने किया आत्ममंथन 

    जेसीसी के लिए कर्मचारी नेताओं ने किया आत्ममंथन 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला ऊना व खण्ड  प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 सितम्बर को आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय जेसीसी की बैठक के लिए कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के लिए तैयार किये गये एजैंडे पर आत्ममंथन किया गया। प्रतिनिधियों में महासचिव राजेश कुमार, प्रधान सिटी एनजीओ भाग सिंह, पूर्व प्रधान एवं राज्य प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, राजीव पाठक व रमन कुमार, महासंघ के खण्ड हरोली के महासचिव प्रेम जसवाल, बंगाणा के प्रधान प्रकाश चन्द, गगरेट के प्रधान रविन्द्र सिंह व महासचिव, अम्ब के प्रधान मनोज कुमार, सिटी के महासचिव वरूण व ग्रामीण के प्रधान बलवीर सिंह व महासचिव जुगल किशोर जबकि उपायुक्त कार्यालय के प्रधान अशोक कुमार शामिल रहे।  
  • पुलिस लाईन झलेड़ा में वाहन की नीलामी 3 अक्तूबर को

    पुलिस लाईन झलेड़ा में वाहन की नीलामी 3 अक्तूबर को

    ऊना/सुशील पंडित :  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉलेरो गाड़ी की नीलामी 3 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक पुलिस लाईन झलेड़ा परिसर में निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी से पूर्व 5 हज़ार रूपये की धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें बोली आरंभ होने से पूर्व बता दी जाएंगी।
  • जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वल

    जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वल

    ऊना/सुशील पंडित : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना के छात्र व छात्राओं ने संकुल (कला उत्सव) एवं राष्ट्रीय (जूडो) प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय के आठ जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोल्लम केरल गए थे जिनमें से अधिकतर खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि विशेष ठाकुर (कक्षा 12वी) ने 81 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता, अभय चौहान (कक्षा 12वीं) ने 55 किलो ग्राम में सिल्वर मैडल व कशिश राणा (कक्षा 12वीं) 48 किलोग्राम, मनीष कुमार (कक्षा 12वीं) 50 किलो ग्राम, आशिफ अली (कक्षा 12वी) 45 किलोग्राम, आर्यन (कक्षा 10वी) 40 किलोग्राम, मेघा (कक्षा 11वी) ने 40 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए।
    उन्होंने बताया कि हिमांक संकुल (12 जनपद) स्तरीय कला उत्सव का आयोजन जेएनवी कांगड़ा एवं जेएनवी बिलासपुर में किया गया जिसमें जेएनवी ऊना के छात्र व छात्राओं ने कला उत्सव के अन्तर्गत संगीत (गायन व वादन), नृत्य (शास्त्रीय व पारम्परिक), पेंटिग, मूर्तिकला एवं अभिनय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका अनीता, रतीश एवं कला शिक्षक नरोतम राम ने बताया कि नितेश कुमार (कक्षा 12वीं) ने लोक गायन में तथा सुरेश कुमार (कक्षा 10वीं) ने शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लावण्या (कक्षा 12वीं) ने शास्त्रीय नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य राजसिंह व उप प्राचार्या विमल राठौर ने खेल शिक्षक संजय कुमार, खेल शिक्षिका साधना कुमारी, संगीत शिक्षिका अनीता रतीश के प्रयासों की सराहना की और पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।
  • पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार किए व्यक्तियों का मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार किए व्यक्तियों का मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    बठिंडाः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के मामले में विजिलेंस द्वारा बठिंडा कोर्ट में काबू किए व्यक्तियों को पेश किया गया। जहां अमनदीप सिंह और राजीव कुमार का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड मिला है। डीएसपी विजिलेंस कुलवंत सिंह ने कोर्ट से बाहर आकर जानकारी मामले की जानकारी मीडिया से सांझी की। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल का अभी लुकआउट नोटिस जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने मनप्रीत बादल के ठिकाने जानने के लिए 4 दिन के रिमांड की मांग की गई थी। इस दौरान कोर्ट से उन्हें दो दोषियों का 28 सितंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

    बता दें कि विजिलेंस ने मनप्रीत बादल से जुड़े प्लाट केस में हैरानीजनक खुलासा किया है। 2018 से ही प्लाट पर कब्जे की साजिश रची जा रही थी और फर्जी नंबर लगाकर बोली लगाई गई। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बोली के दौरान नक्शा अपलोड नहीं किया गया था और नक्शा न होने के कारण कोई भी बोलीकार नहीं पहुंचा। बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में प्लॉट खरीद मामले को लेकर विजिलेंस ने पूर्व वित मंत्री मनप्रीत बादल सहित 6 के खिलाफा मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं एक होटल संचालक को गिरफ्तार करने के मामले में अमृतसर में होटल एसोसिएशन उसके समर्थन में उतर आई है। 

    बता दें कि सीएम भगवंत मान ने भी अपना राजनीतिक करियर मनप्रीत बादल की पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से शुरू किया था। हालांकि इसके बाद वह आप पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं पिछले साल कांग्रेस के सत्ता में ना आने के बाद मनप्रीत बादल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। गौर हो कि मनप्रीत बादल के अलावा उनके करीबी राजीव कुमार, विकास अरोड़ा, अमनदीप सिंह और बठिंडा डेवलपमेेंट अथॉरिटी सुपरिटेंडेट पकंज कालिया और एडीसी डेवलपमेंट बिक्रमजीत सिंह शेरगिल पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कारोबारी विकास अरोड़ा, राजीव अरोड़ा और शराब के ठेके पर काम करने वाल अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मनप्रीत बादल ने इश मामले में बंठिडा कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है। जिसकी सुनवाई 26 सिंतबर को होनी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਆਰਟੀਏ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦਾਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੇ ਅਤੇ ਲੋਕ ਖੱਜਲ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੇਲ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਆਏ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਦੇ ਹਾਲਤ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਖਰਾਬ ਹਨ। ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਅਫਸਰ ਫੋਟੋਆਂ ਖਿੱਚਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ਹੂਰ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੰਮ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬੋਲਬਾਲਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਸ਼ਖ਼ਸ ਤੋਂ ਲਾਇਸੰਸ ਬਣਾਉਣ ਦਾ 18 ਹਜਾਰ ਰੁਪਿਆ ਲੈ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਉਸ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਮੈਡਮ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਬਿਟੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਸੈਕਟਰੀ ਦੇ ਕੋਲ ਚੁੱਕਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਿਕਮੇ ਕੋਲ ਸਟਾਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਮੀ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਚ ਇਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਖੜਾ ਸਾਰਾ ਕੰਮ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਸ ਕੋਲ ਕੋਈ ਸ਼ਕਤੀ ਨਹੀਂ ਹੈਂ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕ ਵੀ ਪੁੱਜੇ, ਜਿਨ੍ਹਾ ਦੇ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋਏ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਮੁੜ ਇਸ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਆਵਾਂਗੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੇ ਇੰਗਲੈਂਡ ਚਲੇ ਜਾਣ ਤੇ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉਦੋਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਵੱਡੇ-ਵੱਡੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਕਹਿ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਡਰਦੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਪਹਿਲਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਮੰਤਰੀ ਰਹੇ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਰਹੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਤਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਭਜਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਥੇ ਹੀ ਰਹਿ ਕੇ ਹਾਲਾਤ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਸੀ। ਅੱਜ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਬਣੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਹੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ। ਉਹ ਸ਼ੇਰ- ਸ਼ਾਇਰੀ ਜਿਆਦਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਪਰ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ।

  • पंजाबः आतंकी लंडा के साथियों के 48 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, कईयों को किया काबू

    पंजाबः आतंकी लंडा के साथियों के 48 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, कईयों को किया काबू

    फिरोजपुरः पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। फिरोजपुर पुलिस ने लखबीर सिंह उर्फ लंड़ा के साथियों के 48 ठिकानों पर छापामारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी फिरोजपुर पुलिस के एसपी डी रणधीर कुमार ने दी। 

    बता दें कि भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की बात कही थी। इसी के साथ-साथ NIA ने लखबीर सिंह उर्फ लंडा को गिरफ्तार करने के लिए भी इनाम की घोषणा की थी।

  • ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ Amit Shah ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੋਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਾਥਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ Amit Shah ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੋਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਾਥਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ: ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਪੰਜਾਬ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਸ ਦੌਰੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਥਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ਤੇ ਆ ਰਹੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਆਰ ਡੀ ਐਫ ਦਾ 5600 ਕਰੋੜ ਵੀ ਦੇ ਕੇ ਜਾਣ। ਦੱਸ ਦਇਏ ਅੱਜ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਤਹਿਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਾਰਨ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦਵਾਰੇਆਣਾ ਅਤੇ ਜੈਲਾਲੇਆਣਾ ਰੋਡ ਦੀ ਵਾਟਰ ਪਾਈਪ ਲਈ 62 ਲੱਖ ਦਾ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਪੰਜਾਬ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਰੁਕਿਆ ਆਰ ਡੀ ਐਫ ਦਾ 5600 ਕਰੋੜ ਵੀ ਦੇ ਕੇ ਜਾਣ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਪੀਕਰ ਸੰਧਵਾਂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਹਾਉਸ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਚਰਚਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿਸਿਆਂ ਵਿਚ ਵਾਟਰ ਪਇਪ ਪੈਣੀ ਹੈ। ਉਸ ਲਈ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਟੋਟਲ ਇਕ ਕਰੋੜ 97 ਲੱਖ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਨੂੰ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿਥੇ ਵੀ ਵਾਟਰ ਪਇਪ ਪੈਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਓਥੇ ਪਾ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।