ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के टाहलीवाल मे देर रात एक टिप्पर संख्या (पी वी 10-इ एस-6099) के पलटने से टिप्पर चालक की मौत हो गई व एक व्य्कति गंभीर रूप से घायल हो गया है । उक्त टिप्पर गोंदपुर से लुधियाणा जा रहा था। जोकि क्रिमीका फैक्टरी के नजदीक मेन रोड पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया । सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की पुलिस चौकी टाहलीवाल से एक टीम घटनास्थल पर पहुची व घटना स्थल का मुआयाना किया । मृतक की पहचान चालक मेजर सिंह(43) पुत्र गुलजार सिंह निवासी इन्डस्ट्रियल एरिया मशीन टूल्स लुधियाणा, के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेन्द्र प्रसाद(51) पुत्र शिव ध्यान गांव-कमाहू,डा0-मोरसाये,जिला-रो हतास विंहार के रूप में हुई है। मृतक के शव का जिला ऊना अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।

Leave a Reply