Blog

  • संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। बुधवार देर शाम उन्होंने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेजल और वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में शहरी भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रभाकर की अगुवाई में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

    स्वास्थ्य मंत्री और वित्त आयोग के अध्यक्ष ने इन सभी लोगों को पार्टी के पटके पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। भाजपा का दामन थामने वालों में नगर परिषद संतोषगढ़ से सरदारी लाल, हरीश कुमार, ज्योति प्रकाश, शीला देवी, जगदीश राम, सुखदेव, रीना देवी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, ताराचंद, योगेश कुमार,कमल, मास्टर रमेश कुमार के नाम प्रमुख हैं। भाजपा में शामिल होने वाले इन सभी लोगों ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीति निर्धारण ही नहीं कर रही बल्कि उसे लागू भी किया जा रहा है, जबकि हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित भी बनाया जा रहा है।

  • जल शक्ति विभाग की योजनाओं का गीत-संगीत से किया बखान

    जल शक्ति विभाग की योजनाओं का गीत-संगीत से किया बखान

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से आरके कलामंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत पिरथीपुर तथा बबैहड़ और नटराज कलामंच द्वारा ग्राम पंचायत सपौरी व कुठेड़ा खैरला में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल शक्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक किया गया। 

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि फोक मीडिया दलों द्वारा इस दौरान जल जीवन मिशन तथा जलगुणवत्ता एवं निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित बीआरसी प्रदीप कुमार व रेनू बाला व अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधरः डिलीवरी दौरान बच्चे की मौत, परिवार ने नवजीवन अस्पताल पर लगाए आरोप

    जालंधरः डिलीवरी दौरान बच्चे की मौत, परिवार ने नवजीवन अस्पताल पर लगाए आरोप

    जालंधर/हर्षः श्री गुरु रविदास चौक नजदीक स्थित नवजीवन अस्पताल में हुई बढ़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही की वजह से नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पीड़ित के परिवार वालों ने डॉक्टर पर डिलीवरी के दौरान हुई लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसको लेकर परिवार वाले अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे हैं। इस बीच बहस बाजी करते हुए परिवार वालों की तरफ से डॉक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश भी की गई है।

    इस पर डॉक्टर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि बच्चे की डिलीवरी के बाद तबीयत खराब हो गई थी और हमने बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया था। परिवार ने वहां पर बच्ची का इलाज नहीं करवाया, जिसके चलते बच्ची की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस से जब इस संबंधी बात की गई तो पुलिस ने कहा दोनों पक्षों के बयान बयान ले लिए हैं। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • राजा राम मोहन राय की जन्म शताब्दी पर निकाली रैली

    राजा राम मोहन राय की जन्म शताब्दी पर निकाली रैली

    ऊना/सुशील पंडित: जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य से आज राजा राम मोहन राय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर एक रैली निकाली गई। इस रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरुक करना है। यह जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि इस रैली में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें छात्र-छात्राएं और अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। 

    जागरुकता रैली को एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर के बाजार से होते हुए एमसी पार्क तक पहुंची। डॉ निधि पटेल ने बच्चों को राजा राम मोहन राय के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी राजा राम मोहन राय की जीवनी व महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर रावमापा रैन्सरी के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल महाजन, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रधानाचार्य पुष्पिन्द्र कुमार, रावमापा बाल ऊना के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह, रावमापा कन्या ऊना के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सहित रंजना, लोमेश शर्मा व किशोरी लाल उपस्थित रहे।

  • घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

    घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

    क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत आज यहां डीआरडीए सभागार ऊना में ज़िला के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता ज़िला क्षयरोग उन्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में इस अभियान के तहत ज़िला के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों व उद्योगपतियों से क्षय रोगियों की जांच में तेजी लाने व रोगियों के पोषण हेतु सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक में जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सामान्य जांच के दौरान ज़िला ऊना में वर्ष 2021 में 685 टीबी रोगियों की पहचान की गई, जबकि इस साल अब तक 460 रोगियों की पहचान कर पंजीकृत कर लिया गया है। इन सभी मरीजों का अनिश्चय पोर्टल पर पंजीकरण कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में टीबी जांच के दायरे को भी बढ़ाया गया है, जिससे कि टीबी पॉज़िटिव रोगी के परिवार व अन्य रूप से संपर्क में रहने वाली व्यक्तियों को सावधान रहने की सलाह दी है। वर्तमान में ज़िला में 2000 परीक्षण प्रति लाख जनसंख्या की दर से किये जा रहे हैं, जिसे 4000 से अधिक तक पहुंचाना जरूरी है।

    उपायुक्त ने बताया कि टीबी रोग ग्रस्त व्यक्ति 15 रोगियों को प्रभावित कर सकता है, तथा यह अत्यन्त चिन्ता का विषय है कि 21वीं शताब्दी में भी भारत ऐसे रोगों के संक्रमण से मुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की पहचान करने व उनके उपचार के लिए सरकार के साथ-साथ अन्य संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए हाइज़ीन किट को रैड क्रॉस समिति की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से सीवी नॉट मशीन उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया, ताकि जांच गति को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर 4 हाईजीन किटें भी लाभार्थियों को प्रदान की गईं।

    राघव शर्मा ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रसेवा के कार्य के लिए स्वच्छा से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन व पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, जोकि लगभग 35 लाख रूपये की है, के माध्यम से ज़िला में घर-द्वार पर ही टैस्ट करके जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकती है।

    डीसी ने ज़िला के सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए कि अगर उनके यहां कोई भी क्षय रोग से सम्बन्धित दवा लेने आए अथवा किसी का इलाज चल रहा हो, तो वे उनको क्षय रोग कार्यालय में पंजीकृत अवश्य करवाएं। ताकि उन्हें बेहतर दवाएं मिलें तथा उनका सही ढंग से उपचार किया जा सके।

    उद्योगपतियों ने दिलाया क्षय रोग के परिवार के पोषण का भरोसा
    इस मौके पर उद्योगपतियों ने भरोसा दिलाया कि इंडस्ट्री में क्षय रोग के मरीज पाये जाने पर उनके शुरूआती 15 दिनों के अवकाश के दौरान वेतन नहीं काटा जाएगा। इसके अतिरिक्त उस क्षेत्र में किसी क्षय रोगी की मृत्य होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी देने तथा परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

    यह लक्षण दिखें तो जरूर करा लें जांच
    जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि अगर छह प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो कतई नजरंदाज न करें। इनमें दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना, खांसी के साथ बलगम व बलगम के साथ खून आना, वजन का घटना, बुखार व सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार होना, रात में बेवजह पसीना आना, भूख कम लगने जैसी समस्या हो, तो अवश्य ही अपनी जांच करा लें। जांच के उपरान्त समय पर इलाज हो जाने से टीबी ठीक हो सकता है।

    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मंजू बहल, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा, डब्ल्यू एचओ कंस्टेंट डॉ. शैल्जा कंवर व डॉ. रविन्द्र कुमार, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री, इंडस्ट्री संघ के प्रतिनिधि व उद्योगपति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः अवैध हथियारों के धंधे में शिवसेना नेता सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध हथियारों के धंधे में शिवसेना नेता सहित 4 गिरफ्तार

    पठानकोट : पंजाब में बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लिए सीएम मान के आदेशों के तहत जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने अवैध हथियारों का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शिवसेना के नेता सहित 4 लोगों को काबू किया है। आरोपियों से देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्ति देसी कट्टे बेचने के लिए आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को देसी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि आरोपियों में एक शिवसेना पंजाब के उत्तर भारत चेयरमेन व हिमाचल प्रभारी भी हैं। उन्होंने देसी कट्टा नाजायज तरीके से खरीदा था। 

    इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी एक कट्टे व चार कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश से असला लाकर पठानकोट के इलावा पंजाब के दूसरे जिलों में भी बेचते थे। मिले सबूतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

  • जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

    जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम में हुई जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सलोह की कक्षा आठ की छात्रा अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्षिता की सफलता पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। विकास शर्मा ने कहा कि अर्षिता ने 14 वर्ष आयु वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में 40 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने विद्यालय तथा जिला ऊना का नाम रोशन किया है 
    एसडीएम ने कहा कि अर्षिता की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि अब अर्षिता अक्तूबर या नवंबर में होने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में लेंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

  • जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

    जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आज राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र परिवारों को न सिर्फ निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है, बल्कि कनेक्शन के साथ मिलने वाले चूल्हे, सिलेंडर, रेगुलटेर इत्यादि के बाद दो अतिरिक्त रिफिल गैस सिलेंडर भी फ्री में प्रदान कर रही है। परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पूरे देश में गृहिणी की रसोई को धुआं मुक्त बनाने वाला पहला राज्य बना है। 

    जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में अब तक 9991 लाभार्थियों ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत दूसरी बार फ्री रिफिल गैस सिलेंडर लिया है। उन्होंने कहा कि ऊना ब्लॉक में 2783, हरोली ब्लॉक में 2654, बंगाणा में 1000, गगरेट में 1456 तथा अंब में 2098 लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान कर दिया गया है। 

    वहीं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहला फ्री रिफिल गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या भी 19,516 है। ऊना ब्लॉक में 5208, हरोली ब्लॉक में 4493, बंगाणा ब्लॉक में 2981, गगरेट में 2735 तथा अंब में 4099 पात्र लाभार्थी परिवारों को पहला फ्री रिफिल सिलेंडर अब तक प्रदान किया गया है। 

    गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहला फ्री सिलेंडर प्रदान करने वाली जलग्रां निवासी कनिका ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना से पूरे परिवार को बहुत लाभ मिला है। पहले सरकार ने फ्री में गैस कनेक्शन, चूल्हा इत्यादि दिया और अब पहला सिलेंडर भी निशुल्क मिला है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार।

    वहीं रामपुर निवासी शिल्पा ने कहा कि उन्हें मुफ्त में गैस कनेक्शन मिला है। पहले लड़की का चूल्हा जलाते थे, जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने रसोई के धुएं से छुटकारा दिलाया। 

    हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना ने जहां महिलाओं में सशक्त होने की भावना जागृत की है, वहीं धुएं से उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव से भी उन्हें बचाया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी राज्य सरकार का यह कदम मील का पत्थर बन रहा है। ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के लिए प्रतिवर्ष हजारों पेड़ कटने से बच गए।  

    जिला में 22,165 लाभार्थियों को दिए फ्री कनेक्शन
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत अब तक जिला ऊना में कुल 22,165 फ्री गैस कनैक्शन जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जनता के हित में अनेकों कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और गृहिणी सुविधा योजना जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

  • पंजाबः पीआरटीसी कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, मांगे ना मानी तो राज्यभर में कल बंद होंगे बस स्टैंड

    पंजाबः पीआरटीसी कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, मांगे ना मानी तो राज्यभर में कल बंद होंगे बस स्टैंड

    चंडीगढ़ः पंजाब में पीआरटीसी कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीआरटीसी कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से बस स्टैंड बंद करने का ऐलान करते हुए सरकार को चेतावनी दी है। आज फरीदकोट के पीआरटीसी कर्मचारियों द्वारा उनकी तनख्वाह समय पर न मिलने के कारण रोष के चलते 2 घंटे के लिए बस अड्डे बंद कर दिए गए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शाम तक उनके खातों में पैसे नहीं आए तो कल से पूरे पंजाब में पीआरटीसी डिपो बंद कर दिए जाएंगे। 

    रोष व्यक्त करते कर्मचारियों ने कहा कि एक ओर ट्रांसपोर्ट मंत्री दावा कर रहे हैं कि राज्य की आमदन में बढ़ौतरी हुई है लेकिन उन्हें समय पर तनख्वाह नहीं मिलती। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तभी से कभी भी सैलरी समय पर नहीं मिली। उन्होंने कहा कि 2 घंटे के लिए बस स्टैंड बंद कर सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि यदि कल शाम तक सारी मांगें न मानी गईं तो पूर्ण रूप से अनिश्चित समय के लिए बस स्टैंड बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही जब तक सैलरी समय पर न देने का वादा नहीं किया जाता तब तक बस स्टैंड बंद ही रहेंगे।

  • होशियारपुर में लगाई गई ये पाबंदियां, मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

    होशियारपुर में लगाई गई ये पाबंदियां, मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

    होशियारपुरः जिलाधिकारी सह उपायुक्त संदीप हंस ने जिले में कई तरह की पाबंदियां जारी की गई हैं। जिसके तहत आपराधिक संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा के भीतर अवैध हुक्का बारों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि ऐसे हुक्का बारों में तंबाकू, सिगरेट और हानिकारक रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो मानव के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

    पोल्ट्री फार्म और घर में नौकर रखने वालों को आदेश जारी

    इसी प्रकार जिले में पोल्ट्री फार्म, चावल शेलर,भट्ठियां तथा अन्य लघु उद्योगों के मालिकों के साथ-साथ घरेलू नौकर रखने वालों के विरुद्ध भी आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत कहा गया है कि वे अपने अधीन काम करने वालों का नाम, पूरा पता, तीन फोटो (दाएं, बाएं और सामने की मुद्रा में पोज) अपने घरों में रजिस्टर लगाकर रखें और उनके सभी रिश्तेदारों के पता लिखकर रखें। मालिक को चाहिए कि वह नौकर का फिंगर प्रिंट अपने रजिस्टर में लगाकर रखे और इस पूरे रिकॉर्ड को तुरंत संबंधित थाने या क्षेत्र के थाने में दर्ज कराएं। इसके अलावा जिले के भीतर वाहनों में ब्लैक फिल्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म के दुरुपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी गांवों की गलियों/सड़कों में अवैध बोर करने पर भी रोक लगा दी है।

    हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ काटने पर लगी रोक

    जिलाधिकारी ने जिले की सीमा के भीतर असूचीबद्ध क्षेत्र से हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ काटने पर भी रोक लगा दी है। आदेश में निर्देश दिया गया है कि यदि उक्त वृक्षों को विशेष परिस्थितियों में काटना आवश्यक हो तो उन्हें वन विभाग के आदेश से काटा जाए। इसके लिए वन विभाग द्वारा वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसका पालन पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम-1900 की धारा-4 और 5 के तहत बंद क्षेत्रों में परमिट जारी करने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने 18-अम्यूनिशन डिपो, उची बसी की बाहर की चारदीवारी के एक हजार गज (914 मीटर) के दायरे में फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सीमा के भीतर कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को खुले में सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं ले जाएगा।

    गांव में लूट और चोरी की घटनाओं को लेकर जारी आदेश

    जिलाधिकारी ने एक अन्य आदेश जारी कर ग्राम प्रबंधकों को रात में नियमित रूप से निगरानी रखने का आदेश जारी किया है ताकि गांवों में लूट और चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। यह आदेश गांवों में रात के समय लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने होशियारपुर जिले की सीमा के भीतर ब्यास नदी के तट पर बड़ी और छोटी नहरों, चौ के बांध और दरिया ब्यास में किनारे बांधकर धुसी बांध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पशुओं को पानी पिलाने या नहलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने गर्मी में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक और सर्दी में शाम पांच बजे से सुबह सात बजे तक पशुओं के परिवहन पर रोक लगाने के साथ उनको पशु पालन विभाग के पास राजिसट्रर पशु करवाने का आदेश जारी किए है।

    23 अक्टूबर तक जारी रहेंगे आदेश

    जिलाधिकारी संदीप हंस ने होशियारपुर जिले में सीमन के अनधिकृत भंडारण, ट्रांसपोर्ट करने, उपयोग या बिक्री पर भी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध पशु चिकित्सा संस्थानों पंजाब की समूह वैटरनरी संस्थाओं सहित पशु पालन विभाग पंजाब, मिल्कफैड और कॉलेज ऑफ वैटरनरी साइंस, गडवासु लुधियाना की ओर से चलाए जा रहे आर्टिफिशयल इंसैमीनेशन सेंटर, कोई अन्य आर्टिफिशयल इंसैमीनेशन सेंटर तो कि पशु पालन विभाग, पंजाब की ओर से प्रोसेस और सप्लाई या इंपोर्ट किए गए बोवािन सीमन का इस्तेमाल कर रहे है, प्रोगरेसिव डेयर फार्मस एसोसिएशन, पंजाब के मैंबर जो केवल अपने पशुओं के इस्तेमाल के लिए बोवाइन सीमन इंपोर्ट किया हो, उन पर लागू नहीं होगी। ये सभी आदेश 23 अक्टूबर 2022 तक लागू रहेंगे।