Blog

  • पंजाबः AIG आशीष कपूर के घर विजिलेंस की रेड

    पंजाबः AIG आशीष कपूर के घर विजिलेंस की रेड

    पठानकोट : एआईजी आशीष कपूर के घर मोहाली विजिलेंस ने तड़के छापा मारा। छापेमारी को लेकर फ़िलहाल किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आय से अधिक संपत्ति का हो सकता है, क्योंकि विजिलेंस अधिकारी आशीष कपूर के आवास की जांच कर रहे हैं।

    जिससे लगता है कि यह मामला जितना दिखता है, उससे कहीं अधिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि आशीष कपूर फिलहाल पठानकोट में तैनात हैं। साधू सिंह धर्मसोत के मामले में उनका भी नाम सामने आया था। जिसके बाद उनका मोहाली से ट्रांसफर कर दिया गया था।

  • पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल को समन जारी

    पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल को समन जारी

    चंडीगढ़। 2015 में सिख संगत पर कोटकपूरा फायरिंग की जांच को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री और अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को समन जारी किए गए है। एसआईटी मैं चंडीगढ़ में 30 सितंबर, 2022 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया है।

    बता दें कि इससे पहले भी शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ की जा चुकी है। दरअसल, एसआईटी ने बताया कि 14 अक्टूबर 2015 को हुई फायरिंग के समय जूनियर बादल गृह मंत्री थे। इसी मामले को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा चुकी है। उस समय एसआईटी ने ढाई घंटे तक परकाश बादल से पूछताछ की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने एसआईटी के 80 से अधिक सवालों के जवाब दिए थे।

  • जालंधर से एक और बड़ी खबरः अकसर विवादों में रहने वाले Johal Hospital में महिला की मौत, देखें विडियो

    जालंधर से एक और बड़ी खबरः अकसर विवादों में रहने वाले Johal Hospital में महिला की मौत, देखें विडियो

    विधायक शीतल अंगुराल ने अस्पताल पर लगाए सनसनीखेज आरोप

    जालंधर (हर्ष/वरुण)। रामा मंडी में स्थित जोहल हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल, बीती रात एक गरीब परिवार की महिला को गर्भवती हालत में जोहल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी वहीं हुई लेकिन परिवार को बच्चा पैदा होने पर न तो बच्चा दिखाया गया और डिलीवरी के कुछ देर बाद कहा गया कि उसकी मृत्यु हो गई है।

    जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया। इस दौरान आप विधायक शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। विधायक शीतल अंगुराल ने इस मामले को लेकर बताया कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग मौजूद है जिसमें मरीज के किसी रिश्तेदार को बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी पश्चात ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी जिसके रिसाव को रोकने के लिए हॉस्पिटल में दूसरी सर्जरी की गई और अंततः तीसरा आपरेशन कर बच्चेदानी ही निकाल दी गई। जिसके लिए न तो परिवार से मंजूरी ली और न ही उन्हें बताया। जबकि मृत्यु होने और लाखों रुपये का बिल अदा कर शव ले जाने की बात कह दी गई।

    विधायक अंगुराल ने बताया कि मृतक महिला के पति को बच्चा पैदा होने का बताया ही नहीं गया और परिवार शव लेने में मदद हेतु उनके पास आया तो उन्होंने डॉ. बीएस जोहल को फोन किया तो उन्होंने आगे से कहा कि बिल चुकाएं और शव ले जाएं। इस मामले को लेकर कमिश्नेरेट पुलिस के आला अधिकारी जसकीरत तेजा, जगमोहन सिंह, एसएचओ नवदीप व भूषण आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सम्बन्धित थाने में हॉस्पिटल प्रबंधन खिलाफ FIR-246 दर्ज कर ली है।

    इस मामले संबंधी जौहल अस्पताल के डाक्टर बीएस जौहल से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। यदि अस्पताल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • जालंधर में बड़ी वारदात, Pearl Eyes and Maternity अस्पताल में 2 नर्सों पर हमला, एक की मौत एक गंभीर घायल

    जालंधर में बड़ी वारदात, Pearl Eyes and Maternity अस्पताल में 2 नर्सों पर हमला, एक की मौत एक गंभीर घायल

    जालंधर (हर्ष/वरुण)। महानगर में तड़कसार बड़ी वारदात सामने आई है। थाना नम्बर 6 के अंर्तगत आते संघा चौक के निकट स्थित पर्ल आईज़ एडं मैटरनिटी होम की एक नर्स का मर्डर हुआ है तथा दूसरी नर्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि दोनों नर्सों पर हमला अस्पताल के होस्टल की छत पर हुआ है। गंभीर रूप से घायल एक नर्स को घई अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक तड़कसार संघा चौक के निकट स्थित पर्ल आईज़ एंड मैटरनिटी होम में ही बने होस्टल के छत पर अफरा तफरी मच गई।

    कुछ अज्ञात लोगों ने दो नर्सों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ब्यास निवासी बलजिन्द्र कौर की मृत्यु हो गई और फगवाड़ा निवासी ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है।

    अस्पताल मे कार्यरत नर्स ने बताया कि बीते दिन ज्योति की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे काम के लिए नीचे नहीं आई।

    बीती रात लगभग 2 बजे दूसरी नर्स जब ऊपर गई तो उसने देखा तो हौश फाख्ता हो गए। ज्योति व बलजिन्द्र दोनों खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

    अस्पताल स्टाफ द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बलजिन्द्र को मृत करार दिया गया और ज्योति की हालत अभी भी घई अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

    घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनो नर्सों पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। संभावना है कि छत के रास्ते हत्यारे नर्सों के कमरों में घुसे।

    बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर जांच के दौरान तेजधार हथियार का एक टूटा हुआ टुकड़ा भी मिला है। पुलिस द्वारा सारे मामले की हर ऐंगल से जांच शुरु की गई है।

  • राशिफल (वीरवार 25 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 25 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृषः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

    मिथुनः घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।

    कर्कः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

    सिंहः किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।

    कन्याः घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    तुलाः सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।

    वृश्चिकः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

    धनुः यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।

    मकरः अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

    कुंभः बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।

    मीनः मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।

  • जालंधरः एक्साईज विभाग ने सतलुज दरिया के निकटवर्ती इलाके से 23 हजार किलो लाहन की बरामद 

    जालंधरः एक्साईज विभाग ने सतलुज दरिया के निकटवर्ती इलाके से 23 हजार किलो लाहन की बरामद 

    जालंधर (वरुण)। डीईटीसी राजपाल खैहरा के दिशानिर्देशों पर जालंधर आबकारी विभाग के ईओ हरजोत सिंह, जसप्रीत सिंह और नीरज कुमार की देखरेख में एक्साईज अधिकारियों ने सतलुज दरिया के निकटवर्ती गांव से अवैध लाहन बरामद की है। इस कारवाई को एक्साईज इंस्पैक्टर रविंदर सिंह, रेशम माही और बलदेव कृष्ण ने पुलिस पार्टी के साथ अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए सतलुज दरिया के किनारे स्थित गांव बूटे दीयां छन्ना बुरज व अन्य इलाकों से 23 बड़ी तृपालें जिनमें 1000-1000 किलो लाहन और 2 ड्रम बरामद किए। 

  • कांग्रेस का यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ हुआ डिलीट

    कांग्रेस का यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ हुआ डिलीट

    नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की तरफ से ये जानकारी दी गई है। जांच की जा रही है कि आखिर किस कारण ये चैनल डिलीट हुआ है। अभी के लिए कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है और अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की बात कही है।

    हैकिंग या तकनीकी खराबी?

    जारी बयान में पार्टी ने कहा है कि हमारा यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ डिलीट हो गया है। हम इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, यूट्यूब और गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच हो रही है, समझने का प्रयास है कि ये एक तकनीकी खराबी थी या फिर कोई साजिश। उम्मीद है जल्द ही वापस आएंगे।

    किसी पार्टी का पूरा यूट्यूब चैनल डिलीट होना, कम ही देखने को मिलता

    अब इससे पहले भी देश के कई बड़े नेताओं के ट्विटर हैंडल हैक होते देखे गए हैं, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी पार्टी का पूरा यूट्यूब चैनल ही डिलीट हो जाए। अभी के लिए क्योंकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है, ऐसे में कांग्रेस भी अपने आधिकारिक बयान में सिर्फ जांच की बात कर रही है। हैकिंग का शक जरूर जताया जा रहा है, लेकिन क्योंकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं आई है, ऐसे में इंतजार हो रहा है।

    कांग्रेस सात सितंबर से शुरू करेंगी भारत जोड़ो यात्रा

    वैसे ये यूट्यूब चैनल तब डिलीट हुआ है जब कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस द्वारा ये भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जाएगी। इसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। ये यात्रा 12 राज्यों को कवर करते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। बताया जा रहा है कि पूरे 150 दिन तक लगातार ये यात्रा चलती रहेगी।

  • पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते Sub-Inspector को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते Sub-Inspector को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के मामले में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लोंगोवाल से हरविंदर कुमार की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर राम सिंह को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उनसे संपर्क कर जानकारी दी कि उन्होंने सब इंस्पेक्टर से चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए संपर्क किया था। इस सम्बन्धी सब इंस्पेक्टर राम सिंह पहले ही उनसे 5 रुपए रिश्वत के रूप में ले चुके हैं, लेकिन अब उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपए की और मांग रहे हैं।

    प्रवक्ता ने कहा कि उनकी शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और 2 आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने बालीवाल में किया पीएचसी का शुभांरभ, कुठार बीत में 1 करोड़ से बनेगी पीएचसी

    स्वास्थ्य मंत्री ने बालीवाल में किया पीएचसी का शुभांरभ, कुठार बीत में 1 करोड़ से बनेगी पीएचसी

    हिमकैप्स कॉलेज में जल्द शुरू होगा एमएससी नर्सिंग कोर्सः डॉ. सहजल
    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत कुठार बीत में 1.01 करोड़ रुपए से बनने वाली पीएचसी का भूमि पूजन किया। इससे पूर्व डॉ. सहजल ने बालीवाल में पीएसची का शुभारंभ भी किया। 
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है। सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य वर्तमान सरकार की प्राथमिकता रही है और इस दिशा में अनेकों कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती की है और सितंबर तक चिकित्सकों के अतिरिक्त पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। 
    डॉ. सहजल ने कहा कि हिमकैप्स कॉलेज में जल्द ही एमएससी नर्सिंग का कोर्स आरंभ किया जाएगा तथा इसकी औपचारिक अनुमति बहुत जल्द प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की है। प्रदेश में साढ़े चार वर्ष पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों की संख्या 4 लाख थी, जो अब बढ़कर 7 लाख से अधिक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करवाने के लिए हिमकेयर योजना आरंभ की है, जिसके तहत 6 लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है। 
    प्रो. राम कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी मांगें
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली विस क्षेत्र में नए स्वास्थ्य संस्थानों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल का आभार व्यक्त किया। प्रो. राम कुमार ने भदसाली सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भदसाली दूर-दराज का क्षेत्र है तथा यहां के निवासियों की इस मांग को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने भदसाली में एक एंबुलेंस देने की भी मांग की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने प्रो. राम कुमार की मांगों पर जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। 
    इस अवसर पर हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, जिप अध्यक्ष नीलम कुमार, जिप सदस्य कमल सैणी व ओंकार नाथ कसाणा, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, एसडीएम विकास शर्मा, अधीक्षण अभियंता जीएस राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, सत्या राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • कांग्रेस इस नेता ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, गांधी परिवार पर लगाए ये आरोप

    कांग्रेस इस नेता ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, गांधी परिवार पर लगाए ये आरोप

    नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगील ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेरगील ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता जनहित में निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दो कारणों से दिया है। आज कांग्रेस पार्टी के निर्णय जनहित में नहीं कुछ लोगों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। वास्तविकता से मुंह मोड़ा जा रहा है, जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा है।

    युवाओं की अपेक्षाओं को किया जा रहा नजरअंदाज

    जयवीर शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस के जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें आपकी काबिलियत, जनता की आवाज़, युवाओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ लोग जो चुनाव भी हार चुके हैं, केवल उनकी ताजपोशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में लिप्त हैं और लगातार ज़मीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं।

    लगातार जमीनी हकीकत की हो रही अनदेखीः जयवीर शेरगील 

    सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने कहा है कि पार्टी में ‘स्वार्थी हितों से प्रभावित’ होकर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि अब फैसले जनता और देश के हितों में नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित हैं जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।” 

    जयवीर बोले, पिछले 8 वर्षों में मैंने कांग्रेस से कुछ नहीं लिया

    उन्होंने कहा, “पिछले 8 वर्षों में मैंने कांग्रेस से कुछ नहीं लिया, बल्कि केवल पार्टी को अपना सबकुछ दिया है। आज मुझे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि वे शीर्ष नेतृत्व के करीब हैं। यह मुझे स्वीकार्य नहीं है।” शेरगिल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना पत्र भेजा। शेरगिल ने अपने पत्र में कहा, “प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णय निर्माताओं की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।”

    बता दें कि शेरगिल पेशे से वकील हैं और कांग्रेस के युवा नेताओं में प्रमुख लोगों में से एक थे। वे पंजाब के रहने वाले हैं। शेरगिल के पहले भी कांग्रेस पार्टी के कई युवा चेहरों ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जो अब केंद्रीय मंत्री हैं और जितिन प्रसाद हैं जो यूपी सरकार में मंत्री हैं।