पंजाबः AIG आशीष कपूर के घर विजिलेंस की रेड

पठानकोट : एआईजी आशीष कपूर के घर मोहाली विजिलेंस ने तड़के छापा मारा। छापेमारी को लेकर फ़िलहाल किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आय से अधिक संपत्ति का हो सकता है, क्योंकि विजिलेंस अधिकारी आशीष कपूर के आवास की जांच कर रहे हैं।

जिससे लगता है कि यह मामला जितना दिखता है, उससे कहीं अधिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि आशीष कपूर फिलहाल पठानकोट में तैनात हैं। साधू सिंह धर्मसोत के मामले में उनका भी नाम सामने आया था। जिसके बाद उनका मोहाली से ट्रांसफर कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *