Blog

  • पंजाब : सनी देयोल के चुनाव न लड़ने पर आप नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाब : सनी देयोल के चुनाव न लड़ने पर आप नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : लोक सभा के सांसद सनी देयोल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिल्म ‘गदर-2’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सनी देओल ने राजनीति छोड़कर फिल्म अभिनेता के तौर पर काम करने का मन बना लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐलान किया है कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देयोल के इस फैसले का गुरदासपुर के आम आदमी पार्टी के लीडरों ने स्वागत किया है।

    उन्होंने कहा कि सनी देयोल ने गुरदासपुर की जनता को 4 साल तक बेवकूफ बनाया है, सनी देयोल ने अच्छा किया है। वह राजनीति में नहीं आएंगे क्योंकि अगर वह गुरदासपुर आएंगे तो उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। आप नेताओं ने कहा कि सनी देओल को 2024 इलेक्शन लड़ने चाहिए और हमारे साथ दो हाथ कर लेने चाहिए फिर गुरदासपुर के लोग खुद ही बता देंगे।

  • दर्शन धीमान की मृत्यु पर डीपीआरओ कार्यालय ने किया शोक व्यक्त

    दर्शन धीमान की मृत्यु पर डीपीआरओ कार्यालय ने किया शोक व्यक्त

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में कार्यरत हरजीत कुमार के पिताजी दर्शन धीमान की अचानक मृत्यु होने पर ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है तथा परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दर्शन धीमान एक समाजसेवी होने के साथ-साथ दो बार रोड़ा पंचायत के उप-प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से शांति की कामना की है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਤਹਿਸੀਲ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ ਕਰਨ ਲਈ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਸਰਕਾਰੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਵਿਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨਮੋਸ਼ੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੈਠਣ ਲਈ ਬਣਾਈ ਗਈ ਪ੍ਰੈੱਸ ਗੈਲਰੀ ਵਿੱਚ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਨੂੰ ਬਿਠਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਮੌਜੂਦਾ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਅਤੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐੱਮ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਮੌਜੂਦਾ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੁੱਝ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਭੁੰਜੇ ਬੈਠਣ ਲਈ ਆਖਿਆ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਕਈ ਦਿਨ ਬੀਤ ਜਾਣ ਮਗਰੋਂ ਵੀ ਜਦੋਂ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਰਾਬਤਾ ਕਾਇਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ । ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋ ਅੱਜ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਕਾਲੀਆਂ ਪੱਟੀਆ ਬੰਨ ਕੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ । ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਇਸ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪੱਤਰਕਾਰ ਆਗੂ ਕੁਲਦੀਪ ਬਰਾੜ,ਹੈਪੀ ਕਾਠਪਾਲ,ਅਰਵਿੰਦਰ ਤਨੇਜਾ,ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਮਹਿਮੀ,ਪਰਮਜੀਤ ਢਾਬਾ,ਰਾਜਾ ਵਾਟਸ ਅਤੇ ਬਿੱਟੂ ਡੂਮੜਾ ਵਲੋ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਵਿਚ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ, ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ, ਮੱਖੂ,ਮੰਡੀ ਰੋੜਾਂਵਾਲੀ, ਮੰਡੀ ਲਾਧੂਕਾ,ਘੁਬਾਇਆ, ਮੰਡੀ ਅਰਨੀ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਗ ਲਿਆ ਗਿਆ।

  • जालंधरः एजेंट Travel Abroad, Gradico Consultants सहित एक अन्य पर लगे लाखों की ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः एजेंट Travel Abroad, Gradico Consultants सहित एक अन्य पर लगे लाखों की ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ भाणा सिद्धू ने किया हंगामा

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद ठगी मारने के मामले अभी भी सामने आ रहे है। वहीं जालंधर में स्थित एजेंट Travel Abroad, Gradico Consultants सहित एक अन्य पर लोगों से लाखों की ठगी मारने के आरोप लगे है। हालांकि इस दौरान तीसरे ट्रैवल एजेंट दफ्तर बंद करके वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने लोगों से 7 लाख रुपए की ठगी मारी है। इस दौरान मौके पर भाणा सिद्धू पहुंचा, जहां उसने ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए है।

    इस दौरान भाणा सिद्धू ने कहा कि पीड़ित को एक साल हो गया है उक्त ट्रैवल एजेंट के पास चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान दफ्तर में भाणा सिद्धू द्वारा हंगामा किया है वहीं दफ्तर की कर्मी ने वहां पर हंगामा ना करने को लेकर भाणा सिद्धू से अपील की। लेकिन भाणा सिुद्धू का कहना है कि उक्त ट्रैवल एजेंट का मालिक दफ्तर से भाग गया है। भाणा सिद्धू ने इस दौरान प्रशासन का कारगुजारी पर सवाल खड़े किये है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਤਾਰ ਲਾਉਣ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਤੇ ਮਾਰੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਤਾਰ ਲਾਉਣ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਤੇ ਮਾਰੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਿੰਡ ਹਸਨਪੁਰਾ ਕਲਾਂ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿਥੇ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਤਾਰ ਲਾਉਣ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਵਿਅਕਤੀ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਵਰਾ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਪੀੜਿਤ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਰ ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਮੀਟਰ ਵੇਖਣ ਗਿਆ ਤਾਂ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜਿਸਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੀਟਰ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਮਾਰਨੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ।

    ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਨੂੰਹ ਦੀ ਗੋਦ ਭਰਾਈ ਸੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਡੀਜੇ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਅਚਾਨਕ ਬਿਜਲੀ ਚੱਲੀ ਗਈ ਜਦ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਤਾਰ ਲਾਉਣ ਗਏ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਇਕੋ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਘਰ ਹੈ ਜੋ ਹਰੇਕ ਨਾਲ ਲੜਦੇ ਝਗੜਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀ ਹੋਵੇਗਾ ਬੰਨਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • बारिश के कहर से बीबीएन का फार्मा हब संकट में

    बारिश के कहर से बीबीएन का फार्मा हब संकट में

    नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अध्यक्षा अर्चना त्यागी ने नितिन गडकरी को भेजा पत्र

    अगर स्थिति नहीं संभली तो पूरे देश में हो जाएगी दवाओं व मैडीकल उपकरणों की कमी
    बददी/सचिन बैंसल: एशिया के सबसे बडे फार्मा हब बददी- बरोटीवाला नालागढ़ में चरमराते औद्योगिक आधारभूत अधोसंरचना ढांचे को लेकर नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चिंता जाहिर की है। एन.आई.ए ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उनका ध्यानाकर्षण किया है और त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्षा अर्चना त्यागी, संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल व महासचिव राव नवीन कुमार ने पत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण फार्मा और टैक्सटाईल हब में औद्योगिक ढांचा ध्वस्त हो गया है।

    बी.बी.एन. एक टापू बनकर रह गया है। उन्होने लिखा है कि हालांकि एन.एच.ए.आई ने कुछ वैकल्पिक पुल बनाए थे लेकिन वो तो ध्वस्त हो ही गए थे साथ में बददी-पिंजौर का मेन पुल भी बह गया है। इस कारण से बी.बी.एन की उत्तर भारत व हरियाणा सहित दिल्ली से कनेक्टिविटी टूट गई और 10 हजार ट्रकों का आवागमन पूरी तरह से थम गया है। इसी तरह बददी-नालागढ़ संपर्क मार्ग भी नदी का रुप धारण कर चुका है और इस पर चलना दुश्वार हो चुका है। उन्होने केद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि वो एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दे कि ख्ंाडित हुए मार्गों की तुरंत मुरम्मत करवाए अन्यथा यहां पर रहना व उद्योग चलाना मुश्किल हो जाएगा।

    वहीं अर्चना त्यागी व एनआईए उपाध्यक्ष आरआर मुसाफरु ने हवाला दिया कि सडकें व पुल टूटने से वाहनों की गति सीमा बहुत ही धीमी हो गई है परिणामस्वरुप हमें ट्रैफिक से जूझना पड रहा है। कंपनियों की लेबर न तो समय पर पहुंच रही है और न ही घर जा पा रही है। पूरे देश से हमारे कारखानों में कच्चा माल ही नहीं पहुंच पा रहा है जिसका असर धीमे उत्पादन पर पड रहा है। पूरा बीबीएन जाम से ग्रसित हो चुका है और इसका नाम जाम नगर कहा जाने लगा है। तैयार माल समय पर न जाने से हमारे आर्डर टूट रहे हैं। सुविधाएं नगण्य है सिर्फ टैक्स थोपा जा रहा है।
    अगर यही हाल रहा तो पूरे देश में दवाईयों व अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की कमी आ जाएगी क्योंकि पूरे देश की 40 फीसदी दवाएं नालागढ़ उपमंडल में बनती है। एनआईए ने कहा कि अगर समय रहते केंद्र सरकार ने स्थिति न संभाली तो बीबीएन के कारखानों के पास दूसरे राज्य जहां बेहतर सुविधाएं है पलायन करने के अलावा कोई चारा  नहीं रह जाएगा।
  • पंजाबः इस आतंकवादी के खिलाफ NIA ने की बड़ी कार्रवाई

    पंजाबः इस आतंकवादी के खिलाफ NIA ने की बड़ी कार्रवाई

    चंडीगढ़: आतंकवादी लखबीर लंडा के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनआईए ने आतंकवादी लंडा की 4 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के एनआईए ने तरनतारन में लंडा की जमीन जब्त की है।बता दें कि आतंकवादी लखबीर लंडा मोहाली में हुए आरपीजी अटैक का मुख्य मास्टरमाइंड है। जिसके चलते एनआईए ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जिक्रयोग्य है कि 6 मई की शाम को पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की तीसरी मंजिल में बड़ा धमाका हुआ था। इस दौरान पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए थे। विस्फोट के दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ था।  धमाके के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। 

  • मंदिर के दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक

    मंदिर के दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक

    कैश कराने बैंक पहुंचा प्रशासन तो हो गया हैरान

    नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाली मामला सामने आया है। यहां पर एक भक्त ने मंदिर में 100 करोड़ रुपए का चेक मंदिर के दानपात्र में डाल दिया। जब मंदिर प्रबंधन ने चेक को कैश कराने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उन लोगों के होश ही उड़ गए। क्योंकि जिस अकाउंट से वह चेक संबंधित था उस अकाउंट में केवल 17 रुपए बैलेंस था। अब यह चेक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग चेक डालने वाले को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं।

    दरअसल, यह मामला विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर का है। मंदिर में मौजूद दान पात्र में आए चढ़ावे को देखा जा रहा था। इसी दौरान मंदिर प्रबंधन को नोटों के बीच एक चेक मिला। चेक में 100 करोड़ रुपए की राशि लिखी हुई थी। इसे देखकर मंदिर प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद चेक को कैश कराने के लिए मंदिर प्रबंधन के लोग बैंक में पहुंचे और चेक को कैश करने के लिए दे दिया। कोटक महिंद्रा बैंक के इस चेक को जब बैंक वालों ने चेक जिस अकाउंट से जुड़ा हुआ था। 

    उसे चेक किया। इसे देख के बैंक वालों और मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए। क्योंकि चेक तो 100 करोड़ रुपए का था, लेकिन उससे संबंधित अकाउंट में केवल 17 रुपए मौजूद थे। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 100 करोड़ रुपए वाले चेक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी तरह की पुलिस शिकायत किए जाने की बात सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि किसी ने मजाक-मजाक में इतनी भारी-भरकम राशि लिखा हुआ चेक मंदिर की दानपात्र में डाल दिया हो।

  • पंजाब : केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने शुरु की स्वयं रोजगार स्कीमें, देखें वीडियो

    पंजाब : केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने शुरु की स्वयं रोजगार स्कीमें, देखें वीडियो

    मोगा : केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दुवारा एस सी भाईचारे का मनोबल ऊँचा करने और उन्हें स्वयं रोजगार मुहिया करवाने के लिए कई स्कीमें शुरु की है। है जिनके दुवारा यह लोग अपने घरों और गावों में रोजगार कर अपनी कमाई कर सकते है। वही इन स्कीमों के लिए सरकार दुवारा बेंको से कर्ज भी दिलाया जा रहा जो की आसान किश्तों के जरिए वापिस किया जा सकता है। इन सभी स्कीमों की जानकारी देने के लिए आम आदमी पार्टी जिला मोगा के एस सी विंग दुवारा एक मीटिंग की गई। जिसमें जिले भर से 200 के करीब स्वयं रोजगार करने वाले युवक और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

    इस मौके पर उनको अलग अलग विभागों से आए कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दुवारा चलाई जा रही नई स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एम.एल.ए डाक्टर अमनदीप कौर ने बताया की बहुत से लोगों को इन स्कीमों के बारे में पता नहीं होता। वही इन लोगों को सारी स्कीमों की जानकारी दी गई है। इस मौके पर अलग अलग विभागों के अधिकारी भी पहुंचे है। इस मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई है की अपना रोजगार चलाने के लिए बैंक से कर्जा भी ले सकते है।

  • इंजीनियरिंग कॉलेज को अनजान शख्स ने दिया160 करोड़ का दान 

    इंजीनियरिंग कॉलेज को अनजान शख्स ने दिया160 करोड़ का दान 

    नई दिल्ली:  आईआईटी बॉम्बे अपनी शिक्षा व्यवस्था और जॉब प्लेसमेंट के लिए चर्चा में रहता है। ये देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। छात्र यहां से पढ़ाई करने के लिए रात-दिन एक कर पढ़ाई करते हैं। लेकिन इसबार ये किसी और वजह से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, आईआईटी बॉम्बे को $1.8 करोड़ यानी भारतीय रुपए के हिसाब के करीब 160 करोड़ रुपए का दान मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दान देने वाला कौन है।

    डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी का बयान

    IIT Bombay के डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी ने इस दान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट को 1.8 करोड़ डॉलर का दान मिला है। ये दान देने वाला अज्ञात शख्स कॉलेज का पूर्व छात्र है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ऐसा होता रहता है लेकिन मुझे लगता है ये पहली बार होगा जब इतनी बड़ी राशि किसी इंस्टीट्यूट को मिली होगी जहां शख्स ने अपनी पहचान बताई नहीं होगी।

    नंदन नीलेकणी कर चुके हैं दान

    इससे पहले इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी भी अज्ञात बनकर IIT Bombay को 85 करोड़ रुपए दे चुके हैं। हलांकि बाद इस दान की जानकारी हो गई थी। उन्होंने इसी साल जून 2023 में 315 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। इस तरह से उन्होंने अभी तक कुल 400 करोड़ रुपए दे चुके है। नंदन नीलेकणी साल 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में ग्रेजूएट कर चुके हैं। उन्होंने ये दान संस्था से जुड़ने के 50 साल पुरे होने पर दिया था।

    रिसर्च के लिए खर्च

    ये दान ऐसे समय में आया है जब इंस्टीटयूट का अपना बजट बिगड़ रहा है और खर्च कम करने में लगा हुआ है। इतना ही नहीं वो कर्ज की ओर रुख कर रहा था। कहा जा रहा है कि इन पैसों से कैंपस में ग्रीन उर्जा और सतत अनुसंधान केंद का निर्माण किया जाएगा। वहीं इस धनराशी का बड़ा हिस्सा रिसर्च पर खर्च किया जाएगा।