Blog

  • पहाड़ से गिरे पत्थर ने मचाई आफत, 3 कारों को कुचला, 2 की मौत, देखें वीडियो

    पहाड़ से गिरे पत्थर ने मचाई आफत, 3 कारों को कुचला, 2 की मौत, देखें वीडियो

    दीमापुरः नगालैंड के दीमापुर जिले के चुमुकेदिमा में मंगलवार (4 जुलाई) को भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरी विशाल चट्टान ने सड़क पर खड़ी एक कार को लगभग पूरी तरह से कुचल दिया। पास में खड़ी दूसरी कार भी उसकी चपेट में आ गई। पलक झपकते ही आगे खड़ी एक और कार को एक बड़े ने पत्थर ने रौंद दिया। जिस कार पर चट्टान सबसे पहले गिरी, उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस पूरी घटना का पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो विचलित करने वाला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है।

    सड़क पर पीछे खड़ी एक अन्य गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे में यह भयानक हादसा कैद हो गया। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ”शाम करीब 5 बजे दीमापुर और कोहिमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें गिरने से गंभीर क्षति हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस स्थान को हमेशा ‘पकाला पहाड़’ के नाम से जाना जाता है जो भूस्खलन और चट्टानों के गिरने के लिए जाना जाता है।”

    एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री रियो ने कहा, ”इमरजेंसी सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार सभी कदम उठा रही है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता और मदद प्रदान की जाएगी।” इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राजमार्ग पर जहां भी खतरनाक स्थान हैं, वहां सुरक्षा ढांचा दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार केंद्र और नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपलेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर प्रयास जारी रखेगी।

    मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि यह राज्य के नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से संबंधित है, इसलिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक सुरक्षा बुनियादी ढांचा स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में तकनीकी की प्रगति और भारत सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 5 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 5 जुलाई 2023

    राशिफल के अनुसार, आज यानी 5 जुलाई 2023 बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। 

    मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

    वृषभ: आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है।

    मिथुन: आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई बड़ी रकम लगाएं तो सोच-विचार कर निर्णय लें।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

    कन्या: आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

    तुला: आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

    वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    धनु: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं तो वह कार्य आज शुरू होगा। अपने मित्रों और संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे और मतभेद समाप्त होंगे।

    मकर: आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें, व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

    कुंभ: आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

    मीन: आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

  • पंजाब सहित 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाब सहित 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ : मानसून पूरे देश में आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि इन राज्यों में पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश होगी।

    बता दें कि अब तक गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। गुजरात में 301 मिमी ( सामान्य से 111% ज्यादा) और राजस्थान में 170 मिमी (सामान्य से 142% ज्यादा) बारिश हुई है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई है। तेलंगाना में 71 मिमी ( सामान्य से 53% कम) और आंध्र प्रदेश में 78 मिमी (सामान्य से 26% कम ) बारिश हुई है।

    दिल्ली में खराब मौसम के कारण तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। एक को लखनऊ और दो को अमृतसर एयरपोर्ट भेजा गया। वहीं, गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बिहार में नेपाल से आने वाले पानी के चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उधर, UP के आजमगढ़ में मंगलवार को बिजली गिरने के चलते 6 लोगों की मौत हो गई।

  • पंजाब : 2 लाख रुपए रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार

    पंजाब : 2 लाख रुपए रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की मुहिम के अंतर्गत बी.डी.पी.ओ. दफ्तर फतेहगढ साहिब में तैनात एस.डी.ओ. पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट (यू.सी.) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।

    विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गांव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एस.डी.ओ. को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरोए पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एस.डी.ओ. ने उसके गांव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग संबंधी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एस.डी.ओ. को सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुए मौके पर काबू कर लिया। इस सम्बन्धी एस.डी.ओ. अमरजीत कुमार के खि़लाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

  • पंजाब : 43 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : 43 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं अउ इंप्रूवमैंट ट्रस्ट व स्थानीय निकाय विभागों में 43 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देखें लिस्ट 

  • पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स 300 शिक्षाविदों को अमिटी यूनिवर्सिटी में करेगा सम्मानित

    पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स 300 शिक्षाविदों को अमिटी यूनिवर्सिटी में करेगा सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: देशभर में शिक्षा क्षेत्र में क्रांति का आगाज कर रही पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने आगामी कार्यक्रम की घोषणा की है जिसका भव्य आयोजन अमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली-पंजाब में किया जायेगा। संस्था के फाउंडर चेयरमैन डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया से पूरे भारतवर्ष के शिक्षाविद् जुड़े है जो शिक्षा में नवाचार संबंधी संगोष्ठी करने के साथ साथ शिक्षक समाज के मुद्दों को भी उठाते हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया एक महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर बनी है जो है शिक्षकों को आर्थिक रूप से सबल बनाना और शिक्षा से संबंधी आवश्यक बदलाव एवं नवाचार का क्रियान्वन करना। 
    एक अनुमान के मुताबिक अभी तक संस्था से देशभर से 10,000 से अधिक शिक्षक जुड़े है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से भी लोग लगातार जुड़े है। वहीं संस्था की राष्ट्रीय सचिव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजू सन्याल ने कहा कि कि पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया के एक महान उद्देश्य से प्रभावित होकर देशभर के शिक्षा सुधारक और विद्वान संस्था से जुड़ रहे है और 15 से अधिक राज्यो में कार्यकारिणी नियुक्त की जा चुकी है। गणतंत्र दिवस पर भी पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 1000 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था के पंजाब प्रांत की अध्यक्षा श्रीमती निधि गोयल  ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा रत्न सम्मान से विभूषित किया जायेगा जिसके लिए देशभर से आवेदन प्राप्त हो रहे है।
    वहीं संस्था की नेशनल डायरेक्टर डॉ० लक्ष्मी कांत भाटिया ने बताया कि शिक्षक समाज को संगठित करने, उन्हें एक मंच प्रदान करने और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गठित पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया संगठन अपने लक्ष्य को लेकर लगातार सक्रिय है और बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षाविदों को एकजुट कर रहा है। अब संगठन ने वृहद रूप ले लिया है और बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहे हैं।
    एसोसिएशन की सह-संस्थापक श्रीमती वन्दना सिंह ने कहा कि जो भी  सम्मानित शिक्षाविद PSM राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवार्ड-2022-23 के लिए स्वयं को नामांकित करना चाहता है वह फोन नंबर +91 7018971969, 90419 65698 पर 7 जुलाई से पहले सम्पर्क कर सकते हैं। ज्यूरी द्वारा चयनित शिक्षाविदों को 15 जुलाई को अमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली-पंजाब में सम्मानित किया जाएगा।
  • चिट्टे सहित 4 युवक काबू

    चिट्टे सहित 4 युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने 21.19 ग्राम चिट्टे सहित दो पंजाबी युवकों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम यातायात चैंकिग के लिए मैहतपुर में सब्जी मण्डी के पास मौजूद थे तो एक मोटर साईकल बड़ी तेज रफतारी से आया जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर मोटर साईकल चालक मोटर साईकल सहित भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से काबू किया तथा तलाशी लेने पर 21.19 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया।  
    आरोपित युवकों की पहचान मोटर साईकल चालक सुरिन्द्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गंगुवाल, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब व गुरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी धुरी  जिला संगरुर पंजाब के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    वहीं दूसरी और जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 3.37 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम  एस0आईयू0 ऊना के मुलाजिम यातायात चैंकिग के लिए गांव बहडाला में मौजूद थे तो एक कार बड़ी तेज रफतारी से आई जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर कार चालक कार सहित भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया तथा तलाशी लेने पर 03.77 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया।
    आरोपित युवकों की पहचान कार चालक मलकियत सिंह पुत्र स्वर्णजीत सिंह निवासी स्वामीपुर बाग, तहसील नंगल, जिला रोपड़ (पंजाब )व साथ बैठे व्यक्ति सौरभ राणा  निवासी वनगढ़ तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हरोली में जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ की बैठक

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हरोली में जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ की बैठक

    हरोली विस में विभिन्न विकासात्मक कार्यों हेतू 20 लाख रुपए देने की घोषणा
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीडीओ कार्यालय हरोली में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र हरोली के विकास संबंधी कार्यों व क्षेत्र की जनसमस्याओं वारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके।
    उन्होंने क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में हिमाचल वासियों को 70 प्रतिशत रोजगार देने, क्षेत्र में निर्माणाधीन अमृत सरोवर, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता सहित विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 3 लाख 60 हजार करोड़ को रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हिमाचल प्रदेश को भरपूर आर्थिक मदद की जा रही है। 
    अनुराग ठाकुर ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि के रूप में 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव थपलां स्थित कामधेनु गौशाला का दौरा किया जहां पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा गौशाला के अतिरिक्त अन्य संचालित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की गौशाला के अलावा निर्माणाधीन हिमालयन शूटिंग रेंज सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि महावतार बाबा कामधेनु गऊशाला द्वारा गौवंश की सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के अन्य कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज बनने से भविष्य में यहां से न केवल अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी निकलेंगे बल्कि देश सेवा के लिए सैनिक भी बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में हिंदुस्तानी नस्ल की देसी गायों की विलुप्त प्रजातियों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
    हरोली में आयोजित बैठक में एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, बीडीओ हरोली रजनीश सहित विभिन्न क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्य व बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रतिनिधिगन मौजूद रहे।
     कामधेनु गौशाला थपलां में आयोजित कार्यक्रम में योगीराज अमर ज्योति, राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना,   चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर चैधरी, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, ब्रिगेडियर संजीव सोनी सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
  • वन्दे भारत ट्रेन समेत ऊना को कई सौग़ातें मोदी सरकार की देन: अनुराग ठाकुर

    वन्दे भारत ट्रेन समेत ऊना को कई सौग़ातें मोदी सरकार की देन: अनुराग ठाकुर

    1 दिवसीय ऊना दौरे पर पहुँचे अनुराग ठाकुर कंदबाड़ी में स्वामी अमरज्योति के गौशाला पहुँचे 
    हरोली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का जायज़ा लिया
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना पहुँचे। अनुराग ठाकुर गगरेट स्थित पाँवढा में कंदवाड़ी के स्वामी अमरज्योति के गौशाला पहुँचे व 108 फ़ीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण व निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का अवलोकन किया। 

    ऊना पहुँचने पर अनुराग ठाकुर ने कहा “ विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838  करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ ,चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये , नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014  से 17 गुना ज़्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है”

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ गौ संरक्षण व संवर्धन व विभिन्न सामाजिक 
    कार्यों के लिए विख्यात श्रद्धेय गुरु योगीराज अमर ज्योति जी के गौशाला का अवलोकन गौसेवा कर अभिभूत हूँ। यहाँ वर्तमान में 125  से अधिक गायों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। देश विदेश में इस स्तर का संस्थान, खास तौर पर गायों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य अत्यंत सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश व देश भर में आने वाली पीढ़ियां सदैव गुरुदेव की आभारी रहेंगी और इससे प्रेरणा ले जीवन को बड़े स्तर पर जीने का तरीका सीखेंगी”
    अनुराग ठाकुर ने कहा” मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म एवं फ़ुटओवर ब्रिज की मंज़ूरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगड़ियां की मंज़ूरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टापेज 500 करोड़ से जिला उना में पीजीआई सेंटर, 200 करोड़ से सलोह में ट्रिपल आईटी का निर्माण कर क्लासेज कराना, जीतपुर बेहड़ी में एथनॉल प्लांट की स्वीकृति कराना ऊना समेत पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा है”
  • बद्दी पुलिस ने बैटरी चोर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया

    बद्दी पुलिस ने बैटरी चोर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया

    बद्दी। बद्दी के संडोली से चोरी हुई बैटरियों के आरोपी को बद्दी पुलिस ने पंजाब पुलिस से ट्राजिट रिमांड पर लिया है।  तीनो आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

    13 जून को संडोली के एमसे केयर से 31 बैटरियां चोरी हो गई थी। दूसरे दिन 14 जून को इन चोरों को पंजाब पुलिस ने ढेरोंवाल बैरियर पर पकड़ लिया था। और उनके कब्जे से 14 बैटरी भी बरामद की थी। यह आरोपी पंजाब पुलिस के अधीन थे। पकड़े गए आरोपी यूपी के मुरादाबाद के राजेश, दानिश खान और हरियाणा के पिंजौर के शाहपुर निवासी मंगा सिंह थे। हिमाचल पुलिस ने इन तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया।

    इन तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमंाड पर भेजा गया। इन तीनों के कब्जे से हिमाचल पुलिस ने तीन और बैटरियां बरामद की है। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि अभी पुलिस को 14 और बैटरियां बरामद करनी है।