Blog

  • जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः चोरों के हौंसले बुलंद, नाके से कुछ दूरी पर 4 दुकानों से सामान ले हुए चोर फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोर बिना किसी डर से खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। नया मामला भगत सिंह चौक से सामने आया है। जहां चोरों ने पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरो ने Jalandhar pipe, Valaiti ram, Chamunda sale corporation और Ply inn दुकान को निशाना बनाया है।

    जालंधर पाइप फिटिंग के मालिक मोंटू मकक्ड़ निवासी जीटीबी नगर ने बताया कि आज सुबह जब रोजाना की दुकान खोलने आए तो पता चला उनकी मार्किट में चोरो ने 3 दुकानों से सामान लेकर फरारा हो गए। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी दुकान खोलकर देखी तो सामान बिखरा पड़ा था। उनकी दुकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए है।

    मोंटू ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर रात को 3 बजे के करीब उनकी मार्किट में आए थे। चोरो के मुंह ढके हुए थे। इस दौरान चोरो ने चार दुकानों को निशाना बनाकर सामान लेकर फरार हो गए। मोंटू ने बताया कि मुंह ढका हुआ होने के कारण चोरो की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर थाना 3 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है, ताकि चोरो के बारे में पता चल सके।

    चोरो ने नाके से कुछ कदम दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

    चोरो ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया है। वहां से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी फगवाड़ा गेट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। तब भी मार्किट के सदस्यों ने पुलिस से मांग की थी कि उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लेकिन देर रात एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए है।

  • फगवाड़ाः कोर्ट कंपलेक्स में तारीख के लिए 2 युवकों को पुलिस ने किया काबू, परिवार ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कोर्ट कंपलेक्स में तारीख के लिए 2 युवकों को पुलिस ने किया काबू, परिवार ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः थाना सतनामपुरा के अधीन आती एलपीयू चौकी के बाहर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, कोर्ट कंपलेक्स में तारीख भुगतने के लिए दो युवकों को एलपीयू चौकी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके चलते परिवार वालों ने एलपीयू चौकी के बाहर इंचार्ज दर्शन सिंह भट्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    मामले की जानकारी देते हुए परिवार वालों ने बताया कि झगड़े के मामले में राजन और सैफ अली कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने एलपीयू चौकी इंचार्ज ने पुलिस पार्टी समेत उक्त दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। परिवार वालों का कहना है कि इस संबंध में जब पुलिस से बात की गई तो दोनों को हिरासत में लिए जाने के संबंध कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। जिसके चलते परिवार के लोगों ने चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया है।

    परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों को कोर्ट ने तारीख भुगतने के लिए अंदर भी नहीं जाने दिया। परिवारिक मेंबरों ने प्रदर्शन करके पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उक्त अधिकारी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं दूसरी ओस इस मामले को लेकर एलपीयू चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह भट्टी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज है उन्हें धारा 307 के मामले कोर्ट कंपलेक्स से थाने ले जाया गया है। दोनों से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

  • डिजिटल करेंसी कैसे करेगी काम ? जानिए यह जरूरी बातें

    डिजिटल करेंसी कैसे करेगी काम ? जानिए यह जरूरी बातें

    नई दिल्ली : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर, 2022 को खुदरा डिजिटल रुपये के लिए पहला पायलट लॉन्च करने की घोषणा की है । इसे सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी के रूप में जाना जाता है। यह रिज़र्व बैंक का डिजिटल करेंसी को प्रचलन में लाने और कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने का एक तरीका है। डिजिटल करेंसी को लेकर सभी के मन में बहुत से सवाल है। इनमें से कुछ बातें हम आपको बता रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिजिटल रुपया मौजूदा भुगतान विधियों का एक नया तरीका है। यह पारंपरिक डिजिटल लेनदेन की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक होगा, जिसमें आपके बैंक से डिजिटल रुपये खरीदना और उसके बाद वॉलेट से वॉलेट में लेनदेन किया जा सकेगा।

    यह एक ब्लॉकचेन पर डिजिटल टोकन फॉर्म में मुद्रा है। डिजिटल करेंसी यूपीआई से काफी अलग है जो कि आपके बैंक खाते से लेनदेन करती है। खुदरा CBDC के जरिए आप किसी बैंक को बीच में शामिल किए बिना लेनदेन कर सकेंगे। खुदरा डिजिटल मुद्रा को दो स्तरों में डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। पहले चरण में आरबीआई चार वाणिज्यिक बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को डिजिटल रुपये का वितरण करेगा। इसके बाद ये बैंक उपभोक्ताओं को मुद्रा वितरित करेंगे। इसमें शामिल बैंकों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध डिजिटल वॉलेट के जरिए आप डिजिटल रुपये के साथ लेनदेन कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि डिजिटल करेंसी के माध्यम से आप पर्सन टू पर्सन (P2P) और पर्सन टू मर्चेंट (P2M) दोनों तरह की लेनदेन कर सकेंगे। मर्चेंट को भुगतान क्यूआर कोड का उपयोग करके किया जा सकता है।

    इसे चरणों में लागू किया जाएगा। दूसरे चरण में चार और बैंकों, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक पायलट में शामिल होंगे। पायलट शुरू में चार शहरों मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर को कवर करेगा और बाद में अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक इसे विस्तारित किया जाएगा। डिजिटल करेंसी से लेन-देन करने में बिचौलियों की कोई जरूरत नहीं होगी। इससे डिजिटल करेंसी से लेन-देन में लागत कम होने की उम्मीद है। हालांकि, डिजिटल करेंसी को फिलहाल घरेलू उपयोग को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है लेकिन रिज़र्व बैंक के जल्द ही सीमा पार लेनदेन के लिए काम शुरू करने की उम्मीद है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे मां-बेटे समेत तीन की मौत, 2 घायल

    दर्दनाक सड़क हादसे मां-बेटे समेत तीन की मौत, 2 घायल

    जम्मूः जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को कठुआ के बानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को ले जा रहे एक वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण खोने पर वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

    अन्य तीन लोगों को खाई से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनमें से एक की उचपार के दौरान मौत हो गई अन्य दो को उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान आरएस पुरा जम्मू निवासी संजय गुप्ता की पत्नी 40 वर्षीय मोनिका गुप्ता, शेखर (45) और संजय गुप्ता का 11 वर्षीय सिद्धार्थ के रूप में हुई है। घायलों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः हाईकोर्ट में क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर आए ASI की हुई मौत

    पंजाबः हाईकोर्ट में क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर आए ASI की हुई मौत

    चंडीगढ़ः लुधियाना से एक क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर गए एएसआई की कोर्ट रूम के बाहर मौत हो गई। उक्त एएसआई एक क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर कोर्ट नंबर 47 में उसकी सुनवाई के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान उसे हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस में डाल कर पीजीआई पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई की पहचान 52 वर्षीय अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है।  

  • थाने में चल रही थी शराब की पार्टी, कांस्टेबल सहित 5 गिरफ्तार

    थाने में चल रही थी शराब की पार्टी, कांस्टेबल सहित 5 गिरफ्तार

    पटना:. बिहार में जारी शराबंदी कानून के पालन करने के लिए आबकारी विभाग बना है लेकिन अगर आबकारी विभाग ही शराब की सप्लाई करने लगे तो आप क्या होगा, आबकारी विभाग का ये खेल दिखा पटना के एक थाने में, जहां आबकारी विभाग के थाने के हाजत में पांच शराबियों को शराब की पार्टी मनाते हुए पकड़ा गया। थाने में शराब पार्टी की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, वो भी हैरान रह गए।

    पालीगंज के एएसपी अवधेश दीक्षित ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की हाजत में छापेमारी की, तो देखा कि कैदी शराब पी रहे थे, उसी दौरान बाहर बैठे दो होमगार्ड के जवानों को भी एएसपी ने गिरफ्तार कर लिया। वहां ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सियाराम मंडल और छोटेलाल मंडल को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शराबियों के पास से दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। नगर थाना की पुलिस द्वारा आबकारी विभाग थाना के बैरक में 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है।

  • इस मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार सहित DGP को जारी किया नोटिस

    इस मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार सहित DGP को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: कांग्रेस के दिग्गज नेता परमिंद्र सिंह पिंकी को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी वापिस लिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी किया है। बता दें कि फिरोजपुर से परमिंद्र सिंह पिंकी 2 बार विधायक रह चुके है।  उनसे वाई प्लस सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद उन्हें 7 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं। पिंकी ने उन्हें अपनी व परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए नाकाफी बताते हुए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

    जिसके चलते हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूर्व विधायक पिंकी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जिन लोगों को खतरा बताती सूची जारी की गई है, उसमें उनका नाम भी शामिल है। इसलिए उनकी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार व पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी कर दिया है

  • पंजाबः इस सिंगर ने की गन कल्चर की पोस्ट शेयर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पंजाबः इस सिंगर ने की गन कल्चर की पोस्ट शेयर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    मोगा:  पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट हटाने के आदेश के बावजूद कुछ पंजाबी सिंगर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे है। जिसके चलते पुलिस ने एक सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गायक कुलजीत सिंह ने सोशल मी़डिया पर कुछ घंटे पर गन कल्चर को लेकर एक  पोस्ट शेयर की थी। जिसके चलते पंजाबी सिंगर कुलजीत सिंह राजियाणा पर बाघापुराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    पोस्ट किए गाने का नाम “महाकाल” हैं। इस गाने में हथियारों बारे बात की गई है, जिसके बाद पुलिस ने गायक खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पंजाब में गन कल्चर को लेकर मान सरकार सख्त दिखाई दे रही है। राज्य में अब तक हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के किशनपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रवि पुत्र सुखदेव निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है बता दे की आज सुबह मृतक की बड़ी बहन उसे चाय देने के लिए छत पर उसके कमरे में गई। उसने देखा कि रवि ने पंखे के साथ लटक रहा था उसी दौरान उसने आसपास के लोगों को और पुलिस को बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।

  • आ गया दिसंबर अब  इन राज्यों में बारिश, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

    आ गया दिसंबर अब इन राज्यों में बारिश, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर भारत के राज्यों में जहां तेज ठंड पड़ने लगी है, वहीं  वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान गिर रहा है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे के करीब AQI 416 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

    जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम? 

    यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह के वक्त गाजियाबाद में कोहरा रहेगा। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

    महाराष्ट्र में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

    मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले दो-तीन दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

    इन राज्यों में बारिश होने के आसार 

    मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के  राज्यों में कई जगह बारिश होने के आसार हैं। अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

    एमपी, राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप

    पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर अब ज्यादा दिखने लगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियम से नीचे चला गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।