चंंडीगढ़ः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं अब नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) की 8 टीमें पंजाब पहुंच चुकी है। इन टीमों ने जिला अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधरमें जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल के 500 साथियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। वहीं अमृतपाल के समर्थकों को ABC श्रेणी में बांटा गया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल की पत्नी व ब्रिटेन की एनआरआई लड़की किरनदीप पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
Blog
-

पंजाब में Internet सेवा को लेकर जारी हुए नए आदेश
चंडीगढ़। पंजाब में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राज्य के गृह विभाग द्वारा इंटरनेट चलाने को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। मंगलवार यानि कि आज दोपहर 12 बजे पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएगी जबकि कुछ जिलों में अभी भी पाबंदी रहेगी। जिला तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर में इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा जबकि अजनाला और मोहाली के कुछ इलाके 23 मार्च तक प्रभावित रहेंगे। उक्त आदेश पंजाब के गृह विभाग ने जारी किए है।

गौरतलब है कि 18 मार्च को पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में ‘वारिस पंजाब दे’ जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया गया था। अफवाहों व माहौल को बिगडऩे से रोकने के लिए पंजाब पुलिस के आग्रह पर पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में मोबाइल इंटरनैट और ऐसी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब 23 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
-

जालंधर: Broadway इमीग्रेशन में GST विभाग की दबिश…
जालंधर (वरुण)। कपूरथला चौक के पास स्थित Broadway इमीग्रेशन पर GST विभाग की टीम ने दबिश दी है। यह कारवाई ए ई टी सी शुभी आंगरा के आदेश पर की गई है। टीम ने दफ्तर में कारोबार, कमाई सेवाओं के तौर तरीकों, टैक्स रिटर्न के साथ बिजनेस डाक्यूमेंट्स की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार इमीग्रेशन कंपनियों के सर्वेक्षण की मुख्य वजह रकम का बड़ा हिस्सा बगैर बैंकिंग ट्रांजेक्शन का लेना बताया जा रहा है।
-

आज का राशिफल, 21 मार्च 2023
मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि व्यापार में आज आपको समस्या हो सकती है, लेकिन आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर चलना होगा, तभी आप उन्हें पूरे कर पाएंगे। नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो आज वह भी दूर होंगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपने निवेश पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकता है।
वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है और आपको अपने कामों को लेकर आज जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपने सहयोगियों पर आप विश्वास बनाए रखें।
कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे।
सिंह राशिफल। आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने से संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होने से आज प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनाए रखेंगे। औद्योगिक प्रयासों को में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर दें। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें सुधार करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आपको उसे समय रहते उतारना होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपकी घनिष्ठता बढे़गी, लेकिन विपक्षियों से आज आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में आज सावधान रहे और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें।
मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और वाणिज्य विषयों को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने कम पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगी।
मीन राशिफल।आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।
-

पंजाबः अमृतपाल सिंह के हक में सिख संगठनों ने नेशनल हाईवे बंगाली वाला पुल किया जाम
फिरोजपुरः वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कल सुबह से मक्खू के नजदीक नेशनल हाईवे बंगाली वाला पुल पर सिख जत्थेबंदियों और आम लोगों ने जाम लगाया हुआ था, जोकि दूसरे दिन यानि आज भी जारी रहा। मौके पर जिले भर के पुलिस अधिकारी, सिविल अधिकारी बड़ी गिनती में पुलिस जवान मौजूद रहे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी रणजीत सिंह ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है।
जबकि इस मामले को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि पुलिस के द्वारा अकेले मक्खू में से सैंकड़ों नौजवान को उठा लिया गया है। ऐसे में उनकी मांग है कि पहले उनको छोड़ा जाए उसके बाद अगली बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को लेकर प्रदर्शन कर रहे मक्खू के नौजवानों को छुड़वाने के लिए नेशनल हाईवे पर बने नए पुल पर धरना लगाकर रोड जाम किया गया।
-

बबलू ने किया सड़क सुरक्षा क्लब पुस्तिका का विमोचन
ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा क्लब पुस्तिका का विमोचन स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा चिंतपूर्णी कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में किया गया। यह पुस्तिका समारोह के सभी छात्रों और अतिथियों को जारी की गई। इस पुस्तक के माध्यम से सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा के दिशा-निर्देशों एवं नियमों का पालन करने का संदेश देने का प्रयास किया गया है। इस समारोह में सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि युवा जागरूक होंगे, तो हमारा समाज सुरक्षित और जागरूक रहेगा। उन्होंने छात्रों और मेहमानों से वाहन चलाने के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। समारोह के अंत में सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित सभी गणमान्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। -

पंजाबः अमृतपाल सिंह के 4 और समर्थकों को किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड
अमृतसरः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के गिरफ्तार किए गए 4 साथियों को सोमवार को पुलिस ने अमृतसर के बाबा बकाला साहिब कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अमृतपाल के 4 साथियों गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह और सुखमन को बाबा बकाला साहिब अदालत में पेश किया। इन चारों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 186, 506, 427 के अलावा आर्म्स एक्ट की 25, 54 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने चारों से हथियारों की बरामदगी वगैरह करने की दलील देते हुए 7 दिन का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने चारों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस की ओर से आरोपियों को बाबा बकाला साहिब की कोर्ट में पेश किए जाने की सूचना मिलने के बाद तरसेम सिंह अपने भाई हरजीत सिंह से मिलने के लिए अदालत पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने उससे पहले ही हरजीत सिंह पर NSA लगाकर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। तरसेम सिंह के अनुसार, हरजीत सिंह ने रविवार रात को परिवार को फोन किया था। तब हरजीत सिंह ने बताया था कि उसकी पंजाब पुलिस के बॉर्डर रेंज के डीआईजी से बात हो गई है और वह सरेंडर करने जा रहा है।
तरसेम सिंह ने दावा किया कि उन्होंने हरजीत सिंह से अमृतपाल के बारे में पूछा था, मगर हरजीत सिंह को भी उसकी कोई जानकारी नहीं थी। अमृतपाल और उसका चाचा हरजीत सिंह 18 मार्च की सुबह जल्लूपुर खेड़ा गांव में घर से इकट्ठे निकले थे, लेकिन पुलिस के पीछे लगने के बाद रास्ते में अलग-अलग हो गए। तरसेम सिंह ने दावा किया कि फोन पर बातचीत में हरजीत सिंह कह रहा था कि अमृतपाल पुलिस की पकड़ में होगा, लेकिन वह भी इस बारे में पुख्ता नहीं कह सकते। दूसरी ओर अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया के सामने अपने बेटे की गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताई।
-

जालंधरः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह दौरान एक और CCTV वीडियो आई सामने
जालंधर/वरुणः पंजाब भर में पुलिस ने ऑपरेशन अमृतपाल सिंह चलाया हुआ है। इस दौरान जगह-जगह पर अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। ऐसे में शनिवार को अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस की गाड़ियां उसके पीछे लगी थी। जिसके बाद इस मिशन दौरान कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे है। वहीं अब अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही पुलिस पार्टी के दौरान एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा उक्त शख्स अमृतपाल सिंह है और पुलिस पार्टी को देखकर पहले गली में गाड़ी लेकर खड़ा हो गया और बाद में गाड़ी निकालकर फरार हो गया।
बता देंकि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जगह-जगह में छापेमारी की जा रही है। लेकिन अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं इस मामले को लेकर आज आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह पर 6 और मामले दर्ज किए जा चुके है। वहीं तथ्यों के आधार पर अमृतपाल पर भी NSA लगाया जा सकता है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह AKF (आनंदपुर खालसा फोर्स) नाम से फौज खड़ी कर रहा था और इस संबंधित कार्रवाई लगातार जारी है।
पंजाब में इंटरनेट बंद होने के सवाल का जवाब देते हुए आईजी ने कहा कि राज्य में अमन-शांति को कायम रखने के लिए यह फैसला लिया गया है और आगे जैसे ही हालात होंगे, उन्हें देख कर ही फैसला लिया जाएगा कि इंटरनेट बंद करना है या नहीं। अभी तक 114 समर्थकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 10 हथियार बरामद किए है और 430 जिंदा कारतूस भी शामिल है। साथ ही बताया गया कि अमृतपाल के 5 साथी दलजीत कल्सी, बसंत, गुरमीत, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री, चाचा हरजीत सिंह पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है, जिन्हें असम के डिब्रूगढ़ थाने में रखा गया है।
-

बिजली उपकरण के डेमो के दौरान हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बच गए मंत्री और अफसर
बरेली: शहर में आज एक बड़ी घटना होते होते रह गई। हादसे में बिजली विभाग का लाइन मैन बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और उनके साथ मौजूद कई अधिकारी भी बाल-बाल मच गए। फिलहाल लाइनमैन का उपचार जारी है, लेकिन उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार बरेली शहर में आयोजित भूमिगत बिजली लाइन में फॉल्ट तलाशने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा दिए उपकरण के डेमो के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लाइनमैन ने मशीन को चालू करने के लिए तार लगाया, वैसे ही एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में लाइनमैन बुरी तरह से घायल हो गया। लाइनमैन के घायल होते ही मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी खुद आगे आए और लाइनमैन को अस्पताल भिजवाया। लाइनमैन को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। यह हादसा कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत दिवेदी, नगर आयुक्त निशीगुप्त वत्स, चीफ इंजीनियर पॉवर कार्पोरेशन की मौजूदगी में हुआ। धमाके होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मंत्री डॉ. अरुण कुमार खुद घायल लाइनमैन को मदद के लिए आगे आए और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस मामले में जिला कलेक्टर ने कहा, ‘एक मशीन का उद्घाटन करने के लिए माननीय मंत्रीजी गए थे, हम भी गए थे, साथ में कमिश्नर महोदया भी थी, दुर्भाग्यवश जैसे ही मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास किया गया छोटा सा ब्लास्ट हुआ, धमाके से एक कर्मचारी गिर गया, मगर वह अब सुरक्षित है, एक मंत्रीजी के साथी थे, उनको भी थोड़ा सा शॉक लगा है।’ हादसे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि’अर्थिंग टच हो गई है इसलिए ऐसा हुआ, फिर भी हमने उसकी जांच का आदेश दे दिया है, किसी भी वीआईपी को बुलाने से पहले ट्रायल कर लेना चाहिए था तो यह घटना ना होती।
-

पंजाबः पहली बार मान सरकार बना रही किसानों के लिए कृषि नीति
चंडीगढ़ः कृषि प्रधान राज्य पंजाब के किसानों को पेश मुश्किलों के समाधान और कृषि को लाभदायक धंधा बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से पंजाब में पहली बार बनाई जा रही कृषि नीति के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।
आज जारी प्रैस बयान में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि किसानी को कर्ज़ मुक्त बनाने और समय की ज़रूरत अनुसार किसानी को नये मार्ग पर चलाने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ़ से कृषि नीति बनाने का फ़ैसला किया गया है। इसी सिलसिले में पंजाब के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री की तरफ से सरकार-किसान मिलनी करवाई गई। उन्होंने कहा कि कृषि नीति में किसानों की फीडबैक को शामिल करने के लिए सरकार की तरफ से किसानों, ग्रुप समूहों, सेल्फ हेल्प ग्रुपों, एफपीओ, किसान एसोसिएशन, एग्रो इंडस्टरियल ऐसोसीएशनज के इलावा आम लोगों से 31 मार्च, 2023 तक सुझाव माँगे गए हैं।
कृषि मंत्री ने राज्य निवासियों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़ कर अपने सुझाव दे जिससे उनको नीति का हिस्सा बनाया जा सके। सुझाव देने के लिए मोबाइल नंबर 75080-18998 पर वट्टसऐप या फ़ोन नंबर-0172-2969340 पर कॉल या farmercomm@punjabmail.gov.in पर ईमेल या पंजाब स्टेट फार्मरज़ एंड फार्म वर्करज़ कमीशन, कालकट भवन, एयर पोर्ट चौक, नज़दीक ऐरोसिटी ब्लाक सी, एयरपोर्ट रोड, एसएएस नगर (मोहाली) पर चिट्ठी पत्र भेजा जा सकता है। उक्त में से किसी भी संपर्क नंबर, ईमेल या पते पर अपनी सुविधा अनुसार सुझाव भेजे जा सकते हैं।
