Blog

  • वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला में हुई प्रबंधन समिति की बैठक

    वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला में हुई प्रबंधन समिति की बैठक

    ऊना /सुशील पंडित : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में प्रबंधन समिति की बैठक एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती चरणजीत कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नए सत्र की शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों के बारे में अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में अभिभावकों ने शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में अपने सुझाव दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर पूर्ण रूप से अमल किया जाएगा। इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान पंडित सुरेश शर्मा, समाजसेवी जसविंदर सिंह(लाडी) अमरीक सिंह (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने अजय शर्मा व उनके परिवारिक सदस्यों और बैठक में पधारे गणमान्य नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • जालंधरः शहरवासी और दुकानदारों ने पोस्टर लगाकर किया चुनावों का बायकाट, देखें तस्वीरें

    जालंधरः शहरवासी और दुकानदारों ने पोस्टर लगाकर किया चुनावों का बायकाट, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनावों को लेकर जहां सियासी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हुई है। वहीं जालंधर के आदमपुर के लोगों में सियासी पार्टियों के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। इस दौरान शहर निवासी और दुकानदारों ने पोस्टर भी लगाए है, जिसमें उन्होंने चुनावों का बायकाट कर दिया है। 

    दरअसल, जालंधर-आदमपुर के अधीन आते फ्लाइओवर का काम पिछले 7 सालों से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके चलते शहर निवासियों और दुकानदारों में रोष देखने को मिल रहा है। इसी के तहत उन्होंने शहर में चुनावों का बायकाट करने के पोस्टर लगा दिए है। बता दें कि जालंधर में संसदीय उपचुनाव से पहले डीसी जसप्रीत सिंह ने फ्लाइओवर को लेकर दौरा भी किया था।  

    इस दौरान जिला प्रशासन ने आदमपुर में लंबित फ्लाईओवर के काम के त्वरित समाधान के लिए जोर देने के लिए कहा था। डीसी जसप्रीत सिंह ने इस दौरान कहा था कि आदमपुर फ्लाईओवर का काम ठप होने से राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई, जिसे बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • गांव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील, जानें मामला 

    गांव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील, जानें मामला 

    बेमेतराः चार दिनों के तनाव के बाद लोगों ने बेमेतरा में शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की है। जिला प्रशासन और पुलिस ने दोनों समुदायों की साथ बैठाकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही बता दें कि गांव में अब भी भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। बता दें कुछ दिनों पहले दो बच्चों के विवाद को लेकर बेमेतरा बुरी तरह से रहा था। बेमेतरा में 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुरे छत्तीसगढ़ को बंद करने का आह्वाहन किया गया था।

    जिसके बाद अब धीरे-धीरे माहौल शांत कराया जा रहा है। इसके साथ ही बता दें कि गांव में शासकीय उचित मुख्य की दुकान से राशन वितरण शुरू हो गया है। बता दें 8 अप्रैल को दो समुदायों में विवाद के बाद बिरनपुर में तनाव हुआ था। भारी संख्या में पुलिस बल के बीच बेमेतरा के बिरनपुर गांव में बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव के लोग भी बाहर नहीं जा सकेंगे। पुरे गांव में मानों सन्नाटा छा गया हो। पूरे गांव को बांस बल्ली और टिन से घेरा गया है, आपातकाल के लिए गांव में मेडिकल टीम मौजूद है, खेत और नहर की तरफ से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

  • चिट्टा तस्करी मामले में हमीरपुर से जुड़े तार,रविन्द्र गिरफ़्तार

    चिट्टा तस्करी मामले में हमीरपुर से जुड़े तार,रविन्द्र गिरफ़्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट में चिट्टे सहित पकड़े गए युवकों के माध्यम से अब चिट्टा तस्करी के तार हमीरपुर से जुड़ गए हैं।जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी के बेटे रविंद्र कुमार को चिट्टे की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस ने हमीरपुर से सटे सासन में दबिश देकर घर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित रविंद्र कुमार के घर से नशे को तोलने वाली दो मशीनें भी बरामद की गई हैं।

    ज्ञात हो कि गगरेट थाना पुलिस ने गांव अम्बोटा में दो युवकों को 16.12 ग्राम चिट्टे सहित सोमवार को गिरफ्तार किया था। आरोपित युवकों की पहचान हनी शर्मा निवासी झनियारी जिला हमीरपुर व दीपक अत्रि निवासी झनियारा तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई हुई थी। गिरफ्तारी के बाद जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों को थाने में ले गई तो उनके फोन पर हमीरपुर निवासी रविंद्र कुमार के लगातार मैसेज आने लगे।पुलिस को शक हुआ तो युवकों की मौजूदगी में मैसेज की बारीकी से जांच की गई। यह मैसेज नशे की खरीद-फरोख्त व लेनदेन को लेकर किए जा रहे थे। पुलिस ने इन मैसेज के आधार पर ही आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया।  पुलिस ने मैसेज करने वाले आरोपी रविंद्र कुमार को उसके घर से पकड़ लिया है। इस दौरान आरोपी के घर से नशे को तोलने वाली दो छोटी मशीनें बरामद की गई हैं। 

    पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना कि हमीरपुर निवासी रविंद्र कुमार को चिट्टे की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी रविंद्र कुमार के घर से दो नशा तौलने वाली मशीनें भी बरामद की गई है। 

  • Airport पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

    Airport पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

    पटनाः बिहार में पटना एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना मिली है। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गया है। लेकिन फिलहाल कुछ मिला नहीं है। फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से आवागमन कर रही हैं। गौर हो कि इससे पहले जुलाई 2022 में पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में यात्री ने बम होने का दावा किया था। इसके बाद फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया था। फ्लाइट को ग्राउंडेड किए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई थी। लेकिन यात्री के दावे के मुताबिक फ्लाइट से बम बरामद नहीं हुआ था। फ्लाइट को तलाशी पूरी होने के बाद अगले दिन रवाना किया गया था।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन और बस सटैंड पर लगे अमृतपाल सिंह के ईनामी पोस्टर, देखें वीडियो

    पंजाबः रेलवे स्टेशन और बस सटैंड पर लगे अमृतपाल सिंह के ईनामी पोस्टर, देखें वीडियो

    बटालाः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं आज बटाला के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अमृतपाल की तालाश को लेकर पोस्टर लगा दिए है। इसी के साथ अमृतपाल सिंह के बस स्टैंड पर पोस्टर लगाए है। अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को ईनाम रखा गया है। इसी के साथ पोस्टर में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का जिक्र किया है। पुलिस ने उक्त पोस्टर में दो मोबाइल नंबर भी जारी किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस मीडिया के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार उनकी ओर से यह पोस्टर लगाए जा रहे है। इन पोस्टरों पर जीआरपी के दो फोन नंबर 9779902151, 8288075736 दिए गए हैं। 

    बता दें कि हाल ही में कथूनगंल से पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। जिस पर एनएसए एक्ट लगाकर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान डिब्रूगढ़ जेल को रवाना होने से पहले पप्पलप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि वह चढ़दी कलां में है। 

  • पंजाब नेशनल बैंक का 129वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

    पंजाब नेशनल बैंक का 129वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत स्थित तलमेहडा बाजार के हनुमान चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को ग्राहकों एवं मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  सेवा निवृत्त उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड  (रिटायर्ड) मेजर रघुवीर सिंह डढवाल, ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान, पूर्व उप प्रधान जीवन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ  ग्राहक शामिल रहे।

     इस दौरान शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर पीएनबी शाखा तलमेहडा के अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर रघुवीर सिंह डढवाल ने बैंक के स्थापना दिवस पर वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं ग्राहकों को शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने बैंक के गौरवमई इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को हुई थी। बैंक ने अपनी स्थापना के 129 गौरवमय वर्ष पूरे कर लिए हैं ।बैंक के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक दिन है।

    बैंक पीएनबी के शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह द्वारा ग्राहकों को अच्छे सेवा देने का संकल्प लिया गया । साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों के लिए बैंक विशेष सुविधा देने को कृत संकल्प है। जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को खेती करने के लिए अधिकाधिक किसानों को केसीसी के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराए गए हैं‌। वहीं लोगों को अधिक से अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्रदान कर लोगों के जीवन को सुगम बनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएनबी शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह ,कैशियर दीपक रणौत, क्लर्क विवेक राणा दफ्तरी पार्वती देवी, पूर्व प्रधान डीहर बलदेव सिंह, पूर्व बीडीसी अशोक शर्मा, ललित साहनी ,विक्रम ठाकुर, बिंदु ,ओंकार दास शास्त्री एवं अन्य ग्राहक मौजूद रहे।

  • जालंधरः सरेआम दातर लेकर लुटेरे ने दुकानदार पर किया हमला, मालिक ने भी निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    जालंधरः सरेआम दातर लेकर लुटेरे ने दुकानदार पर किया हमला, मालिक ने भी निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में अब सरेआम लुटेरे दुकानों में घुसकर हमला करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला होशियारपुर बाईपास पर स्थित गांव शेखे के सामने ग्लोबल कॉलोनी पर स्थित दास सुपर स्टोर का मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को देर रात 9.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति लूट की नीयत से स्टोर में आता है और दुकानदार पर हमले की कोशिश करता है। इसी दौरान उक्त स्टोर के मालिक ने अपने बचाव के लिए किरपाण निकाल ली और उसका डटकर मुकाबला करने लगा। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस लुटेरे का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। 

    वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे स्टोर मालिक उक्त लुटेरे का मुकाबला कर रहा है। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बलविंदर शर्मा ने बताया कि उस दौरान वह दुकान में अकेला था। तभी एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और ईधर उधर देखने लगा। मालिक ने कहा कि उसे शक हो गया था कि उक्त व्यक्ति लूट की नीयत से आया है। इस दौरान दुकान मालिक ने टेबल के नीचे रखी हुई अपनी किरपाण निकाली और उसकी दातर के हमले से पहले किरपाण से अपना बचाव किया।

    इस दौरान उक्त लुटेरे ने उन पर दो से तीन बार दातर से हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी किरपाण से बचाव किया। उन्होंने कहा कि लुटेरे द्वारा दातर से किए गए वार से उनके काउंटर टेबल पर गहने निशान भी पड़ गए। इसके बाद उक्त लुटेरा वहां से जाता हुआ उन्हें धमकी देकर गया कि वह कल फिर आएगा। जिसके बाद दुकान मालिक और इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • हिमाचल दिवस परेड को लेकर एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्यास

    हिमाचल दिवस परेड को लेकर एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्यास

    ऊना/सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के अंतर्गत पड़ते विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों समेत अन्यों ने शहर में स्थित एस.डी. स्कूल के खेल मैदान में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाली ज़िला स्तरीय परेड को लेकर पूर्वाभ्यास किया। इस मौक़े पर एनसीसी की ओर से कमांडिंग आफ़िसर कर्नल आर.क. सैणी ( सेना मेडल ) ,  सूबेदार सुनील , हवलदार छैल सिंह मौजूद रहे।
  • पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: थाना बुल्लोवाल के प्रभारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लोगों ने कमरे में एक लड़की के साथ एसएचओ रंगेहाथ काबू किया। एसएचओ बुल्लोवाल अक्सर किराए के कमरे में नई-नई लड़कियां लेकर आता था। जिससे मकान मालिक और मोहल्ला निवासी खासे परेशान थे। पिछली रात भी एसएचओ पंकज शर्मा लड़की लेकर आया तो मोहल्ला वासियों ने उसे काबू कर लिया।

    देर रात लोगों ने पुलिस के अधिकारियों को बुलाया। डीएसपी सुरिंदर पाल, डीएसपी कुलवंत सिंह और डीएसपी ब्रिज मोहन सहित एसएचओ हरियाना नरिंदर और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को पहले लड़की को घर से निकाला और थाने ले गई। इसके करीब पौने घंटे बाद एसएचओ को कमरे से बाहर निकाला गया। मकान मालिक महिला गुरदीप कौर ने कहा कि उन्होंने एसएचओ पंकज शर्मा के खिलाफ एसएसपी को पहले ही शिकायत दे रखी है। यह अक्सर कमरे में नई-नई लड़कियों को लेकर आता है और गलत काम करता है। गुरदीप कौर ने कहा कि जब उन्होंने मोहल्ले वालों की शिकायत पर इसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें एसएचओ ने झूठे पर्चे की धमकी दी।

    महिला ने कहा कि देर सांय उन्हें मोहल्ला वासियों ने बताया कि एसएचओ लड़की लेकर आया है। परिवार के साथ घर आई तो घर के नीचे एसएचओ की गाड़ी खड़ी थी। एसएचओ का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो एसएचओ ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचित करने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बड़ी मुश्किल के साथ दरवाजा खुलवाया और लड़की को पहले बाहर निकलकर कर थाने में भिजवाया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने कहा कि परिवार ने बताया कि एसएचओ अंदर से कुंडी नहीं खोल रहे हैं और लड़की अंदर आई हुई है। परिवार को शिकायत देने के लिए कहा है। डीएसपी ने कहा कि उनका फोन भी एसएचओ ने नहीं उठाया। लड़की के साथ क्या संबंध हैं ये जांच में पता चलेगा।