जालंधरः शहरवासी और दुकानदारों ने पोस्टर लगाकर किया चुनावों का बायकाट, देखें तस्वीरें

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनावों को लेकर जहां सियासी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हुई है। वहीं जालंधर के आदमपुर के लोगों में सियासी पार्टियों के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। इस दौरान शहर निवासी और दुकानदारों ने पोस्टर भी लगाए है, जिसमें उन्होंने चुनावों का बायकाट कर दिया है। 

दरअसल, जालंधर-आदमपुर के अधीन आते फ्लाइओवर का काम पिछले 7 सालों से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके चलते शहर निवासियों और दुकानदारों में रोष देखने को मिल रहा है। इसी के तहत उन्होंने शहर में चुनावों का बायकाट करने के पोस्टर लगा दिए है। बता दें कि जालंधर में संसदीय उपचुनाव से पहले डीसी जसप्रीत सिंह ने फ्लाइओवर को लेकर दौरा भी किया था।  

इस दौरान जिला प्रशासन ने आदमपुर में लंबित फ्लाईओवर के काम के त्वरित समाधान के लिए जोर देने के लिए कहा था। डीसी जसप्रीत सिंह ने इस दौरान कहा था कि आदमपुर फ्लाईओवर का काम ठप होने से राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई, जिसे बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *