Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 13 वर्षीय नाबालिग कत्ल केस मामले में आरोपी रिंपी की पत्नी का विरोध, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

Jalandhar News: 13 वर्षीय नाबालिग कत्ल केस मामले में आरोपी रिंपी की पत्नी का विरोध, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 13 वर्षीय नाबालिग कत्ल केस मामले में आरोपी रिंपी की पत्नी का विरोध, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

महिला ने कार से कुत्ते को उतारा मौत के घाट

जालंधर, ENS: पारस स्टेट में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी की पत्नी देर रात अपने घर सामान लेने पहुंची। इस दौरान इलाका निवासियों ने उसका विरोध किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। निवासियों ने महिला से मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा, जिस पर वह उनसे उलझ पड़ी। हंगामे के बीच महिला अपने परिवार के साथ कार में भागते समय एक कुत्ते को टक्कर मार गई। इस हादसे में कुत्ते की मौत हो गई। वहीं इलाके के लोगों ने कहां कि आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी की पत्नी अपने परिवार के साथ घर से सामान लेने के लिए आई तो लोगों ने विरोध किया। विरोध के दौरान के दौरान उन्होंने घर से सामान निकाल लिया और इलाके के लोगों से कहना शुरू कर दिया कि जो कुछ हो गया उसे भूल जाऊं। वहीं परिवार ने कहा कि उनकी बेटी इस दुनिया से चली गई यह भूलने की बात नहीं है, इसके बाद लोगों ने उनका विरोध करना शुरू किया तो कार में भागते समय वह कुत्ते को टक्कर मार गए और इस हादसे में जान चली गई। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र ने कहा कि परिवार के पास हाई कोर्ट के आदेश थे, जिसकी पालना करते हुए उन्होंने घर की चाबी परिवार को दी थी। परिवार इलाके में पहुँचा तो उन्हें सूचना मिली कि हंगामा हो रहा है, जिसके बाद कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुँचे है, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे और माहौल को शांत करवाया। बता दे कि जालंधर बेस्ट के इलाके पारस स्टेट में नाबालिग अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी तो सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी ने उसका गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया था। कोई पता न चलने पर सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद हुई थी तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here