Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: British Olivia School की राजवी ने 12वीं कक्षा में किया टॉप, परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

Jalandhar News: British Olivia School की राजवी ने 12वीं कक्षा में किया टॉप, परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: British Olivia School की राजवी ने 12वीं कक्षा में किया टॉप, परिवार में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणामों में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष रामामंडी की रहने वाली 12वीं की मेडिकल साइंस की छात्रा राजवी 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 12 वीं के नतीजे जारी होने के बाद राजवी के परिवार में खुशी का माहौल है। राजवी ने स्कूल में टॉप किया है। वहीं स्कूल की प्रिंसीपल सहित टीचर्स भी बच्चों को जारी नतीजों से काफी खुश दिखाई दिए।

राजवी की माता मोनिका ने कहा कि बेटी शुरू से पढ़ाई में होशियार है। 10वीं के बाद से वह पढ़ाई के लिए नोट्स तैयार करती रही। देर रात 2 बजे तक पढ़ाई करने के बाद सुबह 5 बजे दोबारा से पढ़ाई करने लग जाती थी। बच्ची की मेहनत सफल होने से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी का डॉक्टर बनने का सपना है। स्कूल में आशिमा ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्वी ने 95% से द्वितीय, सर्वजोत सिंह जोहल ने 93.5% तृतीया स्थान, मिकांश ने 91.5%,लवलीन वर्मा ने 91.1%, दिया ने 91%, राजवी ने 91% अंक, निहारिका ने 90.4% ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में अभिभावकों की बधाइयों की झड़ी लग गई। अनेक अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन और टीचर्स को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की तथा विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण की सराहना की। चेयरमैन विजय मैनी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से भी सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों और आधुनिक संसाधनों का निरंतर विस्तार कर रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here