Blog

  • पीएनबी आरसेटी ऊना में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

    पीएनबी आरसेटी ऊना में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने किया। यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से आए अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई है।

    मनोज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क प्रशिक्षण का यह पहला बैच ऊना से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण कार्य क्षेत्र में दक्षता और गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की एक सशक्त श्रृंखला तैयार करना है। यह प्रशिक्षण “डोमेन स्किल ट्रेनर एंड सर्टिफिकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त होगी, जिसके पश्चात वे प्रदेश ही नहीं, देशभर में मेसनरी क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के पात्र होंगे।

    राज्य नियंत्रक आरसेटीज़, हिमाचल प्रदेश डॉ. अंबिका साहू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया जाएगा। डॉ. साहू ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश को कुल 1150 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 10 आरसेटी संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक को 150 प्रशिक्षु तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। सफल प्रतिभागियों को रूरल मेसन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में पैनल में शामिल किया जाएगा।

    मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव सक्सेना ने बताया कि पीएनबी आरसेटी ऊना की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। अब तक यहां 64 प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से 372 बैचों में 9845 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें से 2694 अभ्यर्थियों ने बैंकिंग सहायता से तथा 3569 ने बिना क्रेडिट लिंक के स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है। संस्थान लगभग 70 प्रतिशत सेटलमेंट रेशो बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि आरसेटी की विशेषता यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का दो वर्षों तक फॉलो-अप किया जाता है, ताकि उन्हें अपने व्यवसाय की स्थापना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    इस अवसर पर आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर कुमार, डीडीएम नाबार्ड ऊना सबीना राजवंशी, डीपीएम ऊना ज्योति शर्मा, एफएलसी आरबीआई ऊना आर.के. डोगरा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पीएनबी आरसेटी आकाश भारद्वाज, नगर निगम ऊना से मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: विवादों में आई कांग्रेस की महिला जिला प्रधान, केस दर्ज

    Punjab News: विवादों में आई कांग्रेस की महिला जिला प्रधान, केस दर्ज

    अबोहरः पंजाब कांग्रेस की महिला की जिला प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पति ने महिला प्रधान पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने सीतो रोड निवासी महिला नेता कविता सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कविता सोलंकी ने पति के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल किया है।

    कहा जा रहा हैकि बिजली बोर्ड के रिटायर्ड एसडीओ शाम लाल के साथ उनकी पत्नी कांग्रेस की महिला जिला प्रधान कविता सोलंकी ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शाम लाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पति को पीटने वाली कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज होने के बाद मामला शहर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। घायल पति शाम लाल ने पत्नी कवित सोलंकी पर उनकी सारी संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है।

    घायल शाम लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी कविता सोलंकी ने उसकी सारी धन संपत्ति हड़प ली। उसने मकान और गैस एजेंसी भी अपने नाम करवा ली और वह आए दिन उससे झगड़ा करती है। उन्होंने बताया कि उनका यह मामला अदालत में विचाराधीन है। उसकी पत्नी ने घर में उसका रहना मुश्किल कर दिया है। गत दिवस जब वह घर में ताला लगाकर जा रही थी जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने कोई नुकीली वस्तु उसके हाथ में मारी। जिससे उनके हाथ में गभीर चोट आई है।

  • Punjab News: 14 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 14 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 14 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं। देखें लिस्ट

  • हरियाणा में अधिकारी-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं के संबंध में जारी हुए नए दिशा-निर्देश

    हरियाणा में अधिकारी-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं के संबंध में जारी हुए नए दिशा-निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के वित्त विभाग ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और पूर्व में सभी आदेशों को निरस्त समझा जाएगा।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा जारी ये दिशा-निर्देश ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ एवं ‘डी’ के सरकारी कर्मचारियों के साथ ही हरियाणा से जुड़े अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू होंगे।

    वित्त विभाग (एफ.आर. शाखा) इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की सिफारिश पर अनुमोदन प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की विदेश यात्राओं के संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि अब वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।

    सरकारी खर्च पर की जाने वाली आधिकारिक विदेश यात्राओं के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक आधिकारिक और एक निजी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। दोनों यात्राओं की कुल अवधि तीन सप्ताह से अधिक नहीं होगी। प्रस्तावों को संबंधित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित ‘चेक-लिस्ट’ के साथ मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त कर वित्त विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि विदेश यात्रा भत्ता हेतु बजट का पर्याप्त प्रावधान उपलब्ध है।

    व्यक्तिगत कारणों से स्वयं के व्यय पर विदेश यात्रा के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में केवल एक निजी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इस स्थिति में उस देश का नाम अनुमोदन पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा, जहां की यात्रा की जानी है। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध अपराध से जुड़ा कोई मामला लंबित है या मुख्य दंड हेतु आरोप पत्र जारी किया गया है, तो ऐसे मामलों में अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि निजी यात्रा का खर्च विभाग से जुड़ी किसी निजी संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है तो अनुमति नहीं दी जाएगी।

    किसी भी परिस्थिति में विदेश यात्रा के लिए एक्स-पोस्ट फैक्टो अप्रूवल प्रदान नहीं की जाएगी। बिना पूर्व अनुमति के विदेश जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, विदेश में रहने के दौरान अधिकारी-कर्मचारी को बिना पूर्व स्वीकृति किसी भी प्रकार का कार्य (नौकरी) करने या निर्धारित अवधि से अधिक रुकने की अनुमति नहीं होगी।

    जहां कार्यभार सौंपने या ग्रहण करने की व्यवस्था लागू है, वहाँ अधिकारी-कर्मचारी को विदेश जाने से पूर्व अपना कार्यभार अपने वैकल्पिक अधिकारी-कर्मचारी को सौंपना होगा। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विभाग द्वारा हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के अंतर्गत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    वित्त विभाग ने साफ किया है कि इन दिशा-निर्देशों की व्याख्या, संशोधन या इनमें का अधिकार केवल वित्त विभाग (एफ.आर. शाखा) के पास रहेगा।

  • सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को प्राइवेट आयुष अस्पतालों में दी जा रही इलाज की सुविधा

    सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को प्राइवेट आयुष अस्पतालों में दी जा रही इलाज की सुविधा

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए काफी सुविधाएं दे रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा कई प्राइवेट अस्पतालों को भी इम्पैनल्ड किया है ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी अस्पताल में इलाज करवा सकें। कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने कई प्राइवेट आयुष अस्पतालों को भी इम्पैनल्ड किया है। इस दिशा में कदम उठाते हुए विभाग ने दो और आयुष अस्पतालों को इम्पैनल्ड कर दिया है जिससे संख्या बढ़कर अब करीब एक दर्जन हो गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से झज्जर जिला में आयुष अस्पताल “संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर” , खेड़ी तालुका , पटौदा तथा हिसार जिला के बरवाला में स्थित “वेदामृता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड” को इम्पैनल्ड किया है। हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स तथा उनके आश्रित अब इन प्राइवेट आयुष अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित बीमारियों की जांच एवं ईलाज करवा कर इन अस्पतालों के मेडिकल बिल पास करवा सकेंगे।

    हरियाणा आयुष निदेशालय के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन इम्पैनल्ड प्राइवेट आयुष अस्पताल के स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी किसी भी शिकायत के मामले में आयुष विभाग से संपर्क करेगा।

    उन्होंने इम्पैनल्ड अस्पतालों की शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी आपात स्थिति/आपदा/मरीजों की अधिकता की स्थिति में इम्पैनल्ड अस्पताल आवश्यकतानुसार अपनी एम्बुलेंस, आईसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड बेड आदि साझा करने के लिए सहमत होंगे।

    उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी वैधानिक नियमों/दिशानिर्देशों/अधिनियमों/अधिसूचनाओं का इम्पैनल्ड प्राइवेट आयुष अस्पताल द्वारा पालन किया जाएगा। उपर्युक्त एनएबीएच मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल मान्यता प्रमाणपत्र की वैधता के अधीन तीन वर्षों की अवधि के लिए इम्पैनल्ड रहेगा। इसके बाद अस्पताल को नए दोबारा से आवेदन करना होगा।

  • Jalandhar News: Property Dealer और Sanitary व्यापारी में सरेआम चले थप्पड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Property Dealer और Sanitary व्यापारी में सरेआम चले थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी व्यापारी में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया दोनों ने सरेआम एक-दूसरे के थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। दोनों में जमकर बरसाए गए थप्पड़ों का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना में एक व्यक्ति की पगड़ी उतर कर गिर जाती है। कुछ समय तक विवाद इसी तरह चलता रहा, जिसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करके झगड़ा रुकवाया। इस दौरान सैनिटरी व्यापारी विशाल गुप्ता ने बताया कि वह दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान अचानक प्रापर्टी डीलर ने आकर उस पर अटैक कर दिया। गुप्ता का कहना है कि इससे पहले उन दोनों ने करवाचौथ वाले दिन से जुबानी जंग चल रही है। प्रापर्टी डीलर ये कहकर विवाद कर रहा था कि उसने उससे पैसे लेने हैं, लेकिन वह पैसों के लेन-देन का मसला पहले सुलझा चुके हैं। बताया जा रहा हैकि इस घटना को लेकर अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
  • कांग्रेस नेता ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की

    कांग्रेस नेता ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज शिमला में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लड़भड़ोल में सीबीएसई स्कूल खोलने की मांग रखी।

    मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। जीवन ठाकुर ने इस अवसर पर अपने क्षेत्र के महिला मंडल टिक्करू की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11,000 रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा में जरूरतमंदों की सहायता करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।

  • गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली 7 लोगों की जान

    गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली 7 लोगों की जान

    टोक्योः जापान में बीते 6 महीनों में भालुओं के हमले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई हैं और इसमें 108 लोग जख्मी हुए हैं। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि यहां पर मानव का पर्यावरणीय संतुलन में हस्तक्षेप बढ़ गया है।

    देश के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, जापान ने वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक भालू के हमलों से सात मौतों की पुष्टि की है। यहां वित्तीय वर्ष अप्रैल में शुरू होता है। भालुओं के हमले में साल 2023 में छह लोगों की जान गयी थी लेकिन इस साल छह महीने में यही रिकार्ड टूट गया है।

  • Punjab News: Hyundai Car और 3 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Hyundai Car और 3 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो अफीम और एक हुंडई वेन्यू गाड़ी बरामद की है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देश और डीजीपी पंजाब के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ की टीम इंस्पेक्टर वरुण कुमार और एसआई बलविंदर सिंह की अगुवाई में गश्त के दौरान एक खास मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने केवल सिंह और अर्शदीप सिंह उर्फ आशू, निवासी कुलाड़ जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी गाड़ी PB-55-E-5513 हुंडई वेन्यू में अफीम लेकर घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और दोनों को काबू कर लिया।

    छानबीन के दौरान गाड़ी से 3 किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ में नशा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

  • बस हादसे के बाद एक्शन में आया प्रशासन, 40 बसों पर हुई कार्रवाई

    बस हादसे के बाद एक्शन में आया प्रशासन, 40 बसों पर हुई कार्रवाई

    जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर में हुए दर्दनाक बर्निंग बस हादसे के बाद जोधपुर परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया। हादसे के बाद जोधपुर आरटीओ टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 40 बसों के चालान काटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस मालिकों पर 10 से 30 हजार रुपये तक के चालान किए गए, जबकि कई बसों को सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    बताया जा रहा हैकि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर आनन फानन में ट्रेवल्स कंपनियों ने अपनी बसों को बंद कर दिया है। जिसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जोधपुर आरटीओ में 6 कोच या साढ़े तेरह मीटर से बड़ी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नियमों के तहत नहीं किया जाता। ऐसे में कई वाहन मालिक अपनी बसों का रजिस्ट्रेशन अन्य जिलों जैसे चित्तौड़गढ़ आदि में करवाते हैं। हादसे में शामिल बस का रजिस्ट्रेशन भी चित्तौड़ से कराया गया था।

    परिवहन विभाग ने बताया कि सभी बसों में फायर सेफ्टी उपकरण और ग्लास तोड़ने के हैमर तो हैं, लेकिन आपात द्वार तय मानक के अनुसार नहीं हैं, जो गंभीर सुरक्षा कमी है। इसी मुद्दे पर ट्रेवल्स एसोसिएशन की बैठक कल दोपहर बुलाई गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि मानक के विपरीत चलने वाली बसों पर रूट स्तर पर कड़ी कार्रवाई तय है। सरकार हादसे के बाद फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।