Blog

  • ऊना जिले में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के क्षेत्र कार्य शुरू, उपायुक्त ने नागरिकों से सहयोग का किया आह्वान

    ऊना जिले में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के क्षेत्र कार्य शुरू, उपायुक्त ने नागरिकों से सहयोग का किया आह्वान

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी नागरिकों से राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सहयोग से राज्य में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर यह सर्वेक्षण कार्य कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जिला ऊना में विभाग के प्रगणक सितम्बर, 2025 से टैब एप्लीकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। यह कार्य चयनित गांवों और शहरी वार्डों में किया जा रहा है। सर्वेक्षण के माध्यम से जुटाई जा रही सूचनाओं से नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का यथार्थ आंकलन किया जाएगा, जो सरकार की विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

    उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अपील की कि लोग सर्वेक्षण कर्मियों को सही, सटीक और वास्तविक जानकारी प्रदान करें, ताकि जिला ऊना में यह कार्य सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।

    उन्होंने सभी नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में क्षेत्रीय कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण जिला और राज्य स्तर पर योजनाओं के निर्माण तथा जनजीवन के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • World Food Day 2025: भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं ये 5 पकवान

    World Food Day 2025: भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं ये 5 पकवान

    नई दिल्ली: खाना सभी की पहली जरुरत होता है। भारत में कई तरह के व्यंजन हैं जिनको सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग काफी पसंद करते हैं। खाने के महत्व को दुनियाभर में समझाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। वैसे तो भारत के खाने का रंग और स्वाद दोनों ही अलग है। फिर चाहे गुजरात का ढोकला, अमृतसर के नान, हैदराबाद की बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा भारत के हर कोने में आपको कई तरह के फ्लेवर और जायके मिल जाएंगे। वर्ल्ड फूड डे के खास दिन पर आपको 5 ऐसे फूड बताते हैं जिन्हें लोग विदेश में भी बहुत पसंद करते हैं।

    बिरयानी

    इसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लंबे-लंबे चावल और मसाले की खुशबू इसे एक क्लासिक इंडियन डिश बनाती है। भारत में जहां हैदराबाद और मुरादाबादी बिरयानी सबसे मशहूर है। इसके अलावा गल्फ देशों और यूरोप में भी इसको लोग बड़े शौक के साथ खाते हैं।

    मसाला चाय

    भारत में कई लोग ऐसे हैं जिनकी सुबह की शुरुआत मसाला चाय के साथ होती है परंतु इसका स्वाद विदेशों में भी लोगों को दीवाना बना रहा है। अमेरिका और यूरोप में लोग इसको लाटे चाय के नाम से पसंद करते हैं। ऐसे में अब चाय विदेशों की संस्कृति का स्वाद भी बन रही है।

    बटर चिकन

    उत्तर भारत की मशहूर डिश बटर चिकन न सिर्फ भारत में बल्कि इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों में भी लोगों की पहली पसंद बन गया है। क्रीमी और बटर फ्लेवर वाला यह नॉनवेज डिश अपने स्वाद और माइल्ड मसालों के कारण हर जगह पसंद की जा रही है।

    दाल तड़का और नान

    विदेश के भारतीय रेस्टोरेंट में दाल तड़का और नान का कॉम्बो भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। विदेशों में यह डिश सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाती है। गर्मा-गर्म दाल और बटर नान सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर लोग इंडियन सोल फूड के तौर पर मशहूर हो चुका है।

    समोसा

    भारत का प्रिय स्ट्रीट फूड समोसा भी विदेशों में बहुत पसंद किया जाता है। आलू और मसाले से भरा यह कुरकुरा स्नैक्स शाम को चाय के साथ सभी बहुत पसंद करते हैं। अब समोसा सिर्फ भारत ही नहीं कनाडा, यूके और अमेरिका तक पहुंच चुका है। इन देशों में समोसे को इंडियन स्नैक्स के तौर पर पहचाना जाता है।  
  • Himachal News: राज संधू के एस.सी.मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनने से खुशी की लहर

    Himachal News: राज संधू के एस.सी.मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनने से खुशी की लहर

    पूरी ईमानदारी से  निभाउंगा जिम्मेदारी – राज संधू

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा दून मण्डल बददी के अनुसूचित जाति मोर्चा का राज कुमार संधू को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। राज संधू के मण्डल अध्यक्ष बनने से हल्के में खुशी की लहर है। वही राज संधू ने आज से ही सगठन की मजबूती और मण्डल कार्यकारिणी बनाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी है। राज संधू ने इस अवसर पर बताया कि मिशन 2027 के सगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जायेगा। केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

    राज संधू ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कहा कि सगठन ने जो मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर  प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल , प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ  ,सांसद सुरेश कश्यप ,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ,जिला अध्यक्ष रत्तन सिंह पाल  ,पूर्व विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक मैडम विनोद चंदेल ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अमर संधू,मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता और अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।राज संधू ने भाजपा के नेतृत्व और मण्डल के साथ मिलकर शीघ्र ही मण्डल  कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। हल्के के जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी मेम्बरों,पंचायत प्रधानों,उपप्रधानो, पंचों, महिला मंडलों,युवक मंडलों,ट्रस्टों, उद्योग संगठनों और अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने राज संधू की नियुक्ति का स्वागत किया। तथा कहा कि इन नियुक्ति से सगठन को बहुत मजबूती मिलेगी।राज संधू इससे पहले भी कई अहम अहोदों पर पार्टी की सेवा कर चुके है। और पूर्व विधायक परमजीत सिंह के बहुत ही खासमखास माने जाते है और अब नगर निगम के चुनावों में भी अहम रोल अदा कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

  • आशा वर्करों ने अपनी मांगो को लेकर विधायक व बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

    आशा वर्करों ने अपनी मांगो को लेकर विधायक व बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

    बैठक करके अपनी समस्याओं का रोना रोया, बोले सरकारें सुनती ही नहीं

    बद्दी: आशा वर्करों की विभिन्न मुददों को लेकर आज बददी में एक हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में उनकी मांगों की अनदेखी को लेकर गहन चिंता प्रकट की गई। बैठक के बाद जिला आशा वर्कर संघ की बददी इकाई की अध्यक्ष दया ठाकुर की अगुवाई में दून के विधायक रामकुमार चौधरी और खंड चिकित्सका अधिकारी बददी को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होने बताया हमारी इंसेटिव और सैलरी 2-3 महीने तक नहीं मिलती, यह हेड ऑफिस व विभाग से तुरंत मिलनी चाहिए। आशा वर्करों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के जांच (चेकअप) का दस्तावेजीकरण, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से भेजा जाता है, उसमें देरी होती है।

    उपाध्यक्ष सीमा देवी, महासचिव सुमन देवी व कार्यकारिणी सदस्य मनीषा देवी, संध्या कुमार ने कहा की गर्भवती महिलाओं को तीसरे महीने तक अस्पताल ले जाने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन उसके बावजूद इंसेंटिव समय पर नहीं मिलता। उन्होंने यह भी शिकायत की कि सरकारी अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी का इंसेंटिव तो मिल जाता है, लेकिन चंडीगढ़ में होने वाली डिलीवरी का भुगताeन नहीं होता। आशा वर्करों ने मांग की कि संस्थागत डिलीवरी का पूरा इंसेंटिव विभाग की ओर से दिया जाए। केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली 2000 रुपये की सहायता राशि भी कई बार देर से दी जाती है। बच्चों के टीकाकरण (एमएमआर-डीपीटी आदि) के कार्य में भी देरी और भुगतान की समस्या है।

    उन्होंने बताया कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों गतिविधियां पूरी करती हैं, लेकिन जब तक डेटा बददी अस्पताल को नहीं भेजा जाता, मोबाइल ऐप में ही सेव रह जाता है और भुगतान अटक जाता है। आशा वर्करों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 3-4 महीनों की स्वास्थ्य रिपोर्ट्स पूरी नहीं हुई हैं, और इस आधार पर उनका इंसेंटिव काटा जा रहा है। उन्होंने विभाग से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। आशा वर्करों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। वहीं दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने आशा वर्कर की समस्याएं ध्यान से सुनी और कहा कि इन मुददों को मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा ताकि इस उचित कार्यवाही हो सके।

  • एक बार फिर हुई Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    एक बार फिर हुई Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग की गई है। इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग की जा चुकी है। इसका अर्थ है कि आज की घटना के साथ कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से हुई फायरिंग का वीडियो भी सामने आई है। कैफे पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली है।

    वीडियो भी आया सामने

    फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निशाना बनाने वाले शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स ने लगातार तीन राउंड में फायरिंग की है।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल ली जिम्मेदारी

    इससे जुड़ी पोस्ट गैंग से सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि – ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह आज जो कैप्स कैफे में तीन बार फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी मैं कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं हमारी आम जनता से कोई भी दुश्मनी नहीं है जिनसे हमारा झगड़ा है वो हमसे दूर रहें’। आगे उन्होंने लिखा कि – ‘जो लोग अवैध काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं वो भी तैयार रहें गोली कहीं से भी आ सकती है वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह’।
  • Himachal News: कुटलैहड़ के विधायक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जाना मरीजों कुशलक्षेम

    Himachal News: कुटलैहड़ के विधायक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जाना मरीजों कुशलक्षेम

    बोले, हर मरीज को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,उस पर राज्य सरकार कर रही कार्य

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती अपने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के अस्वस्थ चल रहे नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक मरीज से उनकी तबीयत और उपचार की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक का मौलिक अधिकार हैं और प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को उपचार के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य स्टाफ को यह निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के परिवारों को आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

    विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया और विभिन्न वार्डों, आपातकालीन कक्ष तथा दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, और मरीजों के लिए आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और संवेदनशीलता दोनों आवश्यक हैं, ताकि मरीजों को न केवल उपचार मिले बल्कि मानवीय दृष्टिकोण भी महसूस हो। इस मौके पर अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • Jalandhar News:एक्शन में आया प्रशासन, Rimpi Immigration का किया लाइसेंस रद्द

    Jalandhar News:एक्शन में आया प्रशासन, Rimpi Immigration का किया लाइसेंस रद्द

    जालंधर, ENS: Rimpi Immigration के खिलाफ अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट – कम -अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने सख्त एक्शन लिया है। अमनिंदर कौर ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा 6(1)(ई) के प्रावधानों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए Rimpi Immigration का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

    आदेशों में कहा गया हैकि रविंदरपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी 47, 48, 49, राजा गार्डन, कपूरथला रोड की फर्म मेसर्स रिम्पीज़ इमिग्रेशन, जो एन.एम.-210, सर्कुलर रोड, जालंधर में स्थित है। उनका लाइसेंस नंबर 596/ए.एल.सी.4/एल.ए./एफ.एन.-753 को रद्द किया जाता है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक्ट/नियमों के तहत उक्त व्यक्ति या इसकी फर्म के खिलाफ कोई शिकायत आदि के लिए उक्त लाइसेंसधारी हर तरह से जिम्मेदार होने के साथ-साथ इसकी भरपाई के लिए भी जिम्मेदार होगा। दूसरी ओर रिंपी इमीग्रेशन के संचालक ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लेते हुए लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी दी थी।

  • Himachal News: मैडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी, मिली नशीली दवाएं, मामला दर्ज

    Himachal News: मैडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी, मिली नशीली दवाएं, मामला दर्ज

     ऊना/सुशील पंडित:पुलिस को हरोली क्षेत्र में मैडीकल नशा बेचे जाने की सुचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर एसपी अमित यादव के दिशा-निर्देश पर डीएसपी हरोली मोहन रावत की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मैडिकल स्टोर पर छापा मारकर 91 नशीली गोलियां बरामद की हैं और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ पुलिस थाना टाहलीवाल रिंकू ने पुलिस टीम व ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम को साथ लेकर गुरपलाह वाथू में के के मैडिकल स्टोर में छापा मारा। तो चैकिंग के दौरान मैडीकल स्टोर के अन्दर वने दवाईयों के रैक मे रखी कफ सिरप दवाई के कार्टन के अन्दर छुपाकर रखी ट्रामाडोल (TRASEE-100 SR) गोलीयों के 8X10=80, 1X6=6, 1X5=5 पत्ते कुल 91 गोलियां वरामद हुईं ।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि के के मैडिकल स्टोर के मालिक चन्द्र शेखर निवासी गांव गोंदपुर वुल्ला तह0 हरोली जिला ऊना के खिलाफ थाना टाहलीवाल में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजिंदर गुप्ता बनें राज्यसभा सदस्य

    Punjab News: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजिंदर गुप्ता बनें राज्यसभा सदस्य

    चंडीगढ़ः आप पार्टी के द्वारा नामांकित किए गए राजिंदर गुप्ता को निर्विरोध राजसभा का सदस्य चुना गया है। उनकी पत्नी मधुबाला ने अपना नाम वापिस ले लिया था जिसके बाद राजिंदर गुप्ता ही अकेले उम्मीदवार रह गए थे। अब बिना मुकाबले के उन्हें राज्यसभा का सदस्य चुना गया है। बता दें कि राजिंदर गुप्ता इस चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। आज उम्मीदवारी वापिस लेने का आखिरी दिन था। ऐसे में चुनाव आयोग के द्वारा राजिंदर गुप्ता को बिना मुकाबले के विजेता घोषित किया गया है। बता दें कि वर्तमान विधायक संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीठ खाली हो गई थी।

    ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नामांकित किया था। 2007 से 2025 तक पंजाब में किसी भी पार्टी के सत्ता में रहने के बावजूद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहा। प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के दौरान 2007 से 2017 तक, पद्मश्री गुप्ता ने योजना बोर्ड के चेयरमैन के रूप में सेवा निभाई। 2017 में सरकार बदली।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने पर पद्मश्री गुप्ता का दर्जा नहीं बदला। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढ़े 5 साल बाद इस्तीफा देने पर चरणजीत सिंह ने 111 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने के बाद, गुप्ता के पास अभी भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहा। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद, आम आदमी पार्टी ने 2022 में सरकार बनाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता को आर्थिक नीति और योजना बोर्ड का उप-चेयरमैन नियुक्त किया।

  • Haryana News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, कही ये बातें, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, कही ये बातें, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने आज सेक्टर-2 में स्थित कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों की जांच और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का यह उद्देश्य है कि महिलाओं के जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्ण और समान भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

    इस दौरान उन्होंने आयोग के सामने प्रस्तुत महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों और आयोग के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय आयोग के पास 30 से 35 एनआरआई से जुड़े हुए मामले हैं। ऐसे में पुलिस, दूतावास और विदेश मंत्रालय के जरिए से हम पीड़ित महिलाओं को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।

    विश्व विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। अब तक आयोग के द्वारा इस दिशा में 100 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा कार्यस्थलों पर भी महिलाओं को पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

    आयोग के द्वारा न सिर्फ महिलाओं से जुड़े मुद्दों का अध्ययन किया जा रहा है बल्कि उनकी कानूनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य भी किया जा रहा है। महिलाओं के अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच की जाती है। संवैधानिक और कानूनी उल्लंघनों का समाधान करता है और महिलाओं को उनके परिवार और समुदाय में आने वाली दिक्कतों से राहत दिलवाने का प्रयास करता है।

    महिलाओं को जो भी मुद्दे प्रभावित करते हैं आयोग के द्वारा उनका संज्ञान लिया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उनके साथ कोई भी उत्पीड़न या फिर भेदभाव न हो। किसी महिला के द्वारा या किसी पुरुष के द्वारा एक-दूसरे को प्रताड़ित करना, हनी ट्रेप, फर्जी शादी, ब्लैकमेलिंग जैसे मामले सबसे ज्यादा गुरुग्राम में आ रहे हैं।

    इस मामले में गुरुग्राम हब बन रहा है। 30 से 35 मामले एनआरआई शादी विवाद के रिपोर्ट हो चुके हैं। यह भी सामने आया है कि कई डंकी रुट के जरिए विदेश चले जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करीबन 60% मामले ऐसे हैं जिनमें घर टूटने का कारण लिव इन रिलेशनशिप है। महिला आयोग के पास जितने भी मामले रिपोर्ट हुए हैं उसमें कुल 12 से 13 हजार मामले अनुमानित तौर पर 60% लिव इन रिलेशनशिप के हैं।