Blog

  • Punjab News: AAP Party को झटका, ये नेता आज BJP में होगा शामिल

    Punjab News: AAP Party को झटका, ये नेता आज BJP में होगा शामिल

    अमृतसरः तरनतारन में होने वाले उप विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। वहीं विधानसभा हलका राजासांसी से आप पार्टी के नेता बलदेव सिंह मियादियां आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह को भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा पार्टी में शामिल कराएंगे। उनके भाजपा में शामिल होने की पुष्टि पार्टी के देहाती प्रधान अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने की है।

    इस मौके के लिए लोपोके के शाह रिसॉर्ट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बता दें कि मियादियां के पास आप पार्टी के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां थीं और 2022 में वे इसी हलके से पार्टी के उम्मीदवार भी रहे थे। मियादियां पिछले कुछ समय से आप पार्टी से नाराज चल रहे थे।

    इस हलके में पार्टी हाईकमान ने सोनिया मान को इंचार्ज नियुक्त किया था, जिसने अपनी गतिविधियों को काफी तेज कर दिया। इसके बाद मियादियां को नजरअंदाज किया जाने लगा, जिससे उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद मियादियां को 2027 विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार बनाने की संभावना भी है।

  • Punjab News: Parking को लेकर विवाद में हथियारों से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Parking को लेकर विवाद में हथियारों से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर सुजानपुर के पास पड़ते डाउनटाउन के बाहर गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद में तेजधार हथियारो से हमला करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएसपी ने बताया कि डाउनटाउन के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर लड़ाई 14 अक्तूबर को झगड़ा हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे के अंदर-अंदर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को काबू कर लिया, फिलहाल दो अभी भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें जल्द ही काबू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि घटना रात 10 बजे की थी। जिसमें कुछ अज्ञात हमलावर 2 लोगों पर हथियारों से हमला कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसएचओ मौके पर पहुंचे और केस दर्ज किया। 24 घंटे में मुख्य आरोपी युवराज को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसके 4 अन्य साथियों की भी पहचान की। जिसके बाद 2 आरोपी संजय और गुल्लू को भी गिरफ्तार किया गया। इनके 2 साथी रहते है उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: 2 लोगों ने स्कूटी सवार युवकों पर धारदार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: 2 लोगों ने स्कूटी सवार युवकों पर धारदार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    फरीदकोटः कुछ स्कूटी सवार युवकों पर 2 लोगों द्वारा धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में दोनों स्कूटी सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीते दिनों जिम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की कोशिश में हमला कर दिया। वहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह लूट की वारदात थी यां कोई पुरानी रंजिश।

    इस संबंध में लड़कों के अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे जिम से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे 2 लोग जिनके मुंह बंधे हुए थे और जिनके पास तलवार के अलावा बेस बैट भी था, उनके बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें मारने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।

    उधर, डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सीसीटीवी उनके संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें पुलिस ने तलब कर लिया है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिम के दौरान 2 पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

  • फर्जी बर्थडे पार्टी में बुलाकर किया दोस्त का कत्ल, 6 फीट गहरे गड्ढे में दबाया शव

    फर्जी बर्थडे पार्टी में बुलाकर किया दोस्त का कत्ल, 6 फीट गहरे गड्ढे में दबाया शव

    अजमेरः राजस्थान के अजमेर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फर्जी बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्त को बुलाकर उसका बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। इसके बाद व्यक्ति का शव 6 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने जमीनी विवाद को लेकर कत्ल किया था। पुलिस जांच में इसका खुलासा खुद आरोपी ने किया है। पुलिस हत्या के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्याकर शव को छिपाने के लिए उसे 6 फीट गहरे गड्डे में इसलिए दफनाया था, ताकि किसी को इसकी भनक ना लग सके।

    अजमेर पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लेखराज नामक व्यक्ति को एक नकली जन्मदिन की पार्टी में फुसलाकर बुलाया। यहां आने के बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं, हत्या के राज को छिपाने के लिए उसे 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। यही नहीं शव से कोई गंध नहीं आए इसके लिए शव के साथ नमक की बोरियां भी रख दी थी। अजमेर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि पुलिस ने एक लड़के से लापता होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की थी, जिसके पिता लेखराज लापता हो गए थे।

    एएसपी जांगिड़ ने बताया, “14 तारीख को एक लड़के के बारे में सूचना मिली थी, जिसके पिता लेखराज एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद लापता हो गए थे। लेखराज की लावारिस मोटरसाइकिल मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि लेखराज, श्याम सिंह रावत द्वारा आयोजित एक नकली जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था, जिसके साथ उसका जमीनी विवाद था।”

    एएसपी जांगिड़ ने बताया कि लेखराज को पार्टी में फुसलाकर बुलाया गया, उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव कोटा के पास 6 से 7 फीट गहरे गड्ढे में मिला, जहां गंध छिपाने के लिए नमक की बोरियां रखी हुई थीं। उन्होंने कहा कि उत्तरी सर्कल की पूरी टीम के व्यापक प्रयासों के बाद, पुलिस ने शव बरामद किया है और आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: Singer Rajveer Jawanda की आज होगी अंतिम अरदास

    Punjab News: Singer Rajveer Jawanda की आज होगी अंतिम अरदास

    लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए आज सहज पाठ के भोग डाले जाएंगे। अंतिम रस्में गायक के जद्दी गांव पोना, जगराओं में की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यह धार्मिक समागम सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। परिवार की ओर से सभी लोगों से निवेदन किया गया है कि वे पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करें। इसी बीच राजवीर की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है।

    अब पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हादसा पशु से टकराने के कारण हुआ था और वहां कोई गाड़ी मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को राजवीर ज्वंदा बद्दी से शिमला जा रहे थे। वे अपने पांच साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों पर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पिंजौर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक पशु से हो गई।

    चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बाइक सीधे पशु से टकराई थी और उस समय वहां कोई कार नहीं थी। इस हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 11 दिनों तक उनका इलाज चला। आखिरकार, 8 अक्टूबर 2025 को राजवीर ज्वंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

  • कपड़ा और पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुए कई धमाके, देखें वीडियो

    कपड़ा और पावरलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुए कई धमाके, देखें वीडियो

    मेरठः आशियाना कॉलोनी में कपड़ा और पावरलूम फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों का नुक्सान हो गया। दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग के कारणों की जांच जारी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੇਰਠ ਦੀ ਆਸ਼ਿਆਨਾ ਕਾਲੋਨੀ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੋ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਸੁਆਹ – ਕਰੋੜਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ

    जानकारी मुताबिक, लोहिया नगर की आशियाना कॉलोनी गली नंबर-14 में किदवई नगर निवासी दो भाइयों रियाज अंसारी और इकरामुद्दीन की ए-थ्री क्रिएशन नाम से कपड़ों पर प्रिंट करने वाली 3 मंजिला फैक्ट्री है। नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम, जबकि ऊपर के 2 फ्लोर पर मशीन लगाई हुई है। कपड़ों पर प्रिंट होने के बाद उन्हें सुखाने के लिए हीटर लगाए गए हैं, जिन्हें गैस सिलेंडरों से चलाया जा रहा था। इन्हीं हीटर के ओवरहीट होने के कारण सुबह 5 बजे कपड़ों में आग लग गई।

    आग बढ़ती चली गई और कई सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे। इससे फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। आग लगने के दौरान 12 लोग अंदर काम कर रहे थे, सभी जान बचाकर भागे। आग की चपेट में आने से ठेकेदार गोविंद और अजहरूद्दीन झुलसकर घायल हो गए। इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर दौड़ी। पांच फायर ब्रिगेड पहुंची और 25 फायर कर्मियों की टीम ने दो घंटे में आग किसी तरह से काबू की।

    वहीं फायर टीम के सामने ही कई सिलेंडर फटे। इस दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए। आसपास के इलाके में अफरातफरी और भगदड़ का माहौल हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई। सिलेंडर फटने के कारण फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर दीवार फट गई। इस जगह से आग की लपटें बाहर आने लगी।

    गणीमत यह रही कि आग नीचे की मंजिल पर गोदाम तक नहीं पहुंची, वरना आग काबू करने में और भी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती। इस दौरान आग सामने वाले बिन-यामीन की पावरलूम फैक्ट्री में पहुंच गई। इस दौरान फायर टीम वहीं मौजूद थे। आग देखकर फायर टीम ने पावरलूम फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़ दिया और पानी डालकर आग काबू की। आग नहीं बुझाई जाती तो पूरी फैक्ट्री चपेट में आ जाती और नुकसान काफी ज्यादा हो जाता।

  • पेंट शोरूम में लगी भीषण आग के बाद हुए धमाके, दहला इलाका, देखें वीडियो

    पेंट शोरूम में लगी भीषण आग के बाद हुए धमाके, दहला इलाका, देखें वीडियो

    जोधपुरः शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित पहले पुलिया के पास देर रात एक पेंट शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम बंद होने के कुछ समय बाद अचानक आग भड़क उठी, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। शोरूम में बड़ी मात्रा में थिनर, ऑयल पेंट और अन्य ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ रखे थे, जिनकी वजह से लगातार तेज धमाकों के साथ विस्फोट सुनाई दिए। इन धमाकों की आवाज़ पटाखों जैसी थी, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही देव नगर थाना पुलिस ने तुरंत यातायात डायवर्ट कर दिया और लोगों की आवाजाही बंद कर दी। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग पहले दुकान के निचले हिस्से में लगी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। दुकान में मौजूद केमिकल और ऑयल कंटेनरों के कारण धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और विकराल हो गई। धमाकों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

    पेंट शोरूम की तीन मंज़िला इमारत के ऊपरी हिस्से में सबसे ज्यादा आग फैली हुई थी। दमकल कर्मियों के लिए0 आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना। नगर निगम की एरियल हाइड्रोलिक लेडर प्लेटफॉर्म मशीन मंगवाई गई, जो 13 मंजिल तक पहुंच पाई जिससे ऊपर से आग बुझाने में मदद मिला। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह है कि शोरूम के आस-पास कोई रिहायशी बस्ती नहीं थी, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

     

  • अब Mobile से निकाल पाएंगे PF की 100% राशि, जानें Steps

    अब Mobile से निकाल पाएंगे PF की 100% राशि, जानें Steps

    नई दिल्लीः EPFO ने एक बड़ा बदलाव करते कर्मचारियों को राहत दी है। अब EPFO के सदस्य अपने पीएफ खाते से 100% राशि निकाल पाएंगे। इससे पहले कि हम EPFO का सारा पैसा निकालने का तरीका समझें, इस बात पर ध्यान दें कि नौकरी छूटने के बाद पूरी राशि निकालने की समय सीमा अब 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दी गई है।
    • अपने PF अकाउंट से सारा पैसा निकालने के लिए आपको सबसे पहले आपको EPFO की ऑफीशियल साइट पर जाना होगा और अपने UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
    • लॉग इन करने के बाद डैश बोर्ड पर दिख रहे Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करें और Claims ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। यहां कुछ फील्ड्स पहले से भरी हुई होंगी और कुछ फील्ड्स में आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।
    • इस फॉर्म पर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना होगा और नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
    • इसके बाद आपको अपनी आखिरी जॉब की डिटेल्स दिखाई देंगी और साथ ही डेट ऑफ एग्जिट का भी जिक्र उसमें होगा। डेट ऑफ एग्जिट का मतलब आपकी पिछली जॉब के लास्ट वर्किंग डे से होता है।
    • इसके बाद Proceed For Online Claim पर क्लिक करके अगले स्टेप्स पर जाएं।
    • इसके बाद आपको I want to apply for में Form 19 को चुनना होगा और इसी के साथ आपके सामने एक और फॉर्म खुल जाएगा।
    • इस ऑप्शन के नीचे आपको Form 15G जमा करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फॉर्म को तब भरकर सबमिट किया जाता है जब विड्रॉल की जा रही अमाउंट 50 हजार से ज्यादा हो और आप न चाहते हों कि उस पर आपसे 10% टीडीएस या टैक्स लिया जाए।
    • इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड पर दिया पता भरना होगा और फिर मांगा जाए, तो कैंसिल चेक की फोटो अपलोड करनी होगी।
    • इसके बाद शर्तों को स्वीकार करके Get Aadhaar OTP पर टैप करें और OTP वेरिफाई करके अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • इसके बाद कुछ ही दिन में आपको अपने अकाउंट में आपका PF का पैसा मिल जाएगा।
  • Punjab News: पूर्व DGP और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में छाई शोक की लहर

    Punjab News: पूर्व DGP और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में छाई शोक की लहर

    मालेरकोटलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे का आज अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अकील अख्तर का चंडीगढ़ में निवास पर निधन हुआ। अकील का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।

    मलेरकोटला हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अकील अख्तर की नमाज-ए-जनाजा आज नमाज के बाद असर उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में अदा की जाएगी और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मृतक अकील अख्तर अपने पीछे पत्नी जैनब अख्तर के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।

     

     

  • Punjab News: STF और विजिलेंस के अधिकारी बनकर SDO और JE को किया किडनैप, 7 लाख लेकर छोड़ा

    Punjab News: STF और विजिलेंस के अधिकारी बनकर SDO और JE को किया किडनैप, 7 लाख लेकर छोड़ा

    जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

    लुधियानाः थाना दाखा के अंतगर्त आते इलाके से एसटीएफ और विजिलेंस के अधिकारी बनकर आए 4 बदमाशों ने हथियारों के बल पर पीएसपीसीएल के एसडीओ और जेई को दफ्तर से अगवा कर लिया। एसडीओ की पहचान जसकिरनप्रीत सिंह और जेई की पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोनों से 7 लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा कोरोला में फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने दोनों अधिकारियों के दस्तावेजों के फोटो खींचे और परिवारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। एसडीओ जसकिरनप्रीत ने कहा कि आरोपियों ने धमकी दी कि उन सभी के पास हथियार हैं अगर चालाकी की तो दोनों को गोली मार देंगे। जिसके बाद से दोनों अधिकारी काफी डर गए। लेकिन दोस्तों-रिश्तेदारों के समझाने और हौसला देने पर जिला देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को मिलकर सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना दाखा में आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट, अगवा करने, फिरौती लेने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने और फर्जी एसटीएफ विजिलेंस अधिकारी बनने समेत विभिन्न संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ अंकुर गुप्ता ने सीआईए स्टाफ, साइबर सेल, डीएसपी दाखा और थाना दाखा की संयुक्त एसआईटी बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओ जसकिरनप्रीत के अनुसार उन्होंने पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और कार का नंबर दे दिया है। एक पगड़ीधारी आरोपी की चुपके से फोटो भी खींच ली थी जिसे पुलिस को दे दिया है। एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब में पीएसपीसीएल अधिकारियों के चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप्स में ये जानकारी संगरूर की तरफ से सांझा की गई थी कि कोई गैंग एसटीएफ और विजिलेंस अधिकारी बनकर घूम रहा है। ये गैंग अधिकारियों को निशाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के क्षणों में कई बार उन्हें शक भी हुआ लेकिन आरोपियों के पास हथियार होने के कारण वो कुछ नहीं कर सके।