Punjab News: Singer Rajveer Jawanda की आज होगी अंतिम अरदास

Written by

in

लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए आज सहज पाठ के भोग डाले जाएंगे। अंतिम रस्में गायक के जद्दी गांव पोना, जगराओं में की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यह धार्मिक समागम सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। परिवार की ओर से सभी लोगों से निवेदन किया गया है कि वे पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करें। इसी बीच राजवीर की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है।

अब पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि हादसा पशु से टकराने के कारण हुआ था और वहां कोई गाड़ी मौजूद नहीं थी। जांच अधिकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को राजवीर ज्वंदा बद्दी से शिमला जा रहे थे। वे अपने पांच साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों पर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पिंजौर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक पशु से हो गई।

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बाइक सीधे पशु से टकराई थी और उस समय वहां कोई कार नहीं थी। इस हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 11 दिनों तक उनका इलाज चला। आखिरकार, 8 अक्टूबर 2025 को राजवीर ज्वंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *