Blog

  • सप्ताह के आखिरी दिन Stock Market में गिरावट, Diwali के ट्रेडिंग मुहूर्त पर बुलिश की उम्मीद

    सप्ताह के आखिरी दिन Stock Market में गिरावट, Diwali के ट्रेडिंग मुहूर्त पर बुलिश की उम्मीद

    बिजनेसः शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। वैश्विक संकेतों की सुस्ती और तकनीकी शेयरों में बिकवाली के चलते NSE Nifty 50 इंडेक्स 27 अंक या 0.11% गिरकर 25,558 पर, जबकि BSE Sensex 77 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 83,392 पर खुला। Bank Nifty ने 97 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 57,325 पर कारोबार शुरू किया।

    Nifty Midcap 100.19 अंक या 0.03% गिरकर 59,223 पर खुला। एक्सप्रेस के अनुसार बाजार तकनीकी रूप से मजबूत और लचीलापन दिखा रहा है। प्रमुख शेयरों की प्राइस एक्शन से शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिल रहे हैं। सिस्टम में अभी भी बड़े शॉर्ट पोजिशन मौजूद हैं, और बाजार की मजबूती ‘बियर्स’ को पीछे धकेल सकती है। अगर HDFC और ICICI जैसे बैंकिंग दिग्गजों के अच्छे नतीजे आते हैं, तो इससे बुनियादी समर्थन मिलेगा। साथ ही RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज) अगर रैली में शामिल होता है, तो बाजार की तेजी और लंबी चल सकती है। आने वाली दिवाली की ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ और त्योहारों का उत्साह भी बुलिश मूड को बढ़ा सकता है।

  • Punjab News: गिरफ्तार DIG का मेडिकल करवाने पहुंची CBI, पहली फोटो आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: गिरफ्तार DIG का मेडिकल करवाने पहुंची CBI, पहली फोटो आई सामने, देखें वीडियो

    5 करोड़ नगद, 1.5 किलो गहने, 22 लग्जरी घड़ियां, मर्सडीज और ऑडी सहित अन्य सामान बरामद

    मोहालीः पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलियों को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां सीबीआई दोनों का रिमांड मांगेगी।दरअसल, डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उसके 2 साल पहले सरहिंद में दर्ज पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और नए फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने इसकी शिकायत सीबीआई को कर दी। सीबीआई ने वीरवार दोपहर को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया था। दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की करीब 52 लोगों की टीम ने उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 की कोठी को खंगाला। उनकी कोठी से 5 करोड़ का कैश मिला। जो 3 बैग और 2 अटैची में भरा हुआ था। इससे गिनने के लिए CBI की टीम को नोट गिनने वाली 3 मशीनें मंगवानी पड़ीं। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और रिवॉल्वर भी मिले। CBI को DIG की 15 प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। घर से BMW, मर्सिडीज कार और बैंक लॉकर की चाबी भी बरामद हुई है। DIG की चंडीगढ़ कोठी में CBI की टीमें देर रात तक जांच करती रहीं। CBI ने कहा कि DIG के साथ बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। बिचौलिए को 8 लाख रुपए लेते चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में रंगेहाथ पकड़ा। इसके बाद DIG को फोन करवाया गया, जिसमें DIG ने रिश्वत मंगवाने की बात कबूली और बिचौलिए और कारोबारी को अपने ऑफिस बुलाया, जहां से DIG को गिरफ्तार किया गया। आज सुबह सीबीआई ने उसका मेडिकल कराया। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई। जब सीबीआई उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची, तो वे पैंट और शर्ट पहने हुए थे और हाथ में घड़ी थी। उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। गाड़ी में वह पीछे की सीट पर बैठे थे और मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
  • हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार ने मिलने से किया इनकार

    हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार ने मिलने से किया इनकार

    नई दिल्लीः फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी कि आज फतेहपुर पहुंचकर हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचेंगे, लेकिन इससे पहले ही बवाल शुरू हो गया है। एक तरफ जहां राहुल गांधी के दौरे के विरोध में पोस्टर लगाया गया है। वहीं अब हरिओम के भाई शिवम ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है।

    यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब इस घटना को लेकर पहले ही काफी राजनीति गरमा चुकी है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि जो बयान आया है। उससे साफ पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार की शह पर जिला प्रशासन ने परिवार पर दबाव बनाया है। परिजन डरे और सहमे हुए हैं।

  • आज का राशिफल 17 अक्टूबर, 2025

    आज का राशिफल 17 अक्टूबर, 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रमा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज गोवत्स द्वादशी का व्रत भी किया जायेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा और माताजी आज आपसे कोई डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी ऐसे परिचित से भी मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम देने से सभी काम सिस्टम से बनते जाएंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ परेशानी बनी रहेगी, अपना मनोबल मजबूत रखें। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच विचार करना जरूरी है।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर कोई सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस के आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। कुछ अन्य काम की भी शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर भी विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट संबंधित फाइलें बहुत ही संभालकर रखेंगे। जीवन में खुशियाँ ही खुशियां आयेंगी।

    सिंह राशि: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूरी भी होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। बेवजह की गतिविधियों में समय बेकार ना करके अपने कामों में ही व्यस्त रहेंगे। आज अन्य व्यवसायियों के बीच आपका दबदबा बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से उनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आज ऑफिस में कुछ राजनैतिक जैसा माहौल रहेगा।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी भी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से भी अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। विचार न मिलने की वजह से पड़ोसियों अथवा आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था भी बनती जाएगी। किसी मित्र की मदद द्वारा कोई मुश्किल राह आसान होने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी काम को पूरा करने में आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देंगे और सामाजिक कामों में आपका रुतबा रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी।

     

  • Jalandhar News: थाने के बाहर निहंग और SHO हुए आमने सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के बाहर निहंग और SHO हुए आमने सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 8 के बाहर निहंग जत्थेबंदियों और एसएचओ यादविंदर में तीखी नोक-झोंक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक की 2 निहंग सिंहों द्वारा पिटाई करने के मामले को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने निहंग सिंह को काबू किया और थाने ले आई। इस मामले को लेकर निहंग सिंह जत्थेबंदियां थाने के बाहर पहुंची। जहां उनका एसएसचो के साथ विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि एक ऑटो चालक की 2 निहंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां डॉक्टरों द्वारा उसके 14 टांके लगाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक अधमरा हुआ पड़ा है। जिसके बाद पीसीआर की टीम मौके पर गई, जहां पता चला मोटे कड़े से बेरहमी से उसकी पिटाई की। थाना प्रभारी ने कहा कि इसके बाद निहंग सिंह ने पुलिस कर्मी को धमकी देते हुए कहा कि उसकी पगड़ी उतार दी जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने भी पगड़ी पहनी है। ऐसी घटना कि वह निंदा करते है।

    वहीं निहंगों द्वारा पुलिस पर गालियां निकालने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने पुलिस द्वारा गालियां निकालने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। थाना प्रभारी ने कहा कि निहंग सिंह काबू किए साथी से मिलने थाने के अंदर गए। इस दौरान बाहर से भारी संख्या में निहंग सिंहों ने थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी ने कहा कि हवालात तक किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन फिर भी निहंग सिंह थाने के अंदर जाकर उक्त साथी की वीडियो बना रहे है। थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी गलती की सजा जरूर मिलेंगी। निहंग सिंहों द्वारा लगाए गए आरोपों को एसएचओ ने निराधार बताया।

     

  • Punjab News : पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के दरेसी ग्राउंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एस. एन. जैन स्कूल के सामने पार्किंग में खड़ी कार से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में लपटें इतनी तेज हो गईं कि वहां खड़ी दो कारें, एक आल्टो और एक स्विफ्ट देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं।

    आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। लोगों ने बताया की शाम 6 बजे की यहां घटना है जिस के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर हेडक्वार्टर और सुंदर नगर से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    स्थानीय लोगों का कहना है लोगों ने यहां पार्किंग एरिया बनाया हुआ है और यहां कूड़ा भी इकट्ठा होता रहता है। लगता है की किसी शरारती ने कूड़े को आग लगा दी जो वहां खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई। लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

  • मंदिरों के धन को लेकर सरकार नीयत खराब, हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

    मंदिरों के धन को लेकर सरकार नीयत खराब, हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

    सरकार चलाने के बजाय धर्मार्थ कार्यों में ही खर्च हो मंदिरों का पैसा

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित:  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंदिरों की धनराशि पर सरकार की नज़र पहले से ही टेढ़ी थी और सरकार मंदिरों का पैसा हथियाने की हमेशा तरकीबें निकालता रहता था। कभी किसी योजना के नाम पर, कभी किसी और बहाने से सरकार मंदिरों का पैसा हथियाने का काम कर रही थी। सत्ता में आने के साथ ही सरकार की नज़र मंदिरों की संपत्तियों पर थी। भाजपा ने हमेशा मंदिर के पैसे जबरदस्ती लेकर सरकार चलाने का विरोध किया। हमने समय-समय पर सरकार की नीयत को लेकर आगाह भी किया था। उन्होंने कहा कि अब माननीय उच्च न्यायालय द्वारा मंदिर के पैसे सरकार चलाने के लिए ख़र्च करने पर रोक और मंदिर की सम्पतियों की देखरेख से संबंधित जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, वह स्वागत योग्य हैं। इससे सरकार द्वारा मंदिरों से धनराशि वसूलने पर रोक लगेगी और मंदिरों का पैसा श्रद्धालुओं की सुविधा, गौ माता की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में ही लगेगा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने पहले ही इस मामले में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे कि वह सरकार चलाने के लिए मंदिरों की सम्पत्ति हड़पना चाहती है। इसी वर्ष 29 जनवरी को सरकार द्वारा प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा गया था कि मंदिर अपने राजस्व से सरकार के खजाने में पैसा जमा करें उन पैसों का इस्तेमाल सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना के लिए होगा। यह सरकार की एक साजिश से ज्यादा कुछ नहीं थी। क्योंकि लोक कल्याण समिति की बैठक में यह सामने आया कि सरकार द्वारा सुखाश्रय के लिए आवंटित बजट का लगभग 88 करोड़ रुपए सरकरा द्वारा एफडी किया गया है। जबकिलाभार्थियों को कोई बड़ी राहत सहायता मिल नहीं रही है। इस योजना के नाम पर जो कि सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है जिसके लिए सरकार द्वारा कम से कम करोड़ों रुपये हर साल विज्ञापन पर खर्च किए गए उस योजना के लिए भी मंदिर से पैसा क्यों लिया जा रहा है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल सरकार की नीयत का है। मंदिरों से सरकार की वसूली की बात जब सामने आई तो सरकार सीधे मुकर गई। ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और संबंधित विभाग के मंत्री ने साफ़-साफ़ कहा कि कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। जब सरकार द्वारा लिखी गई चिट्ठी सबके सामने आई तब भी उन्होंने झूट का सहारा लेना बंद नहीं किया। अगर सरकार पैसा ले रही है तो उसे स्वीकारने में समस्या क्या है? झूठ बोलने की नौबत तभी आती है ज़ब नीयत में खोट हो। मंदिर से पैसा वसूली करने वाली सरकार की मित्र मंडली और उसके प्रचार तंत्र ने हमारी सरकार द्वारा गोशाला के लिए मंदिरों के द्वारा दान देने पर प्रश्न उठाए। सनातन परंपरा के विरोधी कांग्रेस ने मंदिरों का पैसा गाय माता के लिए गौशाला बनाने का भी विरोध किया था। विधान सभा के बनाए कानून पर प्रश्न उठाया था। अब माननीय न्यायालय के गौसेवा और गौशाला के लिए मंदिरों की संपत्ति खर्च करने के दिशा निर्देश से गौसेवा पर उंगली उठाने वाले लोगों को भी साफ़ संदेश मिल गया है। अब व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार के मुखिया से हमारी अपेक्षा है कि वह मंदिरों की संपत्ति पर अपनी नज़रें गड़ाने से बचेंगे और मंदिर की आय का इस्तेमाल धर्माथ कार्यों पर ही खर्च करेंगे।

    जायरा ठाकुर ने कहा कि माननीय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिरों की आय को देवता की संपत्ति बताया, सरकार के उपयोग पर रोक लगाई है।  मंदिरों का यह चढ़ावा अब सिर्फ धार्मिक, शैक्षणिक और धर्मार्थ कार्यों में खर्च होगा। मंदिरों में चढ़ाया गया पैसा, देवता है कि और प्रदेश सरकार का इस पर कोई हक नहीं है। ट्रस्टी केवल सरंक्षक हैं। अब यह पैसा सिर्फ धर्म का प्रचार प्रसार मानवता और गौ सेवा में ही यह धनराशि खर्च की जा सकती है। साथ ही मंदिरों की आय और व्यय का ब्योरा परिसर में सार्वजनिक तौर पर लिखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Jalandhar News: Thar और Activa की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Thar और Activa की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर: रामा मंडी से होशियारपुर रोड जाती सड़क नंगल शामा रोड पर थार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा थार के नीचे दब गई। वहीं इस टक्कर में थार को आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय पूर्व सरपंच हरदेव सिंह नौली निवासी गांव नौली के रूप में हुई है। थार को आग लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक थार काफी तेज गति से आ रही थी।

    इसके बाद एक्टिवा के साथ टक्कर होने के बाद वह कई मीटर दूर सड़क पर एक्टिवा चालक को घसीट कर ले गई। हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही थार बुरी तरह से जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में आग लगने से ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद दूर तक आग की लपटें उठती दिखाई दी। गनीमत रही कि थार सवार दोनों लोग आग लगने से पहले गाड़ी से निकल कर भाग गए। लोगों से मिली जानकारी अनुसार थार द्वारा कुछ देर पहले एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी गई थी।‌

  • Himachal News: एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित

    Himachal News: एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित

    एसडीएम ने पटाखे लगाने के लिए स्थान किए निर्धारित, निर्धारित स्थान के अलावा पटाखे लगाने पर होगी कार्रवाई

     बद्दी/सचिन बैंसल: दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उपमंडल बद्दी क्षेत्र में पटाखों एवं अन्य विस्फोटक पदार्थों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए  हैं। इन स्थानों के अतिरिक्त किसी भी अन्य अनधिकृत स्थान पर पटाखों की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित की जाती है। लाइसेंस धारक को अपने साथ अग्निशमन यंत्र, रेत तथा पानी की बाल्टियाँ आदि आवश्यकतानुसार रखना अनिवार्य होगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बद्दी के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि बद्दी में दशहरा ग्राउंड, दावत चौक के पास,पार्किंग स्थल, स्वराज माजरा, पार्क, सीएचसी के पास व झाड़माजरी के हनुमान मंंदिर, बरोटीवाला के हैलीपेड के समीप खेल मैदान, मानपुरा में छिंज मेला मैदान  तथा पट्टा में घ्यान रोड, पट्टा पुल के पास पटाखे लगाने के स्थान निर्धारित की गई है।  उन्होंने थाना प्रभारी बद्दी/बरोटीवाला/मंनपुरा, तहसीलदार बद्दी तथा बीडीओ पट्टा/नालागढ़ को निर्देश दिए जाते हैं कि वे उपरोक्त चिन्हित स्थलों का निरीक्षण करें जहाँ पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है।

    किसी भी प्रकार की पटाखों व आतिशबाजी की बिक्री या भंडारण केवल सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी स्थायी अथवा अस्थायी लाइसेंस प्राप्त व्यक्तियों को ही करने की अनुमति होगी। अग्निशमन अधिकारी बद्दी को निर्देशित किया जाता है कि दीपावली के अवसर पर उपरोक्त निर्दिष्ट स्थलों पर अग्निशमन वाहन (फायर टेंडर) तैनात किए जाएं।

  • Kapil Sharma के कैफे पर हुई फायरिंग की वीडियो आई सामने

    Kapil Sharma के कैफे पर हुई फायरिंग की वीडियो आई सामने

    अमृतसर: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैप्स कैफे पर फिर एक बार गोलीबारी हुई है। कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने जिम्मेदारी ली है। ऐसे में कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैप्स कैफे पर तीसरी बार यह हमला हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. जो Kaps Caffe में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा कि जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के ख़िलाफ़ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें — गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।