Punjab News : पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले के दरेसी ग्राउंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एस. एन. जैन स्कूल के सामने पार्किंग में खड़ी कार से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में लपटें इतनी तेज हो गईं कि वहां खड़ी दो कारें, एक आल्टो और एक स्विफ्ट देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं।

आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। लोगों ने बताया की शाम 6 बजे की यहां घटना है जिस के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर हेडक्वार्टर और सुंदर नगर से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है लोगों ने यहां पार्किंग एरिया बनाया हुआ है और यहां कूड़ा भी इकट्ठा होता रहता है। लगता है की किसी शरारती ने कूड़े को आग लगा दी जो वहां खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई। लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *