Himachal News: मैडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी, मिली नशीली दवाएं, मामला दर्ज

Written by

in

 ऊना/सुशील पंडित:पुलिस को हरोली क्षेत्र में मैडीकल नशा बेचे जाने की सुचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर एसपी अमित यादव के दिशा-निर्देश पर डीएसपी हरोली मोहन रावत की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मैडिकल स्टोर पर छापा मारकर 91 नशीली गोलियां बरामद की हैं और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ पुलिस थाना टाहलीवाल रिंकू ने पुलिस टीम व ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम को साथ लेकर गुरपलाह वाथू में के के मैडिकल स्टोर में छापा मारा। तो चैकिंग के दौरान मैडीकल स्टोर के अन्दर वने दवाईयों के रैक मे रखी कफ सिरप दवाई के कार्टन के अन्दर छुपाकर रखी ट्रामाडोल (TRASEE-100 SR) गोलीयों के 8X10=80, 1X6=6, 1X5=5 पत्ते कुल 91 गोलियां वरामद हुईं ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि के के मैडिकल स्टोर के मालिक चन्द्र शेखर निवासी गांव गोंदपुर वुल्ला तह0 हरोली जिला ऊना के खिलाफ थाना टाहलीवाल में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *