एक बार फिर हुई Kapil Sharma के कैफे पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Written by

in

नई दिल्ली: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग की गई है। इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग की जा चुकी है। इसका अर्थ है कि आज की घटना के साथ कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से हुई फायरिंग का वीडियो भी सामने आई है। कैफे पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली है।

वीडियो भी आया सामने

फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निशाना बनाने वाले शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स ने लगातार तीन राउंड में फायरिंग की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल ली जिम्मेदारी

इससे जुड़ी पोस्ट गैंग से सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि – ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह आज जो कैप्स कैफे में तीन बार फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी मैं कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं हमारी आम जनता से कोई भी दुश्मनी नहीं है जिनसे हमारा झगड़ा है वो हमसे दूर रहें’। आगे उन्होंने लिखा कि – ‘जो लोग अवैध काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं वो भी तैयार रहें गोली कहीं से भी आ सकती है वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *