Blog

  • CM Mann ने DC Office की दो मंजिलो का शिलान्यास किया, देखे वीडियो

    CM Mann ने DC Office की दो मंजिलो का शिलान्यास किया, देखे वीडियो

    10.31 करोड़ की लागत से परियोजना 8 महीनों में होगी पूरी

    मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जिला प्रशासकीय परिसर के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज डी.ए.सी. के ब्लॉक बी में दो मंजिलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए दो मंजिलें बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य की बागडोर गलत हाथों में रही थी, जिससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। इस मौके पर डीसी विशेष सारंगल, एडीसी चारुमीता, एसएसपी अजय गाँधी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • LG Showroom में कार्यरत आरोपी ने मारी 23 Lakh की ठगी, देखे वीडियो

    LG Showroom में कार्यरत आरोपी ने मारी 23 Lakh की ठगी, देखे वीडियो

    पंचकूला : चंडीमंदिर पुलिस ने लाखो की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित अंगुराल के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सेक्टर-33, चंडीगढ़ निवासी पीड़ित सतीश गुप्ता से इलेक्ट्रॉनिक सामान देने के बहाने 23 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी एलजी शोरूम में काम करता था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी रोहित ने उससे इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया था।

    पुलिस ने इस मामले मे कार्रवाई करते हुए आरोपी को जम्मू से काबू किया । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि ठगी के पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • Punjab News :  दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर Jewellery Shop पर हुई डकैती, देखे वीडियो

    Punjab News : दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर Jewellery Shop पर हुई डकैती, देखे वीडियो

    अमृतसर : अजनाला शहर में दिनदहाड़े दो नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश लुटेरो ने दुकान में घुसकर लूटपाट की।

    पीड़ित Deepak Jeweller के दुकानदार ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे उसकी दुकान पर आए और बंदूक की नोक पर उसे लूट लिया। लुटेरे दुकान से 6 किलो चांदी और 12 तोले सोने के आभूषण और नकदी लूटकर ले गए। उस समय दुकान पर एक ग्राहक भी बैठा हुआ था। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 3 लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए थे, जिनमें से दो नकाबपोश दुकान में दाखिल हुए। आरोपी सोने चांदी के आभूषण और 50,000 रुपये नकद एकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर 338 वाहनों के चालान किए

    पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर 338 वाहनों के चालान किए

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर 338 वाहनों के चालान किए और यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना पर शनिवार को 338 वाहनों के चालान किए और जुर्माने के रूप में 85,900 रुपये वसूल किए गए।

    उसके अलावा ऊना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 8 लोगों का चालान काटा। पुलिस ने यह कार्रवाई धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत की है। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 8 लोगों का चालान किया और जुर्माने के रूप में 800 रुपये वसूल किए गए।

    साथ ही एक अन्य कार्रवाई में ऊना पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन के मामले में 2 वाहनों का चालान काटा और 5000 रुपए जुर्माना वसूला। पुलिस ने यह कार्रवाई अवैध खनन अधिनियम के तहत की है।

  • ट्रक में आग लगने से 4 लाख का नुक्सान, ड्राइवर सुरक्षित

    ट्रक में आग लगने से 4 लाख का नुक्सान, ड्राइवर सुरक्षित

    ऊना/सुशील पंडित: थाना टहलीवाल के अंतर्गत क्रीमिका फैक्ट्री के नजदीक देर रात एक ट्रक में आग लगने से करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के जालंधर जिला में फतेह जलाल गांव निवासी जगतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का टिप्पर ट्रक जब क्रीमिका फैक्ट्री के पास पहुंचा तो चलते समय ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई और ट्रक के केबिन में आग लग गई। आग गाड़ी के केबिन में लगी, जिससे करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर समय पर सकुशल बाहर निकल गया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • शेवर लेखन पर ट्रिपल आईटी में सेमिनार

    शेवर लेखन पर ट्रिपल आईटी में सेमिनार

    ऊना/सुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी छात्रों के लिए प्रोफेशनल लेखन प्रैक्टिस पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार बी.टेक छात्रों के अकादमिक और पेशेवर लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।

    सेमिनार का उद्घाटन आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने किया। उन्होंने इंजीनियरों के लिए मजबूत पेशेवर संचार कौशल के महत्व पर जोर दिया। प्रो. गौड़ ने डॉ. पैट्रिक कॉर्बेट के योगदान की सराहना की और संस्थान को लगातार मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए डॉ. प्रीति पुरी का धन्यवाद किया।

    डॉ. पैट्रिक कॉर्बेट, न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेशनल और टेक्निकल राइटिंग के निदेशक और अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर, ने छात्रों को प्रोफेशनल लेखन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोफेशनल लेखन, अकादमिक और तकनीकी रिपोर्ट, वैश्विक संचार, और सांस्कृतिक समझ के लिए रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

    सेमिनार में आईआईआईटी ऊना के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोहन शर्मा, एक बी.टेक छात्र, ने कहा, “डॉ. कॉर्बेट के सत्रों ने मुझे लिखने में स्पष्टता और सटीकता हासिल करने के व्यावहारिक उपकरण दिए।” अन्य छात्र, प्रिया ठाकुर, ने कहा, “इस सेमिनार ने मुझे अपने अकादमिक और पेशेवर लेखन कौशल को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।”

    सेमिनार के समापन पर, प्रो. मनीष गौड़ ने छात्रों को अपने कौशल को मजबूत करने और वैश्विक इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ. पैट्रिक कॉर्बेट को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके योगदान ने आईआईआईटी ऊना के छात्रों को प्रोफेशनल लेखन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

  • दिलचस्प होंगे कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले

    दिलचस्प होंगे कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले

    ऊना/सुशील पंडित: थानाकलां में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को थानाकला और टक्का तथा मंदली और डोहगी की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ंत करेंगी। यह प्रतियोगिता कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थानाकला में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में कुल आठ मैच हुए, जिनमें पीपलू, थानाकला, डोहगी, मंडली, पड़ियौला और टक्का की टीमें विजेता रहीं। सांसद खेल महाकुंभ कुटलैहड़ के प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि सेमीफाइनल में थानाकला और टक्का तथा मंदली और डोहगी की टीमें भिड़ंत करेंगी और जो टीमें जीतेगी, वे फाइनल में पहुंचेंगी। इस प्रतियोगिता में युवाओं का बहुत क्रेज देखने को मिल रहा है और सभी युवा भाजपा संसद अनुराग सिंह ठाकुर की इस बड़ी पहल पर उनका आभार प्रकट कर रहे हैं।

  • चिंतपूर्णी में अवैध शराब की बरामदगी, मामला दर्ज

    चिंतपूर्णी में अवैध शराब की बरामदगी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:  चिंतपुरनी में पुलिस ने अवैध शराब की एक खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2025 को पुलिस ने तलवाड़ा वाई पास चिंतपुरनी में एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें से 07 बोतल देसी शराब वीआरवी संतरा मार्का बरामद की गई।

    पुलिस ने शमशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन 4 मैच करवाए गए

    सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन 4 मैच करवाए गए

    ऊना/सुशील पंडित: सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन 4 मैच करवाए गए शाम होते तक 3 मैच के रिजल्ट घोषित हो चुके थे पहले मैच में मोनू 11 वसदेहडा ने मैहतपुर को हराया , वही दूसरे मैच में रक्कड़ 11 ने सुमित 11 वसदेहडा को हराया , तीसरे मैच में वर्ल्ड 11 ने खन्ना 11 को हराया ।  वही क्रिकेट संयोजक ऊना विधान सभा विनय सहोड़ ने बताया कि कल दोनों सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे , वही इस अवसर पर रिटाइड प्रिंसिपल देश राज मुख्यातिथि के रूप शिरकत की । उन्होंने ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी । इस अवसर पर भाजपा मंडल ऊना के अध्यक्ष दविंदर कौशल , खेल महाकुंभ ऊना विधानसभा के संयोजक सुशील कुमार , सह संयोजक रमन सहोड़ , डीसीए अध्यक्ष मदन पूरी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष रुपिंदर सिंह दहल, गैरी राणा , अनीश ठाकुर , विकास पूरी व अन्य उपस्थित थे।
  • भुट्टो ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

    भुट्टो ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम ने देशवासियों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक किया। कुटलैहड़ भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सहायक होगा। देशवासियों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।