Blog

  • Share Market: पहले दिन ही धीमा पड़ा बाजार, Sensex में 100 और Nifty में 20 अंक की तेजी

    Share Market: पहले दिन ही धीमा पड़ा बाजार, Sensex में 100 और Nifty में 20 अंक की तेजी

    बिजनेसः सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कोई खासी तेजी नहीं देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 35 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा 1.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.29% और कोरिया के कोस्पी में 0.076% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.45% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    वहीं स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। पिछले 2 कारोबारी दिन यह IPO टोटल 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू सबसे ज्यादा 31.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 0.31 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 77.16 गुना सब्सक्राइब हुआ।

  • बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हिमाचली ढाबा के पास बदमाशों में 2 युवकों पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मौली जागरा निवासी पल्ली, माजरी चौक निवासी संजय, साहिल और आशू ने चाकू से हमला किया है। घायलों की पहचान रविद्र उर्फ सूरज और जॉनी निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार चारों बदमाशों ने हिमाचली ढाबा के पास जॉनी को चाकू मारने के बाद पीछे से आ रहे सूरज को रोककर चाकू से वार कर दिया। शरीर में दो जगहों पर चाकू लगने से दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल इलाज के लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने इलाज के बाद दोनों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि जॉनी के पेट और पीछे पीठ पर चाकू लगे हैं। वहीं सूरज उर्फ रविंद्र को पीठ और पट पर दो जगहों पर चाकू से मारा है। घाव अधिक होने से दोनों को डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस जांच में शुरू कर दी है।
  • शादी के पवित्र बंधन में बंधे ओलंपियन के गोल्डन बॉय Neeraj Chopra

    शादी के पवित्र बंधन में बंधे ओलंपियन के गोल्डन बॉय Neeraj Chopra

    नई दिल्‍लीः भारत के स्‍टार भाला फेंक प्‍लेयर नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने 2 दिन पहले शिमला में गोपनीय तरीके से शादी की। भारतीय स्‍टार ने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। नीरज की इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। नीरज ने इंस्‍टाग्राम पर शादी की 3 तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी पत्‍नी के साथ नजर आ रहे हैं।

    तस्‍वीरों में परिवार के सदस्‍य और कुछ करीबी लोग भी देखे जा सकते हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा मंडप में बैठे हुए हैं। इस तस्‍वीरों के साथ नीरज ने एक कैप्‍शन भी लिया है। इसमें उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के नाम का खुलासा किया है। नीरज ने कैप्‍शन में लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश।

    बता दें कि नीरज चोपड़ा की पत्‍नी का नाम हिमानी है। नीरज और हिमानी हनीमून के लिए अमेरिका निकल गए हैं। हिमान की बात करें तो वह सोनीपत की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं वह US में स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया था।

    2024 में हुए ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले नीरज चोपड़ा ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका की 2024 की रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था। नीरज दूसरे स्‍थान पर रहे थे और उन्‍हें सिल्‍वर मेडल मिला था। वहीं पाकिस्‍तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

  • Jalandhar News: मोटा पैसा कमाने का लालच देकर व्यक्ति के ठगे 22 लाख, केस दर्ज

    Jalandhar News: मोटा पैसा कमाने का लालच देकर व्यक्ति के ठगे 22 लाख, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ठगों द्वारा आए दिन लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर ठगी मारी जा रही है। वहीं ताजा मामला पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी के रहने व्यक्ति से ठगी का सामने आया है। जिसे बातों में उलझा मोटा पैसा कमाने का लालच देकर 22 लाख की की ठगों ने ठगी मार ली। थाना नई बारादरी की पुलिस ने 22 लाख रुपए की ठगी मामले बुजुर्ग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

    केरल और मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपियों ने बुजुर्ग को बातों में लिया और मोटा मुनाफा कमवाने का लालच दिया। दरअसल, बुजुर्ग महिंदर सिंह द्वारा ये शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। जिसकी जांच एंटी फ्रॉर्ड विंग को मार्क हुई थी। उन्होंने जांच के बाद ये मामला बारादरी थाने में दर्ज करवाया। बुजुर्ग ने महिंदर सिंह ने कहा कि बीते साल सितंबर माह में उनके साथ ये ठगी हुई थी।

    उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। जिसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। पीड़ित को बातों में लेकर आरोपी ने कहा कि उक्त इनवेस्टमेंट से उन्हें मोटा मुनाफा भी होगा। अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर दी और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

     

  • आज का राशिफल, 20 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 20 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की योजना बनेगी, और नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखेंगे और शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से आपके स्वभाव से सुधार आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अच्छी खबर मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें। स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करेंगे तो जल्द ही आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस के कार्यों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज नई-नई जानकारियां हासिल करना और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें। आज भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सजग रहेंगे। आपके माता-पिता, आपके करियर को लेकर, विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में रुके कार्य आज सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा रिश्तेदारों के सहयोग से आपका हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां और समाचार मिल सकते हैं। आज बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम रहेंगे। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आज आपके अंदर बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। आज किसी कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। कारोबार बढ़ाने की योजना सफल होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को आज किसी प्रकार की उलझन लेने से बचना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान सम्बन्धी परेशानी हल हो सकती है। अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका व्यापार अच्छी उन्नति करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • Punjab News : डेयरी चालक के Firing Case मे Shooter गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : डेयरी चालक के Firing Case मे Shooter गिरफ्तार, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: स्थानीय पुलिस ने कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के गांव मछरावां में डेयरी चालक के फायरिंग केस मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी हरकृष्ण ने बताया कि कि 5 जनवरी को मछरावां स्थित डेयरी के बाहर आग सेक रहे गुरसेवक सिंह को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए थे। घटनास्थल पर पांच गोलियां चलाई गईं और गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राजबीर नामक युवक को पुलिस ने हथियार सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

    इस गोलीकांड के मुख्य शूटर अमन नामक युवक को श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने 550 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही तीन मामले दर्ज हैं। जाँच के दौरान यह सामने आया कि गुरसेवक पर गोलीया चलाने के लिए जेल मे सोनू नामक व्यकित ने आरोपियों को उकसाया था। पुलिस उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लेन की तैयारी कर रही है। इस गोली कांड के तीसरे आरोपी चोबर की तलाश मे पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News  : Trolley Driver की निकली 10 Crore की Lottery, देखे वीडियो

    Punjab News : Trolley Driver की निकली 10 Crore की Lottery, देखे वीडियो

    रूपनगर : पुरानी कहावत है ” देने वाला जब भी देता- देता छप्पर फाड़ के ” ऐसा ही एक मामला नूरपुर बेदी से सामने आया है। जहा एक ट्राला चालक की 10 करोड़ की लाटरी निकल गई। यह पहली बार जब रूपनगर जिले मे किसी व्यक्ति ने इतना बड़ा इनाम जीता है।

    लॉटरी पुरस्कार जीतने वाले हरबिंदर सिंह ने बताया कि उसने अशोका लाटरी से पंजाब स्टेट लॉटरी खरीदी थी। उसे नहीं पता था कि लॉटरी में कितना पैसा मिलेगा और वह करोड़पति बनने वाला था, लेकिन जब लोहड़ी बंपर का ड्रा निकला तो उसकी किस्मत चमक उठी।

    हरबिंदर सिंह कुवैत में ड्राइवर का काम करते हैं। जब वह अपने गांव वापस आया तो उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था। हरबिंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह ने बताया कि काफी समय पहले एक दुर्घटना में वह क्षतिग्रस्त हो गया था। इन पैसो से वह इलाज करवायेगा।

    अशोका लॉटरी स्टॉल के संचालक हेमंत कक्कड़ ने कहा कि उनके लॉटरी स्टॉल से बड़ा इनाम निकला है। रूपनगर जिले में यह पहली बार है कि किसी व्यक्ति ने 10 करोड़ की लॉटरी जीती है। बम्पर इनाम राशि निकलने पर हरबिंदर सिंह के परिवार में खुशी की लहर है तथा पूरा क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

  • Ludhiana News : कल शहर को मिलेगा नया Mayor, राजनीतिक खेमों में बड़ी गर्मी, देखे वीडियो

    Ludhiana News : कल शहर को मिलेगा नया Mayor, राजनीतिक खेमों में बड़ी गर्मी, देखे वीडियो

    लुधियाना (ens) : जालंधर और पटियाला मे मेयर की घोषणा के बाद लुधियाना शहर को नया मेयर मिल सकता है। क्योकि गुरु नानक भवन में कल नगर निगम चुनाव में विजयी 95 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लुधियाना पंजाब की इंडस्ट्री का हब है।

    इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर ने कल होने वाले शपथ ग्रहण समरोह की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 11 बजे होगा जिसमें शहर के 95 वार्डों से विजयी प्रत्याशियों को विधि-विधान से शपथ दिलाई जाएगी।

    इस आगामी कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्षदों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। पार्षदों के अलावा इस बैठक में किसी भी अन्य व्यक्ति को शामिल नहीं होने दिया जायेगा। पार्षदों के साथ आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल आमंत्रित लोगों को ही हॉल के अंदर जाने की अनुमति होगी।

  • J&K में आतंकियों की घुसपैठ, सुरक्षाबलों ने डाला घेरा

    J&K में आतंकियों की घुसपैठ, सुरक्षाबलों ने डाला घेरा

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकियों ने घुसपैठ की खबर है। इस दौरान गोलीबारी की घटना भी सामने आई है। गोलियां सेना के जॉइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान चली है। सोपोर के गुज्जरपेटी जालुरा में आतंकी के छिपे होने की आशंका के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

    बताया जा रहा है कि दो आतंकीयो को पकड़ने के लिए घेरा डाला गया है। बारामूला जिले के सोपोर में 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन और पुलिस की टीम सर्च अभियान के लिए पहुंची थी। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। फ़िलहाल सेना का सर्च आपेरशन जारी है।

  • Indian Women  Team ने रचा इतिहास, पहला kho – kho World cup जीता

    Indian Women Team ने रचा इतिहास, पहला kho – kho World cup जीता

    नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल को जीत कर इतिहास मे अपना नाम दर्ज करवा लिया है। भारत ने पहली बार इस कप को जीता है। भारतीय महिला टीम का फाइनल मैच नेपाल के साथ हुआ। जिसमे भारत ने नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

    गौरतलब है कि पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ और भारत ने इसे अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की टीम के खिलाड़ियों ने अदभुत खेल दिखाया और नेपाल को दमदार अंदाज में पटखनी दी। भारतीय महिला खिलाड़ियों मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। जिसे देख नेपाल टीम के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे थे। महिला टीम के कप जितने पर पुरे देश मे खुसी की लहर फैल गई है।