Indian Women Team ने रचा इतिहास, पहला kho – kho World cup जीता

Written by

in

नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल को जीत कर इतिहास मे अपना नाम दर्ज करवा लिया है। भारत ने पहली बार इस कप को जीता है। भारतीय महिला टीम का फाइनल मैच नेपाल के साथ हुआ। जिसमे भारत ने नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ और भारत ने इसे अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की टीम के खिलाड़ियों ने अदभुत खेल दिखाया और नेपाल को दमदार अंदाज में पटखनी दी। भारतीय महिला खिलाड़ियों मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। जिसे देख नेपाल टीम के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे थे। महिला टीम के कप जितने पर पुरे देश मे खुसी की लहर फैल गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *