Ludhiana News : कल शहर को मिलेगा नया Mayor, राजनीतिक खेमों में बड़ी गर्मी, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियाना (ens) : जालंधर और पटियाला मे मेयर की घोषणा के बाद लुधियाना शहर को नया मेयर मिल सकता है। क्योकि गुरु नानक भवन में कल नगर निगम चुनाव में विजयी 95 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लुधियाना पंजाब की इंडस्ट्री का हब है।

इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर ने कल होने वाले शपथ ग्रहण समरोह की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 11 बजे होगा जिसमें शहर के 95 वार्डों से विजयी प्रत्याशियों को विधि-विधान से शपथ दिलाई जाएगी।

इस आगामी कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्षदों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। पार्षदों के अलावा इस बैठक में किसी भी अन्य व्यक्ति को शामिल नहीं होने दिया जायेगा। पार्षदों के साथ आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल आमंत्रित लोगों को ही हॉल के अंदर जाने की अनुमति होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *