Jalandhar News: मोटा पैसा कमाने का लालच देकर व्यक्ति के ठगे 22 लाख, केस दर्ज

जालंधर, ENS: ठगों द्वारा आए दिन लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर ठगी मारी जा रही है। वहीं ताजा मामला पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी के रहने व्यक्ति से ठगी का सामने आया है। जिसे बातों में उलझा मोटा पैसा कमाने का लालच देकर 22 लाख की की ठगों ने ठगी मार ली। थाना नई बारादरी की पुलिस ने 22 लाख रुपए की ठगी मामले बुजुर्ग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

केरल और मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपियों ने बुजुर्ग को बातों में लिया और मोटा मुनाफा कमवाने का लालच दिया। दरअसल, बुजुर्ग महिंदर सिंह द्वारा ये शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। जिसकी जांच एंटी फ्रॉर्ड विंग को मार्क हुई थी। उन्होंने जांच के बाद ये मामला बारादरी थाने में दर्ज करवाया। बुजुर्ग ने महिंदर सिंह ने कहा कि बीते साल सितंबर माह में उनके साथ ये ठगी हुई थी।

उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। जिसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। पीड़ित को बातों में लेकर आरोपी ने कहा कि उक्त इनवेस्टमेंट से उन्हें मोटा मुनाफा भी होगा। अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर दी और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *