शादी के पवित्र बंधन में बंधे ओलंपियन के गोल्डन बॉय Neeraj Chopra

Written by

in

नई दिल्‍लीः भारत के स्‍टार भाला फेंक प्‍लेयर नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने 2 दिन पहले शिमला में गोपनीय तरीके से शादी की। भारतीय स्‍टार ने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। नीरज की इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। नीरज ने इंस्‍टाग्राम पर शादी की 3 तस्‍वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी पत्‍नी के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्‍वीरों में परिवार के सदस्‍य और कुछ करीबी लोग भी देखे जा सकते हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा मंडप में बैठे हुए हैं। इस तस्‍वीरों के साथ नीरज ने एक कैप्‍शन भी लिया है। इसमें उन्‍होंने अपनी पत्‍नी के नाम का खुलासा किया है। नीरज ने कैप्‍शन में लिखा- जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश।

बता दें कि नीरज चोपड़ा की पत्‍नी का नाम हिमानी है। नीरज और हिमानी हनीमून के लिए अमेरिका निकल गए हैं। हिमान की बात करें तो वह सोनीपत की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं वह US में स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया था।

2024 में हुए ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले नीरज चोपड़ा ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका की 2024 की रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था। नीरज दूसरे स्‍थान पर रहे थे और उन्‍हें सिल्‍वर मेडल मिला था। वहीं पाकिस्‍तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *