Blog

  • Jalandhar News: क्या विदेश में शिफ्ट हुआ Kulhad Pizza Couple?

    Jalandhar News: क्या विदेश में शिफ्ट हुआ Kulhad Pizza Couple?

    जालंधर, ENS: कुल्लड़ पिज्जा कप्पल एक बार फिर से चर्चा में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लड़ पिज्जा कप्पल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर इंग्लैंड में शिफ्ट हो गए। सूत्रों के अनुसार सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर इंग्लैंड में शिफ्ट हुए 15 दिन हो गए है। जिसके बाद एक बार फिर से कुल्लड़ पिज्जा कप्पल चर्चा में आ गए है।

    हालांकि इस मामले को लेकर दोनों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि एनकाउंटर न्यूज दोनों के विदेश में शिफ्ट होने की पुष्टि नहीं करता, लेकिन दोनों के शिफ्ट होने की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।

  • Kangana Ranaut की Film Emergency के थिएटर में हुआ विरोध, देखें वीडियो

    Kangana Ranaut की Film Emergency के थिएटर में हुआ विरोध, देखें वीडियो

    मोहालीः बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार सिख जत्थेबंदियों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। हाल ही में पंजाब में सिख जत्थेबंदियों द्वारा फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया गया था और पंजाब में इस फिल्म को बैन करने की अपील की थी। जिसके बाद अब विदेश में कंगना की फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में खालिस्तानी समर्थकों ने फिल्म का विरोध किया है।


    मिली जानकारी के अनुसार स्टार सिटी व्यू सिनेमाघर में फिल्म का शो चल रहा था, तभी वहां खालिस्तानी समर्थक घुस गए और भारत के खिलाफ नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए। खालिस्तानी समर्थकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश की। इससे सिनेमा हॉल में तनावपूर्ण माहौल बन गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया और उन्हें वहां से जाना पड़ा।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फिल्म में सिखों की छवि खराब करने और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। करीब 4 दिन पहले SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फिल्म पर बैन लगाने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में बैन किया जाए। फिल्म में 1975 के आपातकाल के दौरान सिखों और उनके संघर्ष को जैसा दिखाया गया है, वह इतिहास से मेल नहीं खाता और सिखों की गलत छवि बना रहा है।

    धामी का आरोप है, फिल्म में सिखों के बलिदान और योगदान को नजरअंदाज किया गया। उन्हें नकारात्मक दिखाया गया। सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पंजाब में फिल्म रिलीज रोकी जाए।’ उन्होंने कहा था कि यदि यह फिल्म रिलीज होती है, तो सिख समुदाय में आक्रोश और गुस्सा पैदा होगा। फिल्म में 1975-77 के दौरान इंदिरा गांधी के पीएम रहते हुए लगाए गए आपातकाल के समय की घटनाओं को दिखाया गया है।

    खासतौर पर इसमें सिखों के खिलाफ हुई ज्यादतियों, गोल्डन टेंपल पर सेना की कार्रवाई और बाकी घटनाओं को दिखाया गया है। SGPC का दावा है कि फिल्म में इन घटनाओं को गलत रूप में पेश किया है। पंजाब का एक लॉ स्टूडेंट सफल हरप्रीत सिंह की तरफ से कंगना को कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें पूरे पंजाब व सिख कम्युनिटी से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वे लीगल नोटिस का जवाब नहीं देतीं, तो इस मामले में कानून का सहारा लेंगे।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्चे को नोंचा, मौत

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्चे को नोंचा, मौत

    नाभा: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन कहीं न कहीं आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नाभा ब्लॉक के गांव ढिगी से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने 9 साल के बच्चे को नोंच कर खा लिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है।

    मृतक शिवम के पिता राम चंद्र ने बताया कि शिवम और उसकी बहन खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शिवम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। शिवम के शव को कुत्तों ने नोंच डाला। घटना के दौरान मृतक की बहन भी उसके साथ थी। उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया।

    इसके बाद उन्होंने एक महिला को बुलाया और जब तक वह शिवम को बचाने के लिए वहां पहुंची, तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 9 साल के शिवम नाम के लड़के का शव मिला है। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बहू को तेल डालकर जलाने के मामले में पति सहित सास-ससुर पर मामला दर्ज

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! बहू को तेल डालकर जलाने के मामले में पति सहित सास-ससुर पर मामला दर्ज

    लुधियानाः जगरांव के थाना सिंधवा बेट के अंतर्गत आते गांव सवद्दी कला से इंसानियत शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां महिला को उससे ससुराल परिवार द्वारा तेल डालकर जलाने के आरोप लगे है। पीड़िता की पहचान सुखजीत कौर के तौर पर हुई है। महिला को उपचार के लिए दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। दरअसल, महिला बयान देने में असमर्थ है, जिसके चलते पुलिस ने उसकी बड़ी बहन के बयान पर ससुराल परिवार के 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों में उसके पति गुरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर अमरजीत सिंह का नाम शामिल है। इस घटना को लेकर चौकी भूदडी के इंचार्ज और इस केस के जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह का कहना है कि जल्दी ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में सुखजीत कौर की बड़ी बहन सुमनप्रीत कौर पुत्री सतपाल सिंह निवासी भिंडर खुर्द थाना धर्मकोट मोगा ने लिखवाया था कि 9 वर्ष पहले उसकी बहन सुखजीत कौर की शादी गांव सवद्दी कला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी।

    गुरप्रीत सिंह पेशे से टैंपू चालक है और छोटा हाथी पर लोगों का सामान छोड़कर ही अपने परिवार का गुजारा करता है।शादी के एक साल बाद ही सुखजीत कौर के घर बेटी गुरनूर पैदा हुई। सुमनप्रीत कौर के मुताबिक दो दिन पहले शुक्रवार को उसे मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिग होम्स से नर्स का फोन आया कि उसकी बहन सुखजीत कौर को उसके ससुरालियों ने आग के हवाले कर दिया और गंभीर हालत में उसे पंडोरी अस्पताल छोड़ गए हैं। जब वह अस्पताल पहुंची तो उसकी बहन की हालत काफी खराब थी, जिसके बाद डाक्टर ने उसे डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया।

  • Punjab News: Congress का केंद्रीय मंत्री Amit Shah के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Congress का केंद्रीय मंत्री Amit Shah के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमृतसर : भारत का सविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। कुछ दिनों बाद देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन इससे पहले भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के खिलाफ की टिप्पणी को लेकर दलित समाज में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते कांग्रेस वर्करों की ओर से सड़कों पर केंद्र सरकार और अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे है।

    वहीं अमृतसर में भी कांग्रेस पार्टी ने रोष प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस पार्टी अमृतसर के जिला प्रधान अश्वनी पप्पू के साथ वाल्मीकि समाज और अन्य जत्थेबंदियों ने शामिल होकर नारेबाजी की। जत्थेबंदियों ने कहा कि अमित शाह की ओर से बाबा साहेब के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पूरे समाज में रोष पाया जा रहा है। जिसके विरोध में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है।

    कांग्रेसी वर्करों ने बताया कि देश का सविधान लिखने वाले बाबा साहेब डॉ. बीम राव आंबेडकर के खिलाफ अमित शाह की ओर से गलत टिप्पणी की जा रही है। जिसको लेकर अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी देते कहाकि जब तक अमित शाह की ओऱ से माफी नहीं मांगी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • Punjab News: इस दिन होगी किसानों और केंद्र के बीच बातचीत, 2 अधिकारी ने निभाई अहम भूमिका

    Punjab News: इस दिन होगी किसानों और केंद्र के बीच बातचीत, 2 अधिकारी ने निभाई अहम भूमिका

    चंडीगढ़ः किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष बाद 14 फरवरी को एक बार फिर वार्ता शुरू होने जा रही है। किसान संगठनों और केंद्र के बीच पुलिस के सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी जसकरण सिंह और नरिंदर भार्गव ने अहम भूमिका निभाई है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी जसकरण सिंह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए, जबकि 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नरिंदर भार्गव 30 जून को सेवानिवृत्त हुए।

    सेवानिवृत्ति से पहले जसकरण सिंह एडीजीपी इंटेलिजेंस के रूप में तैनात थे, जबकि नरिंदर भार्गव डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो के रूप में तैनात थे। किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत शुरू होने पर नरिंदर भार्गव ने कहा कि एक वर्ष बाद बातचीत शुरू होना एक सकारात्मक कदम है। उम्मीद है की 14 फरवरी को होने जा रही बैठक में समस्या का हल निकलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को चिकित्सा सुविधा लेने, किसानों को सुप्रीम कोर्ट कमेटी टीम और केंद्रीय टीम से बातचीत के लिए मानने में समय तो लगा लेकिन देर आए दरुस्त आए।

    खास बात यह है कि 2020 में हुए किसान आंदोलन में भी नरिंदर भार्गव की अहम भूमिका रही थी। उस समय किसानों व केंद्र के बीच जो 12 दौर से ज्यादा की बातचीत हुई थी, उन सभी में भार्गव ने विशेष योगदान दिया था। आईपीएस जसकरण सिंह मध्यस्थ के रूप में तब सामने आए जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने धमकी दी थी कि अगर उनके मुद्दों को हल नहीं किया तो वह देश छोड़ देंगे। तब जसकरण सिंह ने बलकौर सिंह को मनाया था। इसके बाद उन्होंने तब अहम भूमिका निभाई जब किसान संगठन बीकेयू और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।

    बातचीत के प्रस्ताव के बाद 55 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शनिवार मध्यरात्रि से उपचार लेना आरंभ कर दिया है। खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में अनशन पर बैठे 121 किसानों ने डल्लेवाल के आग्रह के बाद मरणव्रत समाप्त कर दिया है तथा वापस लौट आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के महासचिव काका सिंहह कोटड़ा ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र ने केवल मांगों पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है, किसानों की मांगें अभी हल नहीं हुई हैं।

     

  • Paragliding के दौरान हुए हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत, देखें वीडियो

    Paragliding के दौरान हुए हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत, देखें वीडियो

    धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतिका का पहचान 19 वर्षीय युवती भावसर खुशी निवासी गुजरात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्लाइडर असंतुलित हो गया और वह 60 फीट गहरी खाई में गिर गई।

    कैसे हुआ हादसा?

    दरअसल, अहमदाबाद की निवासी खुशी भावसर ने धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग करने का फैसला किया। वह अपने परिवार के साथ घूमने आई थीं और इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक खेल का अनुभव लेने पहुंचीं। उड़ान भरने के दौरान पैराग्लाइडर असंतुलित हो गया, जिससे खुशी और उनके सहायक मुनीष कुमार गहरी खाई में गिर गए। वहीं घायल सहायक की पहचान मुनीष कुमार, पुत्र प्यारेलाल, टऊ चौहला के निवासी हैं। दोनों को तुरंत धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। सहायक मुनीष को गंभीर चोटों के कारण टांडा अस्पताल रेफर किया गया।

    पुलिस का बयान

    हादसे की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पैराग्लाइडर के असंतुलन को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तकनीकी जांच की जा रही है कि सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी या नहीं। खुशी के परिवार ने इस हादसे से गहरा आघात महसूस किया है। वह धर्मशाला घूमने के लिए आई थीं और शनिवार को पैराग्लाइडिंग का अनुभव लेने का फैसला किया। परिवार का कहना है कि यह उनके लिए कभी न भूलने वाला काला दिन बन गया।

    सेफ्टी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी

    पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल रोमांचक होने के साथ ही जोखिम भरे भी होते हैं। पैराग्लाइडिंग करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मौसम बिल्कुल साफ हो। हवा की गति और दिशा को भी जांचा जाना चाहिए। पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों द्वारा दिए गए सेफ्टी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। पैराग्लाइडिंग के लिए प्रशिक्षित और अनुभवी पायलट का होना आवश्यक है। उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। हेलमेट, हार्नेस और अन्य सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुसार हों। अगर आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं या डर महसूस करते हैं, तो पैराग्लाइडिंग करने से बचें। साहसिक खेल युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खतरों को उजागर किया है। धर्मशाला, जो पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है, अब इस हादसे के बाद सवालों के घेरे में आ गया है।
  • 2 Bibles के साथ Donald Trump आज लेंगे 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ

    2 Bibles के साथ Donald Trump आज लेंगे 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ

    भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे होगा समारोह

    वॉशिंगटनः एक बार फिर अमेरिका से ट्रंप सरकार बनने जा रही है। आज अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति पद की शपथ के दौरान ट्रंप 2 बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने उपहार के तौर पर दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबिल होगी। वहीं शपथ ग्रहण समारोह भी इस बार खुले में होने की बजाय इनडोर होने जा रहा है। 1980 के 45 साल बाद वही ट्रम्प दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले हैं। वे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में भारतीय समयानुसार आज रात करीब 10 बजे शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, डोनाल्ड ट्रम्प और उनके उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण में बाइबल राष्ट्रपति की पत्नी के हाथों में होती है। ट्रम्प के केस में उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल पकड़ेंगी।
  • Punjab News: CM Bhagwant Mann ने Mayor, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का किया ऐलान

    Punjab News: CM Bhagwant Mann ने Mayor, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का किया ऐलान

    लुधियानाः नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर के ऐलान को लेकर राजनीति गरमाई हुई थी। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंदरजीत कौर को मेयर घोषित किया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर को और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर को नियुक्त किया गया।

    बता दें कि अब आप पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा 11 बजे ए-जोन नगर निगम दफ्तर में मीडिया से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए निगम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। कार्यकारी अभियंता बलविंदर सिंह कार्यक्रम स्थल के पास गड्ढों की सफाई और पैचवर्क की देखरेख कर रहे हैं और कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम सिंह को पानी की आपूर्ति या सीवर लाइन लीक को रोकने और सड़क की नालियों को ढकने का काम सौंपा गया है।

  • Karanvir बने Bigg Boss-18 के Winner, Vivian Dsena को पीछे छोड़ा

    Karanvir बने Bigg Boss-18 के Winner, Vivian Dsena को पीछे छोड़ा

    मुंबईः Bigg Boss 18 को अपना Winner मिल गया है। करणवीर बिग बॉस के 18वें विजेता बना है। ग्रैंड फिनाले में करणवीर ने विवियन डीसेना को रेस में पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ करणवीर मेहरा ने 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता है। करणवीर की इस जीत से उनके फैंस और घरवाले बेहद खुश नजर आए। Bigg Boss 18 से पहले पिछले साल करणवीर खतरों के खिलाड़ी का खिताब भी जीते थे। उन्होंने शो की शुरुआत में कहा था कि वो Bigg Boss की ट्रॉफी भी घर ले जाएंगे।

    टॉप 6 की रेस में ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना थे। फिनाले में सबसे पहले ईशा बाहर हुईं। उसके बाद चुम और फिर अविनाश बाहर हुए। रजत दलाल टॉप 3 तक पहुंचे, लेकिन टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाए।