Punjab News : डेयरी चालक के Firing Case मे Shooter गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

गुरदासपुर: स्थानीय पुलिस ने कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के गांव मछरावां में डेयरी चालक के फायरिंग केस मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन के रूप मे हुई है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी हरकृष्ण ने बताया कि कि 5 जनवरी को मछरावां स्थित डेयरी के बाहर आग सेक रहे गुरसेवक सिंह को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए थे। घटनास्थल पर पांच गोलियां चलाई गईं और गुरसेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राजबीर नामक युवक को पुलिस ने हथियार सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

इस गोलीकांड के मुख्य शूटर अमन नामक युवक को श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने 550 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही तीन मामले दर्ज हैं। जाँच के दौरान यह सामने आया कि गुरसेवक पर गोलीया चलाने के लिए जेल मे सोनू नामक व्यकित ने आरोपियों को उकसाया था। पुलिस उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लेन की तैयारी कर रही है। इस गोली कांड के तीसरे आरोपी चोबर की तलाश मे पुलिस छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *