Blog

  • Jalandhar News: 5 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें Video

    Jalandhar News: 5 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें Video

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो अफीम सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बब्लू पुत्र मुंशी लाल निवासी गांव चंदुआ थाना बमोरा जिला बरेली और इमरान अंसारी पुत्र अबरार निवासी गांव कमुआ थाना बमोरा जिला बरेली के रूप में हुई है।


    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टी-प्वाइंट सलेमपुर मुस्लिमाना रोड के पास तरलोक एवेन्यू में नाकाबंद की हुई थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने गांव सलेमपुर मुस्लिमाना की ओर दो लोगों को आते देखा और शक के आधार पर दोनों युवकों की गहनता से जांच दौरान दोनों के कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद हुई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बब्लू के बैग से 2.7 किलो और इमरान अंसारी के बैग से 2.3 किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 118 दिनांक 21-08-2024 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवकों ने माना कि वे अपने एक अन्य साथी के कहने पर बरेली से जालंधर में अफीम सप्लाई करने आए थे।

  • Punjab News: 24 घंटे में सुलझी सेवा केंद्र में हुई चोरी की गुत्थी, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटे में सुलझी सेवा केंद्र में हुई चोरी की गुत्थी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में सेवा केंद्र से बैटरियां चोरी करने की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बटाला के अधीन श्री गोबिंदपुर थाने की पुलिस ने सर्विस सेंटर से चोरी हुई बैटरियां बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र गज्जन निवासी, वार्ड नंबर 7 श्री हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरकृष्ण ने बताया कि 21 अगस्त को सेवा केंद्र हरगोबिंदपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने थाना श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस को सूचना दी कि वह 20 अगस्त को सेवा केंद्र हरगोबिंदपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर ड्यूटी पर था। जिसके बाद वह शाम 5 बजे सर्विस सेंटर बंद करके घर चले गया और अगले दिन सुबह करीब 9 बजे सर्विस सेंटर खोलने दौरान देखा कि सर्विस सेंटर मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

    इस दौरान सेवा केंद्र के अंदर से USB की 8 बैटरियां गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर ने मशीन के साथ तोड़फोड़ भी की हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश में टीमें तैनात कर छापेमारी शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में मामले को ट्रेस करते हुए आरोपी साहिल को गिरफ्तार करके चोरी की बैटरियां बरामद कर ली है।

  • Punjab News: Student के Police ने काटे चालान, बचने के लिए बच्चों ने अपनाया अनोखा तरीका, देखें वीडियो

    Punjab News: Student के Police ने काटे चालान, बचने के लिए बच्चों ने अपनाया अनोखा तरीका, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नाबलिग स्टूडेंटस को वाहन चलाने को लेकर कई दिनों से निर्देश दिए जा रहे है कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र जिनकी उम्र 18 साल से कम है, वे 100 सीसी या उससे अधिक के दोपहिया वाहन न चलाएं। इसको लेकर सेमिनार के जरिए अलग-अलग स्कूलों में जाकर भी छात्रों को समझाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी रहे हैं।

    जिसके चलते पंजाब सरकार ने स्कूल के विद्यार्थियों को 20 अगस्त तक का समय दिया था और इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मियों को चालान ना काटने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी करके स्कूलों से आ रहे छात्रों को रोककर उनके वाहनों के कागज चैक किए। जिन छात्रों के पास 100 सीसी या उससे अधिक के दो वाहन थे, पुलिस ने उन छात्रों के चालान काटे।

    वहीं पुलिस से बचने के लिए छात्रों ने अनोखा तरीका अपनाया हुआ था। दरअसल, पुलिस से बचने के लिए छात्रों ने स्कूल की पार्किंग में नहीं बल्कि प्राइवेट पार्किंग में वाहन लगाए हुए थे। इस दौरान पुलिस ने भी प्राइवेट पार्किंग के पास नाकाबंदी करके छात्रों के वाहनों के चालान काटे। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह ने बताया कि स्कूलों में लगातार सेमिनार आयोजित कर छात्रों को समझाया जा गया कि वे 100 सीसी या उससे अधिक दो पहिया वाहन ना चलाएं।

    उन्होंने कहा कि छात्रों को कहा गया है कि वह बिना गियर वाले 50 सीसी के दोपहिया वाहन ही चलाएं, लेकिन फिर भी छात्रों को समझ नहीं आ रहा है। जिसके चलते आज कई छात्रों के वाहनों के चालान काटे गए है। एडीसीपी ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो उनके अभिभावकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की गिरी छत, 5 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

    निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की गिरी छत, 5 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महू तहसील के पास चोरल गांव में एक फॉर्म हाउस के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई।
    इस हादसे में 7 मजदूर दब गए। हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने 3 JCB और एक पोकलेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    JCB की मदद से मलबा हटाने और अन्य मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने मलबे से 5 मजदूरों का शव निकाल लिए है। निर्माणाधीन फॉर्म हाउस का काम करने के बाद मजदूरों ने खाना खाया और देर रात वहीं सो गए थे।

    अंदेशा लगाया जा रहा है कि छत गिरने का कारण लोहे के एंगल पर छत डालना था। लोहे के एंगल छत का भार नहीं संभाल पाए, जिस कारण छत गिर गई। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर इंदौर जिले के रहने वाले थे।

  • Amritpal Singh के साथी की NSA मामले में चुनौती, HighCourt ने Punjab और Central सरकार को जारी किए आदेश

    Amritpal Singh के साथी की NSA मामले में चुनौती, HighCourt ने Punjab और Central सरकार को जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के साथी सरबजीत सिंह कलसी ने भी उसपर नए सिरे से लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के आदेश को चुनौती दी है। सरबजीत सिंह कलसी ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने भी एनएसए को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

    वहीं अब सरबजीत सिंह कलसी की तरफ से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा कि उस पर नए सिरे से लगाए एनएसए के आदेश पूरी तरह से गलत हैं। इसलिए इस आदेश को रद किया जाए। कलसी ने कहा वह फिल्म कलाकार और निर्देशक है। इसका न तो अजनाला केस और न ही किसी अन्य मामले से उसका कोई संबंध है। उसे जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा।

    इसलिए उस पर नए सिरे से लगाए एनएसए के आदेश रद रद कर उसे राहत दी जाए। याचिका पर शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने कलसी की इस याचिका पर पंजाब सहित केंद्र सरकार को तलब करते हुए नोटिस जारी कर तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं।

  • Punjab: विवादों में आया सरकारी अस्पताल, नहाने गई महिला की वीडियो बनाकर व्यक्ति हुआ फरार

    Punjab: विवादों में आया सरकारी अस्पताल, नहाने गई महिला की वीडियो बनाकर व्यक्ति हुआ फरार

    रूपनगर: शहर के सरकारी अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मेडिकल वार्ड में नहाने गई एक महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़त के मताबिक इस शख्स ने यह वीडियो संबंधित महिला को भी दिखाई ओर फिर असप्ताल से फरार हो गया।

    पीड़ित महिला के पती ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी पत्नी रात के करीब नौ बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। जब वह नहाकर बाहर आई तो उस व्यक्ति ने यह वीडियो उसे दिखाया ओर वहां से फरार हो गया।

    वहीं, इस घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ की तरफ से सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठाये जा रहे है। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहै हैं लेकिन अभी तक वीडियो बनाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar News: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu की बढ़ी न्यायिक हिरासत, इस दिन होगी सुनवाई

    Jalandhar News: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu की बढ़ी न्यायिक हिरासत, इस दिन होगी सुनवाई

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया था। वहीं आज जेल में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट द्वारा भारत भूषण आशु की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। अब भारत भूषण आशु 5 सिंतबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। ऐसे में अब इस मामले की सुनवाई 6 सितबंर को होगी। बता दें कि इससे कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी अधिकारी जेपी सिंह ने कहा था कि ज्यूडिशियल कस्टडी कोर्ट से मांगी गई थी। जेपी सिंह ने कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि वह चार्जशीट 60 दिनों में फाइल दायर की जाएगी। गौर हो कि 28 जुलाई 2022 को विजिलेंस ने ऋषि नगर में फ्लैट के लिए प्रस्तावित जमीन पर दिए गए 5 एलडीपी प्लांट नंबर 102, 103, 103, 104, 105 और 106 में हुई धांधली के आरोप में पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम, ईओ कुलजीत कौर, एसडीओ अंकित नारंग, सेल्स क्लर्क प्रवीन कुमार, क्लर्क गगनदीप और चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

    अनाज ढुलाई टेंडर घोटाले को लेकर वर्ष 2022 में कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की थी। दो महीने की जांच के बाद विजिलेंस ने सबसे पहले ठेकेदार तेलू राम और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में इस मामले में आशु का नाम भी शामिल कर लिया था। 22 अगस्त, 2022 को विजिलेंस ने लुधियाना में छापामारी कर उन्हें सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार कर लिया था।

    इस मामले में आशु करीब छह माह तक पटियाला जेल में भी बंद रहे हैं। आरोप है कि अनाज ढुलाई टेंडर घोटाले में अनाज मंडियों में आरोपित वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे। यही नहीं टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवाए गए थे। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक जैसे दोपहिया वाहनों के भी थे। यह वाहन अनाज ढुलाई के लिए मान्य ही नहीं थे।

  • Aba Restaurant में पिलाया जा रहा था हुक्का, Manager और Cashier पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Aba Restaurant में पिलाया जा रहा था हुक्का, Manager और Cashier पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों में पाबंदी के बावजूद हुक्का परोसने का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर में हुक्का परोसने और पीने को लेकर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन के अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आबा रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है।

    जिसके बाद पुलिस टीम के साथ रात 8:50 पर रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां पुलिस ने तीन फ्लेवर हुक्के समेत अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर पांच व्यक्तियों को हुक्का पीते पाया गया। वहीं पुलिस ने कर्रवाई करते रेस्टोरेंट के मैनेजर और कैशियर पर भी मामला दर्ज किया गया। जिनकी पहचान अंकुश, संदीप कुमार, वंश, विनय गर्ग, जसपिंदर, अंमित कश्यप और रजत सूद के रूप में हुई है।

  • Punjab News: AAP MLA ने पहले 650 करोड़ के प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर, फिर खुद तोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP MLA ने पहले 650 करोड़ के प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर, फिर खुद तोड़ा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बुड्डे नाले को लेकर आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने 650 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का कुछ समय पहले नींव पत्थर रखा था। लेकिन आज आप विधायक गुरप्रीत गोगी खुद के रखे गए नींव पत्थर को तोड़ने पहुंच गए। इस दौरान विधायक गोगी ने अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए नींव पत्थर को हथौड़े से तोड़ दिया है। विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुराने नाले को अभी तक साफ नहीं किया गया।

    जिसके चलते वह लोगों की इस समस्या का हल ना निकलने के विरोध में नींव पत्थर तोड़ने आए। इस दौरान विधायक ने इस प्रोजक्टे को लेकर सीएम भगवंत मान से प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील है। वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी रखी है। विधायक ने कहा विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष होने के बावजूद अधिकारी बात नहीं सुनते, जिसके चलते वह लोगों की समस्या का हल ना निकलने से परेशान होकर उन्होंने खुद के रखे नींव पत्थर को तोड़ दिया है।

  • Punjab: इलाज करवाने में असमर्थ लड़की की मदद के लिए आगे आई संस्था, देखें वीडियो

    Punjab: इलाज करवाने में असमर्थ लड़की की मदद के लिए आगे आई संस्था, देखें वीडियो

    रूपनगरः शेखान मोहल्ले में इलाज करवाने में असमर्थ एक लड़की को समाज सेवी संस्था ने पीजीआई चंडीगढ़ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश सोनी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शेखान मोहल्ले में एक लड़की जिसका नाम डिंपल (9) जिसकी हालत बहुत खराब है। परिवार गरीब होने के चलते वह इलाज करवाने में असमर्थ है। लड़की की मां की मौत के बाद से डिंपल सदमे में चली गई है जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं उक्त लड़की का पिता जो मजदूरी कर घर चला रहा है। जिसके बाद उक्त बच्ची को सरकारी अस्पताल रोपड़ की मदद से पीजीआई चंडीगढ़ के बच्चों के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए लोगों को आगे आने की अपील की है। दूसरी तरफ डॉक्टर को कहना है कि उक्त बच्ची का इलाज जारी है।