वहीं क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की ।
Blog
-
महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु
ऊना/ सुशील पंडित : महाशिवरात्रि के मौके पर ऊना जिला भी भगवान भोले की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्राचीन ध्यूंसर महादेव,सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिर में पहुंचने लगे थे और फिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए।
वहीं क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की । -
पंजाब: भारी मात्रा चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : वरिष्ठ कप्तान भागीरथ सिंह मीना के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सी.आई.ए स्टाफ द्वारा एक व्यक्ति को चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजू पुत्र बलवीर सिंह पुत्र उदमी राम निवासी ग्राम भगवानपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च 2024 को इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह सीआईए के प्रभारी श्री मुक्तसर साहिब साथी कर्मचारियों के साथ गांव रूपाणा, ढिगाना और गांव सोथा से जी.टी रोड मलोट-मुक्तसर पर पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच कर रहे हैं।
इसी दौरान एक छोटे हाथी टाटा इंट्रा नंबर PB-04- AD-8160 को रोक कर तलाशी ली तो 2 प्लास्टिक की बोरियों में 54 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान रिमांड पर पूछताछ कर आगे की जांच की जाएगी।
-
जालंधरः लोकसभा चुनाव में 13 सीटों को लेकर बाजवा ने CM मान को किया चैलेंज, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावो को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर ली है। इसी के चलते कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह रिटायर्ड एएसपी के द्वारा आज नई दाना मंडी करातरपुर में कांग्रेस विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब प्रभारी दविंदर यादव, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप बाजवा ने बताया कि सभी पार्टियों के द्वारा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस के द्वारा आज जालंधर के करतारपुर हल्के में रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संगरूर में आप पार्टी उप-चुनाव हार गई। वहीं जालंधर में उपचुनाव को लेकर आप पार्टी ने सभी नेताओं को मैदान में उतारा हुआ था।
वहीं विधानसभा में सीएम मान भगवंत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जमकर सीएम मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोई अकलमंदी की बात नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक सीएम ताले लेकर पहुंचता है और स्पीकर को कहता है कि विधानसभा को ताले लगा दिए जाए, यह कहां की गरिमा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर मुद्दे उठाए जाते है। लेकिन भगवंत मान की सरकार के पास आम बजट में देन-लेन में कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब को झूठ बोला है। बाजवा ने कहा कि आप ने पंजाब के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में मेरी बात का एक भी जवाब नहीं सरकार दे पाई। वहीं सीएम मान के लोकसभा में 13-0 से विजय होने को लेकर प्रताप बाजवा ने चैलेंज किया है कि पंजाब में आप के खाते में 0 सीट आएंगी और 13 में अन्य पार्टियों के खाते में सीटे जाएंगी। वहीं कांग्रेस से बस्सी पठाना के आप में जाने के सवाल पर कहा कि उसने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि वह पहले पीपीपी पार्टी में रहा, उसके बाद वह अकाली में चला गया। वहीं अब आप पार्टी में चला गया। बाजवा ने कहा कि आप पार्टी के पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई नेता नहीं है। जिसके कारण वह पहले सुशील रिंकू को लेकर गए और उन्हें चुनाव लड़वाया। वहीं अब गुरप्रीत बस्सी पठाना को लेकर पार्टी में लेकर गए है और अब उसे चुनाव लड़वाने की चर्चा चल रही है।
वहीं उन्होंने अकाली-भाजपा के गठबंधन को लेकर कहा कि भाजपा वही पार्टी है कि जिसने पिछले किसान आंदोलन में किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी के चलते अकाली दल ने गठबंधन तोड़ा था। वहीं इस बार भी किसान सड़कों पर बैठे हुए है और अकाली दल फिर से उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने जा रही है। वहीं रैली के दौरान प्रधान राजा वाड़िंग ने कहा कि दोआबे के लोग काफी इंकलाबी है। वहीं उन्होंने इस रैली में कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह को मजबूत करने के लिए लोगों से अपील की है। वहीं इस मौके पर पंजाब प्रभारी दविंदर यादव ने कहा कि पंजाब विधानसभा को लेकर कहा कि विधानसभा में पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है उससे विधानसभा का स्तर काफी गिरता हुआ दिखाई दिया। वहीं पंजाब की 13 सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस कई युवाओं को मैदान पर उतार रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस नवजोत सिद्धू पर सीएम मान द्वारा विधानसभा में की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते है। इस मामले को लेकर नवजोत सिद्धू ही बता सकते है। 13 सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी स्क्रीनिंग हो रही है। जल्द ही चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। वहीं राजिंदर सिंह को लेकर कहा कि वह मजबूत कैंडिडेट के रूप में मैदान मेें उतर सकते है। उन्होंने कहा कि आज की रैली में उन्होंने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ और राजिंदर के साथ लोग मजबूती के साथ खड़े है। वहीं राजा वाड़िंग ने कहा कि विधानसभा में जो कुछ हुआ है उन्होंने आज तक ऐसा माहौल नहीं देखा। उन्होंंने कहा कि वह भगवान से अरदास करते है कि ऐसा माहौल कभी दोबारा ना हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोटली के साथ सीएम मान द्वारा किया गया बर्ताव निंदनीय है।
-
जालंधरः मशहूर मोबाइल विक्रेताओं की बढ़ी मुश्किलें
Flipkart के पार्सलों से फोन चोरी कर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पार्सल कंपनी फ्लीपकॉर्ट (ई-कार्ड कंपनी) के पार्सलों से फोन गायब की शिकायत के मामले में गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम बीएसएफ चौक के पास गश्त के दौरान गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबीर ने टीम को सूचना दी कि लोडवाली रोड़ फाटक के पास दो व्यक्ति चोरी के फोन बेचने की फिराक में खड़े है।
सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पार्सल रिसीव करने का काम करते है। उक्त आरोपी साजिश के तहत पार्सल से फोेन और अन्य सामान चोरी करके ग्राहकों को खाली डिब्बे भेजकर धोखाधड़ी कर रहे थे।
इस काम में आरोपियों के साथ नकोदर सहित अन्य लड़के जुड़े हुए है। जिनके पास अभी भी चोरी के फोन मौजूद है। आरोपियों की पहचान सन्नी पुत्र कुलदीप कुमार निवासी लोडवाली रोड़ जालंधर और रवि पुत्र विजय कुमार निवासी करतारपुर के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी जालंधर के मशहूर मोबाइल विक्रेताओं को चोरी के फोन बेचते है और पुलिस को प्रांभिक जांच मे 120 चुराए हुए फोनों का पता चला है, जो इन आरोपियों ने दुकानदारों को बेचे है। पुलिस ने उक्त मोबाइल विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश भी दी थी ।
पुलिस की इस कारवाई से मोबाइल विक्रेताओं के हाथ पांव फुल गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मशहूर मोबाइल विक्रेता अब एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। बताया जा रहा है कि जल्द उक्त मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसकर मामला दर्ज कर सकती है। अगले प्रकाशन में मोबाइल विक्रेताओं के नामों को भी प्रकाशित किया जाएगा।
-
पंजाबः 6 दिन से लापता युवक का श+व हुआ बरामद
नवांशहरः काठगढ़ पुलिस ने सतलुज नदी में डूबे अफगानिस्तान के युवक का शव छठे दिन बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय सैयद मुस्तफा के रूप में हुई है। युवक अपने चार दोस्तों के साथ सतलुज नदी में नहाने आया था जहां वह पानी के बहाव में बह गया। युवक रोजगार की तलाश में भारत आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए काठगढ़ थाना प्रभारी पवित्र सिंह, पुलिस चौकी आंसर प्रभारी एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि लापता युवक सैयद मुस्तफा का शव बरामद कर लिया है। मृतक युवक इस समय एकमजोत कॉलोनी मोहाली में रह रहा था। उन्होंने बताया कि युवक अफगानिस्तान से रोजगार की तलाश में मोहाली आये थे, जो कि मोहाली की एकमजोत कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। इनमें से एक युवक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। जबकि बाकी लोग अभी भी रोजगार की तलाश में हैं।
चारों ने 3 मार्च दिन रविवार को टैक्सी ली और सतलज नदी के पास घूमने आए। इस मौके पर सैयद मुस्तफा पुत्र हुसैन मुस्तफा, अहमद शमीद पुत्र अब्दुल शमीद, गुलाम हैदर पुत्र गुलाम हजरत, रोमन सतार पुत्र अब्दुल सतार नहाने गए। सतलज नदी के पानी में से तीन वापस आ गए जबकि सैयद मुस्तफा पानी से बाहर नहीं आया। युवकों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब वह लापता हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। काठगढ़ थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद ली, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और फिर पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।
जिसके अनुसार छठे दिन उक्त युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। इसे बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को बलाचौर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। उक्त युवक आस्ट्रेलिया में रहता है। युवक के परिजन भी भारत आ गये हैं और उन्होंने उक्त युवक की पहचान कर ली है।
-
पंजाब : बस और ट्रॉले में भीषण टक्कर, 2 गंभीर घायल
बठिंडा : पंजाब में आए दिन किसी न किसी रोड पर सड़क हादसे हो रहे है। इन हादसों में दिन ब दिन बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। मलोट रोड पर बहमन दीवाना बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह PRTC बस और ट्रॉले के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रॉले पलट गई और पीआरटीसी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान गुरचरण सिंह (65 वर्ष) निवासी गांव भोखड़ा और गगन (30 वर्ष) निवासी गांव खेहरा के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही SSF की टीम और यूथ वेलफेयर सोसाइटी के स्वयंसेवक हर्षित चावला एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।
-
पंजाबः सीएम मान ने POCSO एक्ट और अस्पतालों को लेकर किए बड़े ऐलान, देखें Live
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक में आज बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट बैठक में पॉक्सो एक्ट के मामलों को लेकर तरनतारन और संगरूर में विशेष अदालतें बनाने का फैसला लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने 20 और सिविल कोर्ट में अधिकारियों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा पंजाब की अदालतों में 3842 पदों को अनुमति देने का फैसला किया गया है। डॉक्टरों के 1300 पद भरने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि 26 से अब अस्पतालों में दवाईयों की कमी नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को डॉक्टर दवाई लेने के लिए बाहर की पर्ची नहीं लिखी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि 829 आम आदमी क्लीनिक खुल चुके है। उन्होंने कहा है कि क्लीनिकों में 80 किस्म की दवाईंयं मिल रही है और वहां पर 40 किस्म के टेस्ट किए जा रहे है।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सड़क सुरक्षा के लिए अब पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि जब इसका डाटा निकाला गया तो एक माह में 17 लोग सड़क हादसे में मर रहे है। वहीं साल का आकंड़ा देखा जाए तो एक साल में 6500 लोग मर रहे है। हालांकि इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो जाते है। ऐसे में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एसएसएफ को तैनात किया गया है। सीएम मान ने कहा कि अब एसएसएफ की सुरक्षा के बाद 15 दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी इस मौत के आंकड़ों को ओर कम करने को लेकर काम किया जा रहा है।
सीएम मान ने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह में सड़क हादसों के मामले की समीक्षा की जाएगी। वहीं स्कूलों को लेकर सीएम मान ने कहा कि लोग मुझे 6 महीने का समय दे दें। इस दौरान दोनों स्कूलों में एक जैसी पढ़ाई बच्चों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि 6 माह में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बढ़िया बनाया जाएंगा। सीएम मान ने कहा कि उन्हें पता है कि अभी सरकारी स्कूलों के डिवेल्प करने के लिए कुछ काम पेडिंग है।
वहीं सरकारी नौकरी को लेकर सीएम मान ने कहा कि अब उनकी सरकार ने नौकरी देने के वायदे को पूरा किया है। हालात अब यह हो गए है कि लोग एक दूसरे गांव के लोगों से पूछते है कि आपके गांव में इस बार कितने लोगों को सरकारी नौकरी मिल गई है। सीएम मान ने कहा कि यह काम पिछली सरकारें क्यों नहीं कर पाई। वहीं बिजली को लेकर सीएम मान विपक्षी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि पहली बार गोइंदवाल थर्मल प्लांट को खरीद लिया गया। इस दौरान कोयले की खादान यहीं से चलानी शुरू हो गई। अब हालात यह है कि खादान को कई बार 2 से 3 दिन के लिए बंद करना पड़ता है। सीएम मान कहा कि अब कोयले की पंजाब में कमी नहीं है।
-
पंजाब : E-रिक्शा चालक ने अढ़ाई साल की बच्ची से की छेड़छाड़
लुधियाना : अढ़ाई साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची को आरोपी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उसने उसके पार्टवेट पार्ट को गलत तरीके से टच किया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गुदगुदी जैसा कुछ किया। जिसके बाद गुस्साए परिवार ने आरोपी को डांटा।
पीड़ित परिवार ने थाना साहनेवाल की पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी मुताबिक बाला जी ऐन्कवेल की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को उसके घर के सामने रहता आरोपी अमरजीत सिंह (50) उनकी बेटी को गोद में उठा उससे खेलने के बहाने अपने घर ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। आरोपी अमरजीत के खुद 3 बच्चे है।
वह E-रिक्शा चलाने का काम करता है। बच्ची जब घर आई तो उसने उसे कहा कि अमरजीत अंकल उसके नीचे गुदगुदी कर रहे थे। आरोपी ने ऐसा करके बच्ची के गुप्तांगों के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ धारा IPC 376,511,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-
हमलावार ने व्यपारी के घर के बाहर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
इन 2 नामी गैंगस्टरों ने किया हमले का दावा
ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिनों ब्रैम्पटन में एक व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त फायरिंग से जुड़ी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। कनाडा में एक्टिव गैंग का दावा है कि इस वीडियो में फायरिंग करने वाला भारतीय गैंगस्टर है।
कनाडा के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने जानकारी साझा की है कि वीडियो में फायरिंग करने के बाद सबसे पहला दावा गोल्डी बराड़ की तरफ से किया गया, लेकिन उसी समय एक और दावा सामने आया, जिसमें गोल्डी बराड़ के प्रतिद्वंदी गिरोह लक्की पटियाल ने भी इस फायरिंग की घटना को अंजाम देने का दावा किया है। घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा है। वह भाई के कत्ल के बाद गैंगस्टर बन गया। अब वह चेहरे बदल-बदलकर क्राइम करवाता रहता है। गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। साल 1994 में जन्म हुआ, माता पिता ने नाम रखा सतविंदर सिंह। पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे।
-
पंजाबः सड़क हादसे में नहर में गिरा व्यक्ति, मौ+त
फतेहगढ़ साहिबः जिले के रिवाना ऊंचा गांव के पास एक मोटरसाइकिल चालक के सामने एक आवारा जानवर आ गया। इस हादसे में चालक भाखड़ा नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय राजिंदर सिंह गांव सरायबंजारा स्थित पानी की टंकी पर जल सप्लाई विभाग के कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इस दौरान सुबह राजिंदर सिंह पानी की टंकी के लिए कुछ सामान लेने के लिए पटियाला जा रहा था। रास्ते में गांव रिवाना ऊंचा के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर पुल पर एक आवारा जानवर मोटरसाइकिल के सामने आ गया।
आवारा पशु को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल ग्रिल से टकरा गई और राजिंदर सिंह नहर में गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को दिए बयानों में गांव रसूलपुर निवासी गुरध्यान सिंह ने कहा कि उसके पिता राजिंदर सिंह की मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मुलेपुर थाने की पुलिस द्वारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।