Blog

  • Punjab: आप पार्टी के मंत्री ने 1.68 लाख वोटों से मान को हराया

    Punjab: आप पार्टी के मंत्री ने 1.68 लाख वोटों से मान को हराया

    संगरूरः पंजाब और चंडीगढ़ की 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जहां जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। जालंधर में जहां चन्नी ने 1.76 लाख वोटों से सुशील रिंकू को हराया, वहीं संगरूर सीट से गुरमीत मीत हेयर ने मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को करीब 1.68 लाख वोटों से हराया।

    जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 लाख वोटों से हराया है। वहीं खडूर साहिब से निर्दलीय अमृतपाल सिंह और फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कड़ी टक्कर चल रही है। मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

  • Punjab : 4 मंजिला Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    Punjab : 4 मंजिला Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    लुधियाना : थाना दरेसी के अंर्तगत आते क्षेत्र बाल सिंह में एक कपड़ा बनाने वाली 4 मंजिला फैक्टरी में भीष्ण आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारियों को पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बाहर निकाला। जिस कारण उनकी जान बच गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगजनी में जानी नुकसान के अलावा लाखों की मशीनरी व धागा व तैयार माल जलकर राख हुआ है। आगजनी की घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है। 

    दक्ष निटवियर नामक फर्म में इंटरलॉक मशीनरी लगी हुई है। जहां कपड़ा तैयार किया जाता है। गत रात्रि फैक्टरी में नाइट डयूटी चल रही थी, इस दौरान 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर डयूटी कर रहे थे। रात को मालिक ने फैक्टरी को बाहर से लॉक लगा दिया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे फैक्टरी से धुंआ निकलने लगा। करीब साढ़े 7 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली। कयास लगाए जा रहे कि फैक्टरी के भीतर अगिनश्मन यंत्र भी नही थे।


     इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने  बताया कि 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर काम कर रहे थे। 5 को फैक्टरी से बाहर निकला लिया गया। जबकि 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हुई है। फैक्टरी मालिक ने बाहर से लॉक लगा रखा था। फैक्टरी मालिक फरार है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।  दूसरी मंजिल पर नाइट डुयूटी के दौरान दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। दोनों के शव दूसरी मंजिल से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बाहर निकाले है।

  • Punjab: रवनीत बिट्टू को झटका, Raja Warring को 22 हजार लीड मिलने पर जश्न का माहौल

    Punjab: रवनीत बिट्टू को झटका, Raja Warring को 22 हजार लीड मिलने पर जश्न का माहौल

    लुधियाना: लोकसभा चुनावों को लेकर लुधियाना सीट पर सासंद रह चुके रवनीत बिट्टू को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शुरूआती रूझानों से ही वह कांग्रेस प्रधान और उम्मीदवार अमरिदंर सिंह राजा वडिंग से पिछड़ते नजर आए। इस समय कुल 637995 वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमें राजा वडिंग 22 हजार 216 लीड हासिल कर चुके है। राजा वडिंग को 1 लाख 97 हजार 122 वोट मिले। वहीं रवनीत बिट्टू को 1 लाख 74 हजार 906 वोट मिले। जीत का दावा करने वाले आप पार्टी के उम्मीद पराशर पप्पी 1 लाख 45 हजार 526 वोट हासिल कर चुके है। जबकि अकाली दल से रणजीत सिंह ढिल्लों एक लाख का आकंड़ा भी नहीं छू सके। रणजीत ढिल्लों को अब तक 54 हजार 632 वोट मिले। वहीं कांग्रेसियों में अभी से जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ढोल बजवाने शुरू कर दिए।

  • Punjab : Raja Warring को भारी बहुमत मिलने पर Simarjit Singh Bains का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : Raja Warring को भारी बहुमत मिलने पर Simarjit Singh Bains का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के राजा वड़िंग फिलहाल लीड बनाए हुए हैं। लुधियाना सीट पर वड़िंग और BJP उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू के बीच मुकाबला है।

     कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग को भारी बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मीडिया से बात करते हुए सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि राजा वड़िंग 50 हजार से एक लाख की लीड राजा वड़िंग लेकर जाएंगे। लुधियाना के सबसे अच्छे सांसद राजा वड़िंग होंगे।

  • Jalandhar: 1 लाख 75 से अधिक लीड से जीते Charanjit Singh Channi

    Jalandhar: 1 लाख 75 से अधिक लीड से जीते Charanjit Singh Channi

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर की हॉट सीट पर 6 महीने पहले भाजपा में गए सुशील रिंकू को चरणजीत सिंह चन्नी ने भारी बहुमत से हराया। चरणजीत सिंह चन्नी को 3 लाख 90 हजार 53 वोटे मिली। जिसके चलते चन्नी 1 लाख 75 हजार 993 की लीड से जीते। जबकि सुशील रिंकू को 2 लाख 14 हजार 60 वोट मिले। वहीं आप पार्टी के पवन टीनू को 2 लाख 88 हजार 89 वोट मिले। पिछली बार हुए लोकसभा चुनावों में 2 लाख से अधिक वोट लेने वाले बसपा नेता बलविंदर कुमार इस चुनावों में 64 हजार 941 वोटों पर सिमट गए। वहीं कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में गए मोहिंदर सिंह केपी को 67 हजार 911 वोट मिले। लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने डीसी हिमांशु अग्रवाल से जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया।

  • Himachal उप चुनाव में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर

    शिमला : लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ ही घंटों मे देश में किस गठबंधन की सरकार बनेगी, इसका फैसला आने वाला है। हिमाचल में 6 सीटों पर होने वाली उप चुनावों में कांग्रेस के 4 उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे है। इस उप चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और  37 उम्‍मीदवारों की साख दांव पर लगी हुई थी।

    वहीं लोकसभा चुनावों की बात करें तो हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी पार्टी आगे चल रही है।   हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्‍य सिंह के बीच मुकाबला है।

  • Lok Sabha Election Result Live: पेंच फंसने के बाद PM Modi और Amit Shah ने चंद्रबाबू नायडू से की बात

    Lok Sabha Election Result Live: पेंच फंसने के बाद PM Modi और Amit Shah ने चंद्रबाबू नायडू से की बात

    आंध्रप्रदेशः लोकसभा चुनावों को लेकर INDIA और NDA में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां NDA 285 सीटों से आगे चल रही है, वहीं INDIA 253 सीटों से आगे चल रही है। इस कांटे की टक्कर में बड़ी खबर सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की। मीडिया को सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों ने आगे बताया कि चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाए जाने को लेकर बात की गई है।

    पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू से ऐसे समय पर बात की जब कुछ देर पहले ही उनसे कांग्रेस के नेतृत्व ने संपर्क साधा था। सूत्र बताते है कि रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय भी सक्रिय हो गए है। वहीं दूसरी ओर चंद्रबाबू नायडू से नीतीश कुमार से भी संपर्क साधा है। दरअसल, इस चुनावों में किंग मेकर के तौर पर चंद्रबाबू नायडू उभर कर आ रहे है।

    टीडीपी एनडीए में बीजेपी की सहयोगी है, ऐसे में अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो वो चाहती है कि उसके गठबंधन में शामिल दल साथ में बने रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती राउंड की गिनती में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मंगलवार (4 जून) की दोपहर 1.30 बजे तक आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 2 सीटें जीत चुकी तो 237 पर आगे हैं। वहीं टीडीपी 16 सीटों पर आगे हैं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे हैं।

  • Lok Sabha Election Result Live: Indore ने NOTA को 1.96 लाख मिले वोट 

    Lok Sabha Election Result Live: Indore ने NOTA को 1.96 लाख मिले वोट 

    इंदौर: मध्य प्रदेश का मिनी मुंबई यानी इंदौर मध्य प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनावों में चौकाने वाले आकंड़े सामने आए है। मीडिया के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में इस संसदीय क्षेत्र में चुनाव बिल्कुल ठंडा रहा। इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अप्रत्याशित ढंग से चुनावी नामांकन वापस लेकर सियासी हलकों में खलबली मचा दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने नोटा को 1.96 लाख वोट डालकर पार्टियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। 

    इंदौर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 61.67 फीसदी मतदान हुआ. इनमें 65.33 प्रतिशत पुरुष और 57.83 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 2014 के चुनाव में 62.26% और 2019 में 69.31% वोटिंग हुई थी। 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट 8 विधानसभा सीट से मिलकर बनी है। इंदौर शहर के 5 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा देपालपुर, राऊ और सांवेर सीट इसमें शामिल हैं।

    बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए बीते 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे। नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल दिन आखिरी दिन था। इससे पहले इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यही नहीं, कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया था।

  • IAS कपल की बेटी ने की आत्महत्या, जाने वजह

    IAS कपल की बेटी ने की आत्महत्या, जाने वजह

    मुंबई : IAS कपल की 27 साल की बेटी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पहचान लिपि रस्तोगी के तौर पर हुई है। वह महाराष्ट्र कैडर के IAS अफसर विकास रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की बेटी थी। विकास रस्तोगी शिक्षा विभाग में सचिव हैं। राधिका रस्तोगी मुद्रा विभाग में सचिव हैं।

    पुलिस ने बताया कि सुबह 4 बजे लिपि ने नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस ने दावा किया है कि लिपि डिप्रेशन में थी। वह सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने परफॉर्मेंस को लेकर टेंशन में थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।

  • Lok Sabha Election Result Live: जीत की खुशी पर चन्नी ने नेताओं का करवाया मुंह मीठा, देखें वीडियो

    Lok Sabha Election Result Live: जीत की खुशी पर चन्नी ने नेताओं का करवाया मुंह मीठा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक 3 लाख 87 हजार से वोट पड़ चुके है, हालांकि गिनती अभी जारी है। वहीं उनकी जीत को देखकर समर्थकों में खुशी की लहर है। चरणजीत सिंह को नेता मुंह मीठा करवा रहे, वहीं चन्नी भी नेताओं का मुंह मीठा करवा रहे है। इसी दौरान जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए जालंधर के मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं।  इस मौके पर आदमपुर के विधायक सुखविंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी बड़ी बढ़त के साथ जीतेंगे।

    जालंधर पहुंचे चरणजीत सिंह खुशी में अपने विपक्ष नेता बलविंदर को गले लगाते दिखे। चरणजीत चन्नी की जीत पर जहां समर्थकों में खुशी है, वहीं परिवार में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सुशील रिंकू, तीसरे नंबर पर पवन कुमार टीनू, चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह केपी और पांचवें नंबर पर बलविंदर कुमार हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पक्की है, बस घोषणा बाकी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। चरणजीत चन्नी 1,79,855 के साथ आगे चल रहे हैं।