Lok Sabha Election Result Live: जीत की खुशी पर चन्नी ने नेताओं का करवाया मुंह मीठा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS:  लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक 3 लाख 87 हजार से वोट पड़ चुके है, हालांकि गिनती अभी जारी है। वहीं उनकी जीत को देखकर समर्थकों में खुशी की लहर है। चरणजीत सिंह को नेता मुंह मीठा करवा रहे, वहीं चन्नी भी नेताओं का मुंह मीठा करवा रहे है। इसी दौरान जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए जालंधर के मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं।  इस मौके पर आदमपुर के विधायक सुखविंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी बड़ी बढ़त के साथ जीतेंगे।

जालंधर पहुंचे चरणजीत सिंह खुशी में अपने विपक्ष नेता बलविंदर को गले लगाते दिखे। चरणजीत चन्नी की जीत पर जहां समर्थकों में खुशी है, वहीं परिवार में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सुशील रिंकू, तीसरे नंबर पर पवन कुमार टीनू, चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह केपी और पांचवें नंबर पर बलविंदर कुमार हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पक्की है, बस घोषणा बाकी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। चरणजीत चन्नी 1,79,855 के साथ आगे चल रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *