Stock market में भारी गिरावट से निवेशकों को हुआ खरबों का नुकसान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों से आज यानी, 4 जून को सेंसेक्स करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ 72,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1300 अंकों की गिरावट है, ये 21,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। SBI, NTPC, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5% की तेजी है।

NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 13% से ज्यादा टूटा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 10% की गिरावट है। निफ्टी मेटल में 9% और रियल्टी में 4% से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो सेक्टर भी 3% से ज्यादा नीचे है।

जब बाजार 10%, 15% और 20% टूटता है तो सर्किट लगता है। 1 PM से पहले सर्किट लगता है तो 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकेगी। 1 बजे-2:30 बजे के बीच ऐसा होता है तो 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकेगी। 2:30 PM के बाद सर्किट लगता है तो ट्रेडिंग पूरे दिन के लिए बंद होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *