Blog

  • खड्ड पंचायत घर से पौधारोपण की शुरुआत

    खड्ड पंचायत घर से पौधारोपण की शुरुआत

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायत खड्ड के पंचायत घर से पौधारोपण की शुरुआत ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर ने की और संदेश दिया की पौधारोपण जरूर करना चाहिए। जिससे प्रकृतिक बनी रहे व हवा शुद्ध हो सके, बिमारियों से बचा जा सके।
    जिसकी शुरुआत ग्राम पंचायत खड्ड पंचायत घर से की और लक्ष्य रखा है पांच सौ पौधारोपण किए जाएगे। इस मौके पर उप प्रधान रविन्द्र खसरू, पंचायत सदस्य अंजना देवी, कमला देवी, त्रिशला देवी, पंचायत सहायक राज कौर, अगडबाडी बर्कर कल्पना देवी, लीला देवी, साथ में ग्रामीण मौजूद थे।
  • लठियानी: राज़ली उपली में 1 से 7 अगस्त तक भागवत कथा का आयोजन

    लठियानी: राज़ली उपली में 1 से 7 अगस्त तक भागवत कथा का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: लठियानी में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक गांव राज़ली उपली में भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर भागवत कथा का शुभ आरंभ करवाया।
    इस कथा में कथा वाचक गोपाल शर्मा द्वारा लोगों को अमृत वर्षा कर लाभांवित किया जाएगा। कथा का आयोजन करता परस राम शर्मा एवं गांववासियों ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि इस मौके का पूरा फायदा उठाकर कथा में भाग लें। कथा के अंत में आरती के बाद सभी लोगों को भोजन की व्यवस्था है।
  • Punjab : दीवार फांद कर कोठी में घुसी चोर महिलाएं, कीमती सामान ले फऱार, देेखें CCTV

    Punjab : दीवार फांद कर कोठी में घुसी चोर महिलाएं, कीमती सामान ले फऱार, देेखें CCTV

    लुधियाना। शहर से एक चोरी का ताजा मामला सामने आया है। जहां, चोर महिलाओं ने एक बंद कोठी को निशाना बनाया। वहीं, कोठी के अंदर से दो कई कीमती सामान चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा कि चोर महिलाएं दीवार फांद कर कोठी के अंदर घुसती हुई दिख रही है। जिसके बाद कई घंटे से अधिक महिलाएं कोठी में रुकी जिन्होंने कमरों में जमकर तोड़फोड़ भी की।

    घटना बारे जानकारी देते हुए मालिक विक्रम दत्त ने बताया कि 24 अगस्त को वह पूरे परिवार सहित भोपाल किसी रिश्तेदारी के पास गये थे। 27 अगस्त को जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि कोठी के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। कोठी के अंदर कुछ दीवारें भी टूटी थी।

    विक्रम ने कहा कि जब सीसीटीवी कैमरें चैक किए तो देखा कि करीब 4 से 5 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

  • 37 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    37 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस महानिदेशक ने ट्रांसफर सूची जारी करते हुए 37 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जिनमें राजेश कुमार यादव द्वितीय बने अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ, इससे पहले इनकी तैनाती सीतापुर में डीएसपी के पद पर थी। वहीं संजीव सुमार सिंह ASP रायबरेली बनाए गए हैं।

    इसके अलावा स्वेताभ पांडेय ASP साइबर क्राइम मुख्यालय बने हैं, भीम कुमार गौतम ASP एटीएस लखनऊ बने हैं और वीरेंद्र कुमार को ASP कंट्रोल रुम, DGP मुख्यालय बनाया गया है। नीचे दी गई सूची निम्न है।

  • गोताखोर मांगते रहे 10 हजार रुपये और नदी में डूब गए स्वास्थ्य विभाग के Deputy Director

    गोताखोर मांगते रहे 10 हजार रुपये और नदी में डूब गए स्वास्थ्य विभाग के Deputy Director

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक डिप्टी डायरेक्टर गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने का मामला सामने आया है। जहां, बताय़ा जा रहा है कि नानामऊ घाट पर शनिवार सुबह गंगा में नहाने उतरे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अचानक लापता हो गए। वह जब डूब रहे थे तो उनके दोस्तों ने गोताखोरों से मदद मांगी। गोताखोर डिप्टी डायरेक्टर को खोजने के एवज में उनके दोस्तों से पैसे मांगने लगे। दोस्तों ने गोताखोरों को 10 हजार रुपये दिए। रुपये मिलने के बाद वह स्टीमर से गंगा में खोजने उतरे, लेकिन तब तक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गंगा में लापता हो चुके थे। उनकी प्रोफाइल सामने आने के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ उनकी तलाश की मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

    उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के 45 वर्षीय आदित्य वर्धन सिंह स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं और वाराणासी में तैनात हैं। शनिवार सुबह वह अपने दोस्तों इंदिरा नगर लखनऊ निवासी प्रदीप तिवारी, और पतासिया बांगरमऊ उन्नाव निवासी योगेश्वर मिश्रा के साथ बिल्हौर के नानामऊ घाट पर गंगा नहाने गए थे। आदित्य वर्धन सिंह गंगा में उतर गए लेकिन तेज बाहव और पानी में चक्र बनने के कारण वह डूबने लगे। उनके दोस्तों का आरोप है लेख वहां पर कुछ गोताखोर मौजूद थे।

    जब उनसे मदद के लिए कहा गया तो उन्होंने पहले दस हजार रुपये की मांग की। उन्हें वॉलेट एप के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए। तब जाकर उन्होंने स्टीमर से तलाश शुरू की मगर तब तक आदित्य वर्ध लापता हो चुके थे। आदित्य वर्धन सिंह के दोस्तों प्रदीप और योगेश्वर ने बताया कि उनकी पत्नी शैलजा मिश्रा माहाराष्ट्र में जज हैं । उनकी 12 वर्षीय बेटी है जो मां के साथ महाराष्ट्र में रहती है।

    आदित्य के चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार सरकार में वरिष्ठ आईएएस हैं और नीतीश कुमार के सचिव हैं। मगर दोपहर में जैसे ही यह सूचना फैली वहां पर मौजूद पुलिस सक्रिय हो गई और उसने गोताखोर से रुपये वापस करा दिए। रविवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • Punjab : कैदी की मौत के मामले मेें परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab : कैदी की मौत के मामले मेें परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    अमृतसर। सेंट्रल जेल में बंद राहुल कुमार उर्फ रौला नामक युवक की मौत होने को लेकर परिजनों ने जेल के बाहर रोष प्रदर्शन कर हंगामा किया। मृतक युवक के परिजनों ने जेल के बाहर सड़क जाम कर दी और जेल से बाहर आ रही हवालातियों से भरी बस को रोककर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए और जेल प्रशासन खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    परिजनों ने लगाया आरोप, कहा- झूठे मामले फंसा किया था जेल में बंद

    मृतक राहुल कुमार के परिजनों ने बताया कि पहले तो उन लोगों ने मृतक पर झूठा मामला दर्ज कर उसे जेल में बंद कर दिया था। जेल में राहुल से कई बार बात हुई। इस दौरान राहुल ने जेल के डिप्टी सुप्रिडेंट पर आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने उनके साथ मारपीट की है और कल भी उनके बेटे को जेल उपाधीक्षक ने पीटा था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

    सुबह पुलिसकर्मी घर पर गए और उन्हें बताया कि आपके बेटे को चोटें लगी हैं और वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद परिवार ने खुद ही खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उनके जवान बेटे की मौत हो गई है, जिसके बाद अब परिवार न्याय के लिए धरना देने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है।

  • Ludhiana: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    Ludhiana: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार

    लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर थाना पीएयू की पुलिस ने लूट पाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित भाटिया और वालटर शाह दोनों निवासी हैबोवाल के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी राहगीरों को रोक हथियार की मदद से लूट करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल, लोहे की दात,एक्टिवा और बिना नंबर के स्कूटी बरामद हुई है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं जिसकी पूर्ति के लिए दोनों लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

  • Jalandhar : NRI गर्भवती से मारपीट करने के ससुरालियों पर लगे आरोप

    Jalandhar : NRI गर्भवती से मारपीट करने के ससुरालियों पर लगे आरोप

    जालंधर, ENS: जिले के कस्बा बिलगा में एक अमेरिकी नागरिक बहू से ससुरालियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। बिलगा के गांव उपरपुर तुड़ कलां गांव की NRI रजनीश कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं।

    28 अगस्त को वह अमेरिका से पंजाब आई थी। वह अपने पैतृक घर में रह रही थी। बीते दिन ससुराल के घर के कैमरे अचानक बंद हो गए तो वह शनिवार की सुबह अकेले ही कार में सवार होकर अपने ससुर के गांव उमरपुर आ गई। जब वह घर में दाखिल हुई तो किसी ने कैमरे की तार काट दी जिसकारण कैमरा बंद हुआ था। जिसके बाद में उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर से बाहर खींच कपड़े फाड़ दिए और उसके पेट में लाते मारी। रजनीश 3 माह की गर्भवती है।

    पुलिस के आने के बाद मीडिया और उसके माता-पिता के परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने रजनीश को कमरे से बाहर निकाला और नूरमहल के सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।वहीं रजनीश के ससुर जसपाल सिंह और सास रछपाल कौर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि बहू ने उन्हें पीटा था। रजनीश के माता-पिता अपने साथ आदमी लेकर आये थे। जिसके कारण उन्होंने घर का गेट अंदर से बंद किया था।

  • Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    Jalandhar: आदमपुर मे हुआ ट्रैन हादसा, ट्रेक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के कसबे आदमपुर से ट्रैन हादसे का मामला सामने आया है। इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ , लेकिन ट्रेक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

    रेल में सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से दूर किया गया। ट्रेक्टर ट्रॉली ट्रैन की चपेट में कैसे आ गई इस बात की जानकारी अभी हासिल नहीं हो पाई है। फ़िलहाल ट्रैन घटना स्थल पर रुकी हुई है।
  • Punjab : Truck और Car की भीषण टक्कर, होटल मालिक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Truck और Car की भीषण टक्कर, होटल मालिक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना –  बीती रात फिरोजपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक होटल मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।  राजनप्रीत की करीब 4 साल पहले शादी हुई है। उसके दो बेटियां है। करीब 4 साल पहले ही राजनप्रीत लुधियाना से जालंधर शिफ्ट हुआ था। जानकारी के अनुसार किसी दोस्त की पार्टी से वापस अपने होटल आ रहा था। इसी दौरान आंसल प्लाजा के सामने कट पार कर रहे ट्रक से उसकी पोलो कार टकरा गई।

    गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। स्टीयरिंग ना संभाल पाने के कारण ट्रक के पीछे कार जा टकराई। हादसे में कार चला रहे होटल मालिक के लीवर पर अधिक चोट आई। लीवर फट जाने के कारण उसकी मौत हो गई। राजनप्रीत के भाई गुरप्रीत ने कहा कि साउथ सिटी में किसी दोस्त की देर रात पार्टी थी। पार्टी खत्म करके राजनप्रीत वापस डीएमसी अपने होटल पर लौट रहा था।

    अचानक मल्हार चौक नजदीक आंसल प्लाजा एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजनप्रीत का लीवर फट गया। लोगों की मदद से ही राजनप्रीत को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। गुरप्रीत ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन आया तो हादसे का पता चला। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। शव परिजनों को सोंप दिया है।