Blog

  • Jalandhar News: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar News: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, ENS: नकोदर रोड़ पर कार और एक्टिवा में बीते दिन देर शाम भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी कि नकोदर रोड़ पर कार से उसकी एक्टिवा की टक्कर हो गई। महिला और उसके भाई को शायद अंदाजा नहीं था कि राखी से पहले उसकी मौत हो जाएंगी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : नेशनल हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा

    Punjab : नेशनल हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा

    पठानकोट – हलका भोआ में पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर श्री बारठ साहिब गुरुद्वारा के पास एक गैस से भरा टैंकर बीच सड़क अचानक पलट गया। जानकारी के अनुसार पठानकोट की तरफ आ रहे एलपीजी से भरे टैंकर के आगे अचानक एक आवारा पशु आ गया, उसे बचाते टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर हादसाग्रस्त हो गया।

    गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नही हुआ। लेकिन टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिसने गैस टैंकर को सड़क से हटवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गैस से भरा टैंकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में आज बंद रहेंगी OPD सेवाएं, Doctors ने की हड़ताल, देखें LIVE

    Jalandhar News: Civil Hospital में आज बंद रहेंगी OPD सेवाएं, Doctors ने की हड़ताल, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया गया है। दरअसल, कोलकाला में रेजिडेंट डाक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में ओपीडी की सुविधाएं मुकम्मल तौर पर बंद रखने का ऐलान किया गया है। अस्पताल में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है।

    रेजीडेंट डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज बात सिर्फ रेजीडेंट डॉक्टर के इंसाफ की नहीं बल्कि सेहत प्रोफेशनल्स को सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाना चाहिए। इस दौरान डॉक्टरों ने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि कई बार वह मांग कर चुके है कि सरकारी सेहत संस्थानों में सुरक्षा को पुख्ता किया जाए लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं दूसरी ओर बीते दिन अस्पतालों में सरकारी छुट्टी होने के चलते अगले दिन ओपीडी में मरीजों की अक्सर बढ़ जाती है। वहीं डॉक्टरों द्वारा हड़ताल किए जाने को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते 2 काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा – बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते 2 चोरों को काबू करने का मामला सामने आया है।बीती रात गांव गहरी भागी से कोटसमीर सड़क पर खेत में लगे ट्रांसफॉर्म से दो चोर तेल चोरी कर रहे थे। चोरी की सूचना किसानों को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने दोनों चोरों को रंगे हाथों काबू किया।

     जानकारी के अनुसार दोनों ने ट्रांसफॉर्मर से लगभग 100 लीटर तेल निकाल रखा था। जानकारी देते हुए किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव के खेत में से पिछले 3 दिनों में एक दर्जन के करीब ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी किया जा चुका है। किसानों ने चोरों के पास से ट्रांसफॉर्मर खोलने का सामान और बाइक भी बरामद की।

    दोनों चोरों को रस्सी से बांध दिया गया। जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में लिया। कोटसमीर पुलिस चौकी के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा चोरों से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: दुकानदारों को लेकर Police ने जारी किए आदेश, नहीं मानने पर होगी FIR

    Jalandhar News: दुकानदारों को लेकर Police ने जारी किए आदेश, नहीं मानने पर होगी FIR

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक बार फिर से पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्टिव हुए है। हालांकि इससे पहले स्वप्न शर्मा ने सिविल अस्पताल के पास ऑटो चालकों द्वारा खड़े होने पर बैन कर दिया था। वहीं भगवान वाल्मीकि चौक के पास नो जोन एरिया घोषित किया गया था। इस दौरान अवैध कब्जाधारियों को भी हटाया गया था।

    जिसके बाद कुछ समय तक लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिली थी। जिसके बाद दोबारा से ऑटो चालकों की मनमान शुरू हो गई। लेकिन अब फिर से स्वप्न शर्मा ट्रैफिक समस्या को लेकर एक्टिव हो गए और नए आदेश दुकानदारों के लिए जारी किए है। सीपी का कहना है कि उनके ध्यान में आया है कि फिर से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है।

    क्योंकि दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान रखा जा रहा है, यहां तक कि बोर्ड लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया है। इसके अलावा रेहड़ियां सड़कों पर आ गई है और तो और खोखे दोबारा से लग गए है। ऐसे में सीपी का कहना है कि चलती दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान रखने, सड़कों पर रेहड़ियां, लगाने, साइन बोर्ड लगाने व गलत पार्किंग पाबंदी लगाई जाती है। अगर किसी दुकानदार ने उक्त आदेश नहीं हीं माने तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  • Punjab: फ्रूट विक्रेता पर तेजधार हथियारों से हमला, नकदी छीन हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab: फ्रूट विक्रेता पर तेजधार हथियारों से हमला, नकदी छीन हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में आए दिन लूट-पाट की बारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के बापू जी मार्केट से सामने आया है। यहां पर फ्रूट बेच कर वापस घर जा रहे भाई-बहन को 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर पीटा ओर उनकी नकदी छीन फरार हो गए। जब फ्रूट विक्रेता ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके चेहरे और सिर पर दातर से हमला कर दिया। मारे। जब फ्रूट विक्रेता को बचाने के लिए उसकी बहन आगे आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की ओर उसे भी घायल कर दिया। घायल फ्रूट विक्रेता का नाम बबलू बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए बबलू की बहन रानी ने कहा कि वह सब्जी मंडी से फ्रूट बेच कर घर जा रहे थे। बापू जी मार्केट के पास सुनसान जगह देखकर मोटर साइकिलों पर कुछ युवक को ने उनसे नकदी की मांग की, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियारों के साथ ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रानी ने कहा कि उसने कुछ दूरी पर भाग कर जान बचाई लेकिन बदमाशों ने बीच सड़क उसके भाई बबलू को लेटा कर उस पर तेजधार हथियारों से वार किए। जब वह बबलू को बचाने गई तो उन लोगों ने उसके भी थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। बदमाशों ने हजारों रुपए की नकदी बबलू की जेब से निकाल ली। रानी ने बताया कि इस घटना की जानकारी किसी राहगीर की मदद से परिवार वालों को दी गई ।उसने बताया कि खून से लथपथ बबलू को आटो में लाद कर सिविल अस्पताल लेकर आए है। बबलू बेसुध हालत में है। उसका सिर फूट गया है, जबड़ा और नाक पर चोटें आई है। इस घटना संबंधी उन्होंने पुलिस चौकी कंगनवाल को सूचित कर दिया है। इलाका पुलिस सीसीटीवी चैक कर आरोपियों की पहचान कर आगे की कारवाई करगी।
  • FSDA व STF ने पकड़ी करोड़ों रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप, 2 गिरफ्तार

    FSDA व STF ने पकड़ी करोड़ों रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप, 2 गिरफ्तार

    पूछताछ में हुए हैरानजनक खुलासे

    लखनऊ : बड़े पैमाने पर चल रहे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के अवैध कारोबार का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) व एसटीएफ की टीम ने भंडाफोड़ किया है। दावा है कि इस दौरान एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए। एसटीएफ की टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एफएसडीए और एसटीएफ की टीम ने जारी संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया है कि काफी दिनों से लखनऊ में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

    आशियाना क्षेत्र से हुई तस्करों की गिरफ्तारी

    एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, तस्कर सुबह 11:00 बजे बंगला बाजार चौराहे से तेलीबाग रोड पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की सप्लाई करने के लिए निकले थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एसटीएफ व एफएसडीए की टीम पहले से ही उस स्थान पर मुस्तैद थी। थोड़ी देर बाद स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई देने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से रखी हुई दो बोरियों में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किया गया। दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने पारा थाना अंतर्गत मायापुरम में बने गोदाम से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए।

    गाय व भैंस के दूध बढ़ाने में होता है इजेंक्शन का इस्तेमाल

    तस्करों से पूछताछ दौरान हैरानजनक खुलासा हुआ है। दरअसल, ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल पशुओं के दूध निकालने सब्जियां एवं फलों को कम समय में अधिक विकसित होने आदि के लिए किया जाता है। यह इंजेक्शन आम जनमानस तथा जानवरों के लिए बहुत ही घातक होता है।

    आशियाना थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा

    गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आशियाना में औषधि प्रशासन सामग्री अधिनियम 1940 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दावा है कि पकड़े गए तस्करों के पास से 2 लाख अस्सी हजार ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार में कीमत 1.37 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। लखनऊ के पारा थाना अंतर्गत मायापुरम कॉलोनी निवासी अनमोल पाल तथा हरदोई जनपद के थाना संडीला अंतर्गत ग्राम गोगांव निवासी दिनेश कुमार को मौके से एसटीएफ तथा एफएसडीए की टीम में गिरफ्तार किया है।

    बिहार से लाकर होती थी तस्करी

    जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों ने बताया कि हम लोग बिहार राज्य से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पार्सल के माध्यम से मिनरल वाटर बताकर मंगाते हैं। जिसे आवश्यकता अनुसार अपने हिसाब से अलग-अलग साइज के ऐम्पूल में पैक करके उसकी सप्लाई लखनऊ एवं आसपास के जिलो में करते हैं।
  • गजब ऑफरः यहां शराब खरीदने पर मिल रही चाय Free, ठेकों के बाहर लगे पोस्टर

    गजब ऑफरः यहां शराब खरीदने पर मिल रही चाय Free, ठेकों के बाहर लगे पोस्टर

    बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में एक ठेकेदार द्वारा शराब बिक्री के लिए दुकानों के बाहर लगाया विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक ब्रांड की शराब खरीदने वालों को मुफ्त चाय पत्ती देने की बात हो रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया में इस विज्ञापन पर चटकारे ले रहे हैं। यह विज्ञापन हिमाचल के बिलासपुर और नयना देवी क्षेत्र के 80 शराब ठेकों पर लगाए गए है।

    इसमें शराब ठेकेदार ने शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमाका ऑफर दिया है। एक ब्रांड की 700ML की 500 रुपए की शराब की बोतल के साथ 50 रुपए की 250 ग्राम टाटा अग्नि चाय फ्री दी जा रही है। इसी तरह 375ML, 180ML शराब की बोतल पर भी क्रमशः 20 और 10 रुपए की चाय पत्ती मुफ्त दी जा रही है। इसे लेकर जब शराब कंपनी के मैनेजर राजीव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह डिस्काउंट शुरू किया गया है और अगले कुछ दिन चलता रहेगा।

    राजीव ने बताया कि डिस्काउंट शुरू करने के पीछे शराब की बिक्री बढ़ाने के साथ साथ उपभोक्ताओं को भी कुछ देने की सोच है। उन्होंने बताया कि अभी एक ब्रांड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में दूसरे ब्रांड पर भी शुरू किया जाएगा। उनके जिलाभर में शराब के 80 ठेके है। उपभोक्ता इसका फायदा सभी ठेकों पर उठा सकते हैं।

  • Earthquake के झटकों से कांपी धरती

    Earthquake के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्ली – अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई है। अफगानिस्तान के अलावा ताइवान में भी शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं।

    ताइवान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन से 34 किमी दूर भूकंप आया है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।

  • Punjab : सरकारी अस्पतालों में आज OPD सेवाएं रहेगी बंद

    Punjab : सरकारी अस्पतालों में आज OPD सेवाएं रहेगी बंद

    लुधियाना – सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन पंजाब द्वारा आरजी कर मेडिकल कालेज व अस्पताल कोलकाला में रेजिडेंट डाक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में आज सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की सुविधाएं बंद रखी जाएगी। अस्पतालों में सिर्फ एमरजेंसी और मेडिको-लीगल सेवाएं जारी रहेंगी।

    एसोसिएशन के पंजाब प्रधान डा. अखिल सरीन ने कहा कि रेजीडेंट डाक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है। रेजीडेंट डाक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर PCMSA पंजाब द्वारा सभा सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। PCMSA के द्वारा सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की भी मांग की जाती है।

    PCMSA के सदस्यों ने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की। आज बात सिर्फ रेजीडेंट डाक्टर के इंसाफ की नहीं बल्कि सेहत प्रोफेशनल्स को सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है। सभी राज्य सरकारों को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाना चाहिए।