Punjab: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते 2 काबू, देखें वीडियो

बठिंडा – बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते 2 चोरों को काबू करने का मामला सामने आया है।बीती रात गांव गहरी भागी से कोटसमीर सड़क पर खेत में लगे ट्रांसफॉर्म से दो चोर तेल चोरी कर रहे थे। चोरी की सूचना किसानों को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने दोनों चोरों को रंगे हाथों काबू किया।

 जानकारी के अनुसार दोनों ने ट्रांसफॉर्मर से लगभग 100 लीटर तेल निकाल रखा था। जानकारी देते हुए किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव के खेत में से पिछले 3 दिनों में एक दर्जन के करीब ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी किया जा चुका है। किसानों ने चोरों के पास से ट्रांसफॉर्मर खोलने का सामान और बाइक भी बरामद की।

दोनों चोरों को रस्सी से बांध दिया गया। जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में लिया। कोटसमीर पुलिस चौकी के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा चोरों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *