Punjab: फ्रूट विक्रेता पर तेजधार हथियारों से हमला, नकदी छीन हुए फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आए दिन लूट-पाट की बारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के बापू जी मार्केट से सामने आया है। यहां पर फ्रूट बेच कर वापस घर जा रहे भाई-बहन को 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर पीटा ओर उनकी नकदी छीन फरार हो गए। जब फ्रूट विक्रेता ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके चेहरे और सिर पर दातर से हमला कर दिया। मारे। जब फ्रूट विक्रेता को बचाने के लिए उसकी बहन आगे आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की ओर उसे भी घायल कर दिया। घायल फ्रूट विक्रेता का नाम बबलू बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए बबलू की बहन रानी ने कहा कि वह सब्जी मंडी से फ्रूट बेच कर घर जा रहे थे। बापू जी मार्केट के पास सुनसान जगह देखकर मोटर साइकिलों पर कुछ युवक को ने उनसे नकदी की मांग की, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियारों के साथ ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रानी ने कहा कि उसने कुछ दूरी पर भाग कर जान बचाई लेकिन बदमाशों ने बीच सड़क उसके भाई बबलू को लेटा कर उस पर तेजधार हथियारों से वार किए। जब वह बबलू को बचाने गई तो उन लोगों ने उसके भी थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। बदमाशों ने हजारों रुपए की नकदी बबलू की जेब से निकाल ली। रानी ने बताया कि इस घटना की जानकारी किसी राहगीर की मदद से परिवार वालों को दी गई ।उसने बताया कि खून से लथपथ बबलू को आटो में लाद कर सिविल अस्पताल लेकर आए है। बबलू बेसुध हालत में है। उसका सिर फूट गया है, जबड़ा और नाक पर चोटें आई है। इस घटना संबंधी उन्होंने पुलिस चौकी कंगनवाल को सूचित कर दिया है। इलाका पुलिस सीसीटीवी चैक कर आरोपियों की पहचान कर आगे की कारवाई करगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *