Blog
-

हरोली के नंगल कलां में हुई चोरी
ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ सालों से ऊना में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला उप मंडल हरोली के नंगल कलां गांव से आया है जहां एक घर के ताले तोड़कर चोर नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस को मिली शिकायत में नंगल कलां गांव वासी नरेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने लिखा है कि वीरवार को वह परिवार समेत पंजाब के नंगल डैम शहर किसी काम से गया था। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा उसके घर के ताले टूटे हुए थे और घर से नकदी और सोने के आभूषण गायब थे। हरोली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। -

दलित का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: घनारी के पिता पुत्र पर एससी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घनारी तहसील के हरवाल गांव वासी विनोद कुमार पुत्र निक्का राम ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है कि उन्होंने जाति के आधार पर उसके घर का रास्ता रोक दिया है। जबकि उच्च न्यायालय शिमला ने उन्हें उस रास्ते का सह मालिक घोषित किया था।कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए गांव के ही रहने वाले मोहिंदर सिंह और उसके पुत्र घनश्याम ने उसके घर को जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। जब भी वह उस रास्ते का प्रयोग करते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। मामले की शिकायत मिलने पर अम्व पुलिस थाने में दोनों आरोपितों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1) (आर) व 3 (1) (जी) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -
युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान: जतिंदर कुमार
ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत ईसपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर कुमार ने की। तहसील कल्याण अधिकारी ने अभिभावकों व ग्रामीणों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान में अपना सहयोग दें।उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहे है। उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा।इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बक्शो देवी, बीडीसी सदस्य, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे। -
आप पार्टी ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में संजय सिंह के स्थान पर पार्टी का नेता नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राज्यसभा चेयरमैन को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी में राघव चड्ढा उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे। बता दें कि संजय सिंह इस समय दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। राज्यसभा सचिवालय में सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि चड्ढा को फ्लोर लीडर नियुक्त करने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं और पार्टी के सदन में 10 सदस्य हैं।
बता दें कि बीती चार दिसंबर को ही चड्ढा का राज्यसभा से निलंबन समाप्त हुआ था। इस दौरान वह 115 दिन कर उच्च सदन से निलंबित रहे थे। उनके ऊपर यह कार्रवाई दिल्ली सेवा बिल पर एक प्रस्ताव में पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में की गई थी। इसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बाद आप के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सदस्य हैं।
-
पंजाबः लोकसभा चुनाव लड़ने और आप गठबंधन को लेकर नवजोत सिद्धू का आया बयान
बठिंडाः गांव महिराज में रविवार को कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू बठिंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही पार्टी के साथ गठबंधन पर भी राय दी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठजोड़ किए जाने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि वे हाईकमान के आदेशों पर बतौर सिपाही गठजोड़ के लिए काम करेंगे। वहीं दूसरी नवजोत सिद्धू लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा कि अगर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ना होता तो पहले ही लड़ लेते और 3 बार के मंत्री भी होता। दिल्ली जाना होता तो लोकसभा क्यों छोड़ता। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी नजजोत कौर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बारे वह खुद ही बताएंगी।
उधर, सिद्धू ने आरोप लगाया कि जेलों में सरेआम नशा बिक रहा और जेलों में बंद गैंगस्टर मोबाइल से बातें कर रहे हैं। जेलों में टू जी जैमर लगे हैं पर बंद आरोपियों तक 5जी फोन पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री मान कोई ध्यान नहीं दे रहे। वे बस अपने आका केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं। आप सरकार द्वारा शुरू की गई सरकार आप के द्वार स्कीम पर सिद्धू ने कहा कि जब राज्य में सभी क्लर्क हड़ताल पर हैं तो ऐसे में कौन लोगों के पास जाकर काम करेगा। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान चुनाव से पहले झूठ की पैकिंग कर लेते हैं और उसकी मार्केटिंग करते हैं। दोनों नेता झूठ के पुलिंदे हैं जिस के चलते चार राज्यों में आप को जीरो सीट मिली हैं। सिद्धू ने कहा कि केबल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया पर आप सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। बडे़ लोग अपना अपना हिस्सा लेकर चुप हो रहे हैं।
सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से जिस मकसद के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपये का फंड हासिल किया, वह उस मकसद के लिए उपयोग नहीं किया गया। इसी कारण अब केंद्र ने आप सरकार को फंड देने से इनकार कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि लगातार आमदनी में कटौती होने के कारण राज्य में फाइनेंशियल इमरजेंसी लगने के हलात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान राज्य के लोगों से बडे़ बडे़ वादे करते थे कि आप सरकार बनने पर कोई धरना नहीं लगेगा, कोई हड़ताल नहीं होगी, भ्रष्टाचार एवं नशा समाप्त होगा लेकिन सरकार के बनते ही ये सब कुछ दोगुना हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य की तहसीलों में डबल भ्रष्टाचार चल रहा। नशे के मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि जब तक नशा तस्करों एवं पुलिस का गठजोड़ खत्म नहीं होता तब तक नशा समाप्त नहीं हो सकता। इसके लिए राज्य सरकार को पॉलिसी बनानी होगी। लेकिन मुख्यमंत्री मान तो केंद्र से हासिल कर्ज पर अपने मुखी केजरीवाल के साथ जहाजों की सैर कर रहे हैं।
-
जब कोई नहीं आता, मेरे शाम आते है से गुंजा पंडाल, वाल कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम
महान संत अशोक कुमार को कथा में आयोजकों ने किया सम्मानितऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के हिमुडा कालौनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कृष्ण भगवान के जन्म महोत्सव पर सुंदर झांकी निकाली गई। ओर नाच गाकर भगवान बाल कृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया गया। बही कई प्रकार के भोग भगवान बाल कृष्ण को लगाए गए। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने बासुदेव ओर देवकी प्रसंग सुनाया। किस प्रकार बासुदेव ओर देवकी बिदाई पर आकाश बाणी के दौरान राजा कंस को देवकी की आठवीं संतान द्वारा बध करने पर किस प्रकार महाराजा कंस तिलमिलाए। कैसे बासुदेव ओर देवकी को सलाखों के पीछे रखा, कैसे जेल के अंदर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया। कथा व्यास ने कहा कि आज के समय मे हर कोई व्यक्ति केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाता है। लेकिन जो प्रभु संसार चलाते है। उनका जन्म जरूर मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्री मद भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार लगवाती है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। कि सतयुग द्वापर त्रेता में संग ऋषि मुनियों को भगवान को पाने के लिए हजारो वर्षो तक तपस्या करनी पड़ती थी। लेकिन कलयुग में मात्र श्री मद भागवत कथा सुनकर ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। कथा व्यास ने कहा कि उन्होंने कहा कि श्री मद भागवत कथा को सुनने से कई हजार गुना फलादेश मिलता है। और व्यक्ति का जीवन सार्थक बन जाता है।हिमुडा कालौनी बंगाणा में कथा आयोजक एवं श्री रामनाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र अंकुश वर्ज़ाता द्वारा करवाया गया है। बही मंच संचालक आदित्य शर्मा ने कहा कि सभी जनता व कालौनी के सहयोग से हर वर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। ओर बाल कृष्ण भगवान जी का जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रोतागण माखन मिस्त्री भगवान का भोग प्रसाद वितरण किया। -
कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
इस्लामाबादः डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने 2024 को होने वाले आम चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। मतदान प्रक्रिया 19 दिसंबर को शुरू होगी, जब रिटर्निंग अधिकारी (RO) एक सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। जल्द ही ईसीपी रिटर्निंग ऑफिसर्स और डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू करेगा। ईसीपी ने कहा कि यह चुनाव कार्यक्रम नेशनल असेंबली के साथ ही पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की चार प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं और गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित सीटों पर भी लागू होता है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जाते हुए कार्यकारी शाखा से आरओ और डीआरओ की नियुक्ति के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना को निलंबित कर दिया था।
लाहौर हाई कोर्ट का फैसला पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया था। पीटीआई ने ही सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में समय पर चुनाव कराने की मांग की थी। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, निर्वाचन आयोग ने लाहौर एचसी के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार की और समय पुर आम चुनाव कराने का आदेश देते हुए लाहौर हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया।
बता दें कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को उसके 5 साल के कार्यकाल के पूरा होने से 3 दिन पहले भंग कर दिया था। पूर्व सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए निचले सदन को समय से पहले भंग कर दिया कि पाकिस्तान के संविधान के अनुरूप चुनाव 90 दिन बाद निर्धारित हों। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि ईसीपी ने 90 दिनों की समय सीमा का पालन करने में असमर्थता जताई।
ईसीपी ने कहा कि काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (सीसीआई) द्वारा 2023 डिजिटल जनगणना के परिणामों को मंजूरी देने के बाद उसे निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन पर काम करना था। ईसीपी के फैसले के बाद, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और कई अन्य ने समय पर चुनाव कराने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईसीपी और राष्ट्रपति को आपस में विचार-विमर्श करने का आदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप 8 फरवरी 2024 तक चुनाव संपन्न कराने पर आम सहमति बनी।
-
रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता बारे जानकारी और छात्राओं को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए के बारे में जागरूक किया गया।
कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है।उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी।कुलदीप सिंह दयाल ने कहा कि इन सभी जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता तथा नारा लेखन में प्रथम स्थान वंशिका, दूसरा स्थान तान्या सैनी, तीसरा स्थान कोमल, ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नीरजा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान वर्षा व तीसरा स्थान अनुराधा ने प्राप्त किया।इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल, ब्लाक समिति सदस्य पूनम सैनी, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, आशा देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, सुमन बाला, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य उपस्थित रहे। -
डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक: एसडीएम
ऊना/सुशील पंडित: आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैन विस क्षेत्र के समस्तों बूथों पर जाकर ईवीएम के प्रयोग बारे संबंधित मतदाताओं को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी, 2024 तक चलाया जाएगा।इसी कड़ी में मिनी सचिवालय में लगाएं गए ईवीएम बूथ पर शनिवार को एडीसी महेद्र पॉल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसएचओ ऊना ने मॉक पोल कर ईवीएम के प्रयोग करने बारे जागरूकता संदेश दिया। -
कॉलेज में हर महीने बच्चों को पढ़ाए लाइफ स्किल: विश्व मोहन देव चौहान
कॉलेजों में नशे के खिलाफ बनाए एक सकारात्मक माहौल: एसडीएमऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कॉलेज इंटरवेंशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक ऊना के तहत पड़ते कॉलेज व आईटीआई संस्थानों ने प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि बैठक में चर्चा करने का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में चल रहे नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत अवेयरनेस कार्यक्रम, रील चैलेंज, सेल्फी, स्पोर्ट्स इवेंट्स आदि को बढ़ावा देना है ताकि यूथ नशे की ओर न जाकर इन एक्टिविटीज की तरफ अपना ध्यान लगाएं।इसके साथ ही एसडीएम ने बताया कि हमें छात्रों से नशे से हट कर उनसे लाइफ स्किल पर बात करना भी जरूरी है जिसमे छात्रों को बताया जाए की अपने गुस्से व भावनाओं को कैसे पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा स्वस्थ्य चीजों की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित करें ताकि वह अपने जीवन में कभी नशे की ओर न जाएं ओर अपने अच्छे बुरे की पहचान कर पाएं। एसडीएम ने बताया कि छात्रों को अपने सही दोस्त चुनने का पता होना भी बेहद जरूरी है ताकि वे नकारात्मक पियर से हटकर साकारात्मक पियर चुनें।इस बैठक में एसोशिएट प्रोफेसर एसवीएसडी कॉलेज भटोली, शिक्षा भारती ठम्क कॉलेज, वाइस प्रिंसिपल कन्या महाविद्यालय कोटला खूर्द, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान ऊना, प्रिंसिपल न्यू एंजल आईटीआई पेखुबेला, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान वूमेन, शोभित आईटीआई चलोला व समाक्षी धीमान उपस्थित रहे।