Blog

  • पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अस्पताल के खिलाफ बड़ा Action, किया लाइसेंस रद्द

    पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अस्पताल के खिलाफ बड़ा Action, किया लाइसेंस रद्द

    अस्तपताल के खिलाफ SIT का गठन, हुए चौकाने वाले खुलासे

    डेराबस्सीः मोहाली मेडिकल रिसर्च एंड एजुकेशन ने एक स्थानीय निजी अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा होने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट करने के अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसपी मोहाली के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन भी किया है। पुलिस अस्पताल में अब तक हुए 35 किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी कस्बे में स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस रैकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह चला रहा था। वह जरूरतमंद व्यक्ति को 16 से 25 लाख रुपये में किडनी बेचता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल लोग पैसे का लालच देकर गरीब आदमी से किडनी खरीदते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मरीज का रिश्तेदार बताकर ट्रांसप्लांट किया जाता था। जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है। 

    उधर, पुलिस ने एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें डेराबस्सी की एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और थानाध्यक्ष डेराबस्सी जसकंवल सिंह सेखों भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किसी भी मानव अंग के प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल को पहले स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद अस्पताल के प्रमुख की अध्यक्षता में बोर्ड इसे मंजूरी देता है। अगर किडनी देने वाला जरूरतमंद मरीज का रिश्तेदार है तो उसके दस्तावेजों के अलावा खून के डीएनए की जांच होती है लेकिन इस केस में मानक को पूरा नहीं किया गया। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का तीन साल के लिए मिला लाइसेंस जून माह में खत्म हो जाएगा।

    एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का कहना है कि अस्पताल को तीन साल पहले मानव अंग प्रत्यारोपण की अनुमति मिली थी। इस तीन साल के दौरान अब तक 34 लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जा चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि ट्रांसप्लांट के दौरान नियमों का पालन किया गया है या नहीं। अब तक की जांच में अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख इसमें शामिल पाए गए हैं। अस्पताल की भूमिका की जांच चल रही है। अस्पताल की ओर से नियमों के अनुपालन के संबंध में एएसपी का कहना है कि अभी दस्तावेजों और डीएनए की जांच नहीं की गई है। हालांकि जांच में सामने आया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हैं और अस्पताल की ओर से जरूरतमंद को 16 से 25 लाख में किडनी बेची जाती थी।

  • जालंधरः कोटक महिंदरा बैंक के मैनेजर पर विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः कोटक महिंदरा बैंक के मैनेजर पर विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के बैंक मैनेजर पर आरोप लगाए है। दरअसल, यह आरोप गांव नागोके के व्यक्ति जगदीश सिंह ने बैंक मैनेजर पर लगाए है। पीड़ित का कहना है कि बैंक मैनेजर ने 13 लाख 75 हजार रुपए की ठगी की है। वहीं बैंक के बाहर भारी हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

    जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बैंक मैनेजर के साथ कुछ व्यक्तियों की हाथापाई हो गई है। जिसके बाद वह तुरंत लंबा पिंड से यहां सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक पहुंचे। वहीं पीड़ित जगदीश ने बताया कि बैंक मैनेजर आकाश शर्मा  कपूरथला निवासी जोकि उसके दोस्त का दोस्त है और वह अपने दोस्त के जरिए इससे मिला था।

    जगदीश ने बताया कि मेरे दोस्त ने बताया था कि बैंक मैनेजर आकाश जोकि कैनेडा के वीजे लगवाकर भेजता है। जगदीश ने बताया कि मेरे बच्चे हरमन को कैनेडा भेजने के लिए आकाश ने मालपुर के एक्सीस बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद फीस उतवाने के बहाने आकाश उनके खाते से पैसे निकलवाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि उनके पास सारे चैक पड़े है लेकिन उक्त मैनेजर अपनी कई जिलों में बदली करवा चुका है। हमारी विदेश भेजने की फाइल के पैसे जमा करवाने के बहाने हमारे 13 लाख 75 हजार रुपए निकलवा चुका है। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई। 

  • जालंधरः मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः कोट किशन चंद में स्थित एक मोबाइलों की दुकान पर लाखों की चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से गेट को तोड़ दुकान में दाखिल हुए और करीब साढ़े चार लाख रुपये के मोबाइल ले गए। सीसीटीवी फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई जहां दिख रहा है कि करीब 7 से 8 मिनट में ही दोनों चोरों ने दुकान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रविवार तड़क सर सुबह 4:00 बजे के करीब हुई। जानकारी देते हुए ब्रदर टेलीकॉम दुकान के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह रोजाना की तरह करीब 9:30 बजे दुकान को बंद करके घर गया।

    लेकिन जब रविवार 11:00 बजे के करीब दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलकर अंदर देखा अंदर का नजारा देख एकदम से घबरा गया क्योंकि अंदर ने मोबाइल गायब थे। जिसके दौरान उसको शक हो गया कि यहां पर चोरी हुई है तो वह तुरंत दुकान की तीसरी मंजिल पर भागा जहां उसने देखा कि लोहे का गेट कटा हुआ है और दुकान के पिछले हिस्से में एक सीढ़ी लगी हुई है। जहां से चोर दुकान में दाखिल हुए और दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल लेकर फरार हो गए।

    यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक विजय कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जहां थाना तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर वहां से फिंगरप्रिंट भी लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • होशियारपुरः RTO प्रदीप ढिल्लों सस्पेंड, जालंधर का भी संभाल रखा था अतिरिक्त प्रभार

    होशियारपुरः RTO प्रदीप ढिल्लों सस्पेंड, जालंधर का भी संभाल रखा था अतिरिक्त प्रभार

    होशियारपुरः पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने होशियारपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को सस्पेंड कर दिया है। होशियारपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप ढिल्लों के पास जालंधर के RTO का भी अतिरिक्त प्रभार था। पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने पत्र जारी कर RTO प्रदीप ढिल्लों को निलंबित किया है। ढिल्लों के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट आने के बाद की है। RTO को सस्पेंड कर दिए जाने के बाद अब फिर से दोनों जिलों के काम प्रभावित होंगे। जालंधर में वैसे ही लंबे समय से RTO न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    जालंधर में आरसी की पेंडेंसी एक लाख पार जालंधर में लंबे समय से कोई आरटीओ न होने से कारण वाहनों की रजिस्ट्रेशन का काम काम काफी प्रभावित हो रहा है। जालंधर में वाहनों की आरसी की पेंडेंसी एक लाख से ऊपर हो गई है। जिन लोगों ने नए वाहन खरीदे हैं या फिर पुराना वाहन खरीद कर आरसी अपने नाम पर करवानी है वह आरटीओ दफ्तर के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सभी खाली हाथ ही लौट रहे हैं। हालांकि 15 अप्रैल तक जालंधर आरटीओ में पेंडेंसी निपटाने का टार्गेट रखा गया था। लेकिन अब अतिरक्ति प्रभार वाला होशियारपुर का आरटीओ ही सस्पेंड हो गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼ਾਹਕੋਟ: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਵਿਖੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਚੱਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾਂ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਪਾਸੋਂ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣੀ ਪਈ, ਜਦ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਇਹ ਉਨਾਂ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਸਬੰਧੀ ਸਥਾਨਕ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਕਵਰੇਜ਼ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਇਥੇ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 10 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਜਿ਼ਮਣੀ ਚੋਣ ਸਬੰਧੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾਂ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੋਮਵਾਰ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ ਭਾਜਪਾ ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੱਖਣੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਮੰਡਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਵਿਖੇ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜਦ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜ੍ਹੇ ਹੀ ਗਲਤ ਲਿਹਾਜੇ ਨਾਲ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ, ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ। ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਸਹੀ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦੇ ਸਕੇ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ਤੇ ਉਨਾਂ ਸੌਰੀ ਕਹਿ ਕੇ ਗੱਲ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਮੌਜੂਦ ਕੁੱਝ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਇਸ ਰਵਾਈਏ ਨੂੰ ਗਲਤ ਦੱਸਿਆ। ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਆਸੀ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਅਜਿਹਾ ਵਤੀਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਤੀਰਾ ਕਰਦੇ ਹੋਣਗੇ।

  • अमृतपाल की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज 

    अमृतपाल की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज 

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी से जुड़ी खबर के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में स्टेट साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस अकाउंट धारक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है किसी को भी इस तरह माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में स्टेट साइबर सेल को फाजिल्का के एसएसपी का एक पत्र मिला। पत्र के मुताबिक थाना अर्निवाला में तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को अमृतपाल के एक समर्थक को गिरफ्तार किया था और अर्निवाला थाने में केस भी दर्ज किया था। उनकी तरफ से इस संबंध में एक मीडियाकर्मी को सूचना दी थी। इसके बाद दो नामी चैनलों पर इससे जुड़ी बिल्कुल सही खबर चलाई गई। यह वीडियो करीब छह मिनट का था। 

    मगर इसी बीच किसी शरारती तत्व ने उस चैनल के वीडियो को डाउनलोड कर उसे एडिट किया और तीन मिनट का वीडियो फेसबुक पर अलपोड कर दिया। गलत खबर यह चलाई कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। किसे गिरफ्तार किया गया है… यह बाइट में बिल्कुल स्पष्ट है। फेक खबर फैलाने वाले फेसबुक बेज की जानकारी जुटा ली गई है। वहीं केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि अब तक स्टेट साइबर सेल तीन केस दर्ज कर चुका है जबकि करीब एक हजार पोस्ट को ब्लॉक किया गया है। 

  • इस भारतीय कंपनी के Eye Drop से 8 लोगों की गई रोशनी, 3 की मौत

    इस भारतीय कंपनी के Eye Drop से 8 लोगों की गई रोशनी, 3 की मौत

    वॉशिंगटन : भारतीय कंपनी के आई ड्रॉप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका में भारचीय कंपनी के आई ड्राप ने हड़कंप मच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 को अपनी रोशनी गंवानी पड़ी। यूएस के टॉप मेडिकल वाचडॉग ने इस ड्रॉप में दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया होने की संभावना जताई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन के दर्जनों मामले भी सामने आए हैं। चेन्नई स्थित ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर की ओर से यह दवा ब्रांड नाम एज़्रीकेयर आर्टिफिशियल टीयर्स के तहत बनाई गई है।

    मालूम हो कि चेन्नई से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर स्थित है। इसने फरवरी में ही अमेरिकी बाजार से जुड़े आई ड्रॉप्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। साथ ही कस्टमर लेवल पर EzriCare आर्टिफिशियल टीयर्स और डेलसम फार्मा के आर्टिफिशियल टीयर्स के सभी बचे हुए लॉट को भी वापस ले लिया गया।

  • चिड़िया उड़ा कर Elon Musk ने Twitter पर बिठाया कुत्ता

    चिड़िया उड़ा कर Elon Musk ने Twitter पर बिठाया कुत्ता

    नई दिल्ली : Tech जगत से आज सुबह ही बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. Twitter के CEO Elon Musk ने Twitter का नीली चिड़िया वाला लोगो बदल दिया है. अब Twitter पर नीली चिड़िया की जगह कुत्ते ने ले ली है और यदि अब आप अपना Twitter अकॉउंट देखेंगे तो चिड़िया की जगह आपको कुत्ता नज़र आएगा. इस बदलाव से ट्विटर यूज़र्स  काफी हैरान हैं यहाँ तक कि उनके द्वारा ट्विटर पर इस बदलाव को लेकर लगातार बहुत से ट्वीट्स किए जा रहे हैं. 

    Elon Musk ने पिछले कुछ समय से Twitter में कई बड़े बदलाव किए, ट्विटर में नौकरी कर रहे कईं लोगों की छंटनियां भी हुईं और इसमें कईं बड़े नाम शामिल थे. इसके बाद ब्लू टिक पर सब्सक्रिप्शन का टैग लगा दिया गया. लेकिन इस बार तो Elon Musk ने ट्विटर की पहचान ही बदल डाली है. यहाँ तक कि ट्विटर पर #DOGE टॉप ट्रेंड करने लगा है. पहले लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन एलन मस्क के द्वारा किए गए ट्वीट्स से Twitter  logo को बदलने की पूरी बात साफ़ हो गई.

    यह कुत्ता dogecoin जैसा नजर आ रहा है जो कि एक क्रिप्टोकरेंसी है और इसी वजह से dogecoin की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया है. Elon Musk काफी लंबे समय से dogecoin को प्रमोट करते आ रहे हैं. Twitter के लोगो में बदलाव के बाद dogecoin में 20 परसेंट का उछाल देखा गया है. 

  • आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2023 

    आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2023 

    आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2023 

    मेष: विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।

    वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
    मिथुन: आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    कर्क: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

    सिंह: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

    वृश्चिक: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

    धनु: बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
    मकर: आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

    कुंभ:  कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

    मीन: भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
  • 6.02 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    6.02 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित – गगरेट पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट होशियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट पर नाका लगाया हुआ था तभी  मोटर साइकिल पर सवार होकर दो युवक आए । उन दोनों की तलाशी लेने पर बाइक में छुपा कर रखा हुआ  6.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ ।

    पुलिस ने दोनों आरोपितों की गहनता से जांच की तो पाया कि दोनों युवक हमीरपुर के रहने वाले है और सुबह ही चिट्टा लेने के लिए होशियारपुर गए हुए थे । इन दोनों ने करीब 20 हजार रुपए का चिट्टा होशियारपुर से खरीदा और वापिस हमीरपुर जा रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा । आरोपित युवकों की पहचान मनीष वन्याल पुत्र महिंदर सिंह निवासी तर्कवाड़ी ,सुरेन्द ठाकुर पुत्र विधि चंद गाँव बस्सी तहसील भोरंज ज़िला हमीरपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।